icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
487551
Umesh PaliUmesh PaliFollow11 Aug 2024, 11:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहारपुरा स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित, 16-17 साल की लड़की पर सस्पेंस

Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्रॉसिंग रिपब्ल릭 थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रात करीब 1:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 16-17 वर्ष की एक लड़की को मंदिर परिसर से बाहर निकलते और बाउंड्री से कूदते हुए देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लड़की की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को मंदिर से हटवाया और मौके पर नया शिवलिंग स्थापित कराया। घटना के बाद क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
0
0
Report

द्वारका में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 500 पैकेट गांजा और 3600 रुपये बरामद

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए तैयार करीब 500 पैकेट गांजा, 3,600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान 33 वर्षीय वीना, निवासी रणाजी एन्क्लेव नजफगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वीना थाना नजफगढ़ की बीसी है और उसके खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि नांगली विहार में पैकेट तैयार कर बिक्री के लिए रखे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान वीना को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

खामोर में चोरों ने वृद्ध महिला के घर दीवार में सेंध लगाकर गहने चुराए

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा राजस्थान Dist. Bhilwara Location खामोर शाहपुरा Surendra Sagar खामोर में फिर चोरों का आतंक, वृद्ध महिला के घर सेंधमारी महज 10 फीट दूर सोती रही वृद्धा, चोर दीवार में सेंध लगाकर घुसे एक-एक ईंट निकालकर चोरों ने बनाई दीवार में सेंध कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर बक्सा खंगाला, जेवर-नकदी लेकर फरार करीब साढ़े तीन लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी होने का दावा करीब एक किलो चांदी और एक तोला सोने के आभूषण चोरी कनगती, पायजेप, 4 सोने के मादलिया सहित चांदी के आभूषण चोरी खामोर अस्पताल वाली गली में रामू पत्नी भेरू बैरवा के घर वारदात खेतों की तरफ से मकान में घुसे चोर, सामान खेतों में फेंका सुबह दीवार में सेंध और बिखरा सामान देखकर परिवार के उड़े होश फुलिया कलां पुलिस पहुंची मौके पर, जांच में जुटी गुलाबपुरा से FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए संभावित साक्ष्य खामोर सहित आसपास के गांवों में लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में रोष
0
0
Report
Advertisement

मारकुंडी घाटी में डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर डीजल बहने से भारी जाम

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र की मारकुंडी घाटी में एक डीजल लदा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करीब 14 हजार लीटर डीजल सड़क पर बहने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर बाल्टी और डिब्बे लेकर डीजल भरते लोग दिखे, जिन्हें देखकर आसपास के वाहन चालक भी वहाँ पहुँच गए। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीजल भरते देख लोग मौके से भाग गए। डीजल फैलने से आग की आशंका देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सामान्य किया। टैंकर चालक पवन कुमार को मामूली चोटें आईं; चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर पलट गया। हादसे के कारण मारकुंडी घाटी में लगभग आधे घंटे जाम रहा। फिलहाल पुलिस और दमकल टीम सुरक्षा व्यवस्था बनाये हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

किशनगढ़ रेलवे हादसा: 97 वर्षीय महिला की मौत तीन ट्रेनों से

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बालाजी बगीची के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ, जहां अचानक एक साथ तीन ट्रेनें आने से महिला उनकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक पर महिला के शरीर के अवशेष बिखर गए। बताया गया कि लोको पायलट ने शरीर के अवशेषों को एकत्र कर मंडावरिया स्टेशन पहुंचाया, जहां से शव को राजकीय वाई.एन. अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की पहचान मालियों की बाड़ी निवासी तौफा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तौफा देवी रिश्तेदार के यहां आयोजित 12वीं की रस्म में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात बाधित

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे, रास्ते हुए बंद फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे फर्रुखाबाद-पांचाल घाट मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप पेड़ की चपेट में आया ऑटो, गनीमत रही नहीं था कोई सवार अमृतपुर-राजेपुर मार्ग पर भी पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार अमृतपुर में पेड़ गिरने से शहीद स्मारक की दीवार क्षतिग्रस्त बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से 5 विद्युत पोल टूटे, बिजली व्यवस्था प्रभावित राजेपुर, कमालगंज और फतेहगढ़ में गिरे ओले ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल को नुकसान की आशंका वन विभाग की टीम ने शुरू किया सड़कों से पेड़ हटाने का काम
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

संत हत्या मामला: समाधि से शव निकालकर पोस्टमार्टम की मांग से उग्र ग्रामीण

Churu, Rajasthan:संत की हत्या का मामला, आज होगा शव का पोस्टमार्टम, हत्या के बाद शव को जमीन में दबा कर लगा दी थी समाधि, ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस थाने में हुआ मामला दर्ज, आज शव को निकाला जा रहा ह समाधि से वापिस, रतनगढ़ के गांव सांगासार के प्रेमनाथ आश्रम का है मामला, मौके पर पुलिस जाप्ता और ग्रामीणों की भीड़ है मौजूद, 57वर्षीय संत बन्ना नाथ की हत्या का है आरोप, रतनगढ़ के सांगासर में दो संतों के बीच हुआ झगड़ा में एक 57वर्षीय संत की मौत हो गई। मौत के बाद सन्त के शव को मिट्टी में दबाकर समाधी दे दी गई। जब घटना का बुधवार को ग्रामीणों को पता चला, तो बवाल मच गया तथा मृत संत के शव को समाधि से निकालकर पोस्टमार्टम करवाने की बात को लेकर सालासर सड़क मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर करीब एक घंटे बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आज शव को समाधि से निकाल कर शव मोर्चरी में भिजवाने की प्रक्रिया की जा रही है। मौके पर पुलिस जाप्ता,FSL टीम, मेडिकल टीम एव ग्रामीणों की भीड़ मौजूद हैं। एसडीएम के आदेश के बाद शव को निकालने की प्रक्रिया जारी है। घटना को लेकर हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धौलपालिया निवासी हंसराज ने हत्या का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। मृतक हंसराज का छोटा भाई था तथा वर्ष 2004 में सन्यास लेकर साधु बन गया था और दो वर्षों से रावतसर में बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। बालकनाथ उसे रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर लेकर आया और यहां पर दोनों के बीच हुए झगड़े में बन्नानाथ की मौत हो गई। घटना के बाद बन्नानाथ को यहीं पर समाधि भी दे दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना का जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, तो ग्रामीण भी लामबद्ध हो गए तथा गांव में स्थित आश्रम के पास एकत्रित होकर अपना आक्रोश जताते हुए संत के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने सालासर सड़क मार्ग को भी एक घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे सीआई संदीप कुमार ने ग्रामीणों से समझाइश कर आवागमन दुरुस्त करवाया।
0
0
Report

नीमडीह पahan? स्कूल चोरी: मिड-डे मील सामग्री चावल गैस सिलेंडर चोरी

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़ गए चोर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में ताला तोड़कर चोरी, आज 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । नीमडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पितकी में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मिड-डे मील किचन से चावल की 4 बोरी, 2 गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए, जबकि कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को छोड़ दिया। घटना के कारण आज स्कूल के 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । प्रतिदिन की तरह आज सुबह सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार स्कूल पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट, कार्यालय और किचन रूम के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान सह विद्यालय अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि मुख्य गेट के पास एक सिलेंडर बोरे में बंधा पड़ा था और कार्यालय की तीन अलमारियाँ खुली थीं। प्रधानाध्यापक शिवराम गोप ने बताया कि चोरी रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास हुई है। जिन्होंने घटना की सूचना अध्यक्ष गौरी शंकर एवं बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित आवेदन देकर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पितकी गांव में कोई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं और इस स्कूल में यह दूसरी बार चोरी हुई है। चोरों ने शिक्षा की मंदिर को भी नहीं छोड़ा। जो जांच की विषय है। वाइट: प्रधान शिक्षक शिव राम गोप। बाइट: ऑलिव धनवार सहायक शिक्षिका। बाइट: ग्राम प्रधान सह अध्यक्ष ।
0
0
Report

लखीसराय में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंका, नारेबाजी तेज

Lakhisarai, Bihar:इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए समाहरणालय के समीप केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के मुख्य द्वार के पास लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा कथित बदसलूकी को लेकर विरोध जताया। वहीं, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन को देखते हुए समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी
0
0
Report
Advertisement

अंबेडकर चौक पर महागठबंधन का चुनाव आयोग विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

Buxar, Bihar:बक्सर के अंबेडकर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के साथ सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन जब विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग से सवाल किया जाता है तो सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय चुनाव आयोग के बचाव में उतर जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। इसी मांग को लेकर अंबेडकर चौक पर पुतला दहन कर विरोध जताया गया है।
0
0
Report

चतरा के शहीद SDPO विनय भारती को श्रद्धांजलि, नक्सल मुक्त चतरा का संदेश

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में नक्सली हमले में शहीद एसडीपीओ विनय भारती को दी गई श्रद्धांजलि Anchor:  चतरा जिले को नक्सल मुक्त बनाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले तत्कालीन एसडीपीओ शहीद विनय भारती को उनके शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त रवि कुमार और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। शहीद विनय भारती की शहादत की कहानी अदम्य साहस से भरी है। 8 अक्टूबर 2005 को चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित बनियाडीह की दीरीदाग पहाड़ी पर पुलिस और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के हथियारबंद उग्रवादियों ने पुलिस बल पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले का डीएसपी विनय भारती ने अपनी टीम के साथ डटकर सामना किया। नक्सलियों से आमने-सामने लोहा लेते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। श्रद्धांजलि सभा में डीसी रवि कुमार ने कहा कि शहीद विनय भारती का बलिदान बेकार नहीं गया; यह उनके साहस का ही परिणाम है कि चतरा आज नक्सल मुक्त हो चुका है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि उनकी स्मृति में स्थापित प्रतिमा, पार्क और फुटबॉल टूर्नामेंट युवाओं को हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। शहादत के बाद उनके परिजनों को 'मुख्यमंत्री सम्मान' से भी नवाजा गया था। चतरा की धरती आज भी इस वीर सपूत को सलाम करती है। बाइट: अनिमेष नैथानी, चतरा एसपी
0
0
Report

हाजीपुर के स्टेडियम में जलजमाव, कचरा और पार्किंग संकट से खिलाड़ी परेशान

Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से ये तस्वीरें उस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, जहां खिलाड़ियों के लिए बना शहर का इकलौता प्रमुख स्टेडियम बारिश के बाद जलजमाव और कचरे से बेहाल नजर आ रहा है।रुक-रुककर हो रही बारिश ने अक्षयवट राय स्टेडियम की बदहाली सामने ला दी है। मैदान में जगह-जगह पानी जमा है, कूड़े-कचरे का अंबार है और स्टेडियम का इस्तेमाल खेल से ज्यादा पार्किंग के लिए होता दिखाई दे रहा है।हाजीपुर की आबादी साढ़े तीन लाख से ज्यादा है और ऐसे में खिलाड़ियों के लिए इस स्टेडियम की अहमियत और बढ़ जाती है। यहां क्रिकेट और फुटबॉल की प्रैक्टिस के साथ राजस्तरीय मुकाबले भी आयोजित होते रहे हैं।खास बात ये कि जिला प्रशासन के मुख्यालय से स्टेडियम की दूरी भी ज्यादा नहीं है। बावजूद इसके, खिलाड़ियों को बेहतर मैदान और साफ-सफाई की व्यवस्था का इंतजार है।स्टेडियम परिसर में बारिश का पानी जमा है। कई हिस्सों में मैदान की स्थिति ऐसी है कि खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो सकता है।स्थानीय स्तर पर स्टेडियम के पार्किंग स्थल की तरह इस्तेमाल किए जाने और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।हालांकि प्रशासन ने समस्या पर संज्ञान लेने की बात कही है।वहीं नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार दास के मुताबिक, स्टेडियम में जलजमाव की सूचना मिली है और पानी निकालने के लिए टैंकर भेजा गया है।अब सवाल ये है कि शहर के खिलाड़ियों के इस प्रमुख मैदान को जलजमाव, कचरे और पार्किंग की समस्या से कब तक पूरी तरह निजात मिलती है। प्रशासन के आश्वासन के बाद खिलाड़ियों को कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top