Back
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में तीन दिन से हड़ताल, प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया
KSKartar Singh Rajput
Jan 22, 2026 11:19:23
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) में पिछले तीन दिनों से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी से उतरी नजर आ रही हैं। वजह है—अपनी जायज मांगों को लेकर धरने پر बैठे प्राइवेट कंपनी के सुरक्षाकर्मी और सफाई कर्मचारी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग दिन-रात अस्पताल की सुरक्षा और सफाई में जुटे रहते हैं, उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। सरकार और अस्पताल प्रबंधन की तानाशाही नहीं चलेगी। हमने प्रशासन को स्पष्ट कह दिया है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन उग्र होगा। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए सीधे अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन से बात की। बढ़ते दबाव को देख अस्पताल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद, प्रशासन और जेएएच प्रबंधन ने लिखित और मौखिक आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है और जल्द से जल्द निराकरण कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद फिलहाल कर्मचारियों में थोड़ी उम्मीद जगी है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक आदेश जारी नहीं होते, वे पीछे नहीं हटेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन का यह 'जल्द से जल्द' वाला आश्वासन कितनी जल्दी हकीकत में बदलता है, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को हो रही असुविधा खत्म हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 22, 2026 14:22:210
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 22, 2026 14:22:000
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 22, 2026 14:21:470
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 22, 2026 14:21:310
Report
GLGautam Lenin
FollowJan 22, 2026 14:21:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 22, 2026 14:20:530
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 22, 2026 14:20:400
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 22, 2026 14:20:120
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 22, 2026 14:19:520
Report
0
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 22, 2026 14:18:570
Report
1
Report