Back
श्याम टेलर का ग्वालियर दौरा: युवा मोर्चा राष्ट्रवादी ऊर्जा के साथ
KSKartar Singh Rajput
Feb 26, 2026 17:45:57
Morena, Madhya Pradesh
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज ग्वालियर पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला ग्वालियर दौरा रहा, वह युवा बजट संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने राहुल गांधी को देश छोड़ने की सलाह भी दी है।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद श्याम टेलर पहली बार ग्वालियर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा के साथ उनका स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रवाद की ऊर्जा से पूर्ण रहता है, भारत माता की जयकारो को लेकर के आज ग्वालियर में हमारे युवा साथियों ने मेरे आगमन पर जिस प्रकार का उत्साह दिखाया है यह भारतीय जनता पार्टी है और यह कार्यकर्ताओं की पहचान भी है।
AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का अर्धनग्न प्रदर्शन किया है यह प्रदर्शन ही कांग्रेस की निम्न और ओछी मानसिकता को दर्शाता है, आज भारत का बढ़ता हुआ गौरव जो पूरे विश्व में और देश के प्रधानमंत्री जी का सम्मान बढ़ रहा है, भारत की संस्कृति और भारत माता का सम्मान बढ़ रहा है, कहीं ना कहीं लगातार चुनाव में कांग्रेस को हारो का सामना करना पड़ रहा है उसका फ्रस्ट्रेशन इस प्रकार के कार्यक्रम में नजर आ रहा है, लेकिन अब कांग्रेस ने जिस प्रकार से अराजकता का रास्ता अपनाया है यह उनके देश विरोधी मानसिकता का परिचय है।
भोजशाला को लेकर ASI की रिपोर्ट सामने आने पर श्याम टेलर ने कहा कि इस देश की मूल संस्कृति और मूल विचारधारा भारत की संस्कृति ही है और भारत की संस्कृति पर जहां पर भी आप देखेंगे, इस देश के प्रत्येक जगह पर आप जाकर खोजेंगे तो मूल में हिंदुत्व मिलेगा।
राहुल गांधी के बब्बर शेर के सवाल के साथ ही केरला -02 फ़िल्म के विरोध से जुड़े सवाल पर कहा कि अगर देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करना और भारत तेरे टुकड़े होंगे की मानसिकता का समर्थन करते ऐसे लोगों का समर्थन करना, देश के गौरव बढ़ाने वाले कार्यक्रमों का विरोध करना, अगर वह इसको बब्बर शेर मानते हैं तो मुझे उनकी सोच पर तरस आता है, खिसियानी बिल्ली खम्मा नोचे और कांग्रेस के पास केवल फ्रस्ट्रेशन को निकालने के अलावा कोई मार्ग नहीं बचा है और कांग्रेस लगातार विफल हो रही है। मुझे कांग्रेस के ऊपर और उनके नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी पर तरस आता है, उन्हें अपनी मानसिकता को सुधार करना चाहिए या देश छोड़कर चले जाना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 19:02:010
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 26, 2026 19:01:350
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 26, 2026 19:00:420
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:170
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:06Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : কোচবিহার প্রধান ডাকঘরে বোমাতঙ্ক। বন্ধ করে দেওয়া হল প্রধান ডাকঘর। দুপুর সাড়ে বারোটা নাগাদ ঘটনা। মেইলে হুমকি আসে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে কোতয়ালি থানার পুলিশ
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:45:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 26, 2026 18:45:360
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 18:45:11Raipur, Chhattisgarh:रायपुर-
भूपेश बघेल ने 'दे दे बुलउवा मुसवा को' होली गीत बनाकर मुखरा गा कर सरकार पर तंज कवसा तो भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने जवाब में भूपेश बघेल और पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार को घेरा.....
0
Report