Back
कुंभराज हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन की मौत, जेसीबी से शव बाहर
KSKartar Singh Rajput
Feb 26, 2026 17:31:51
Morena, Madhya Pradesh
कुंभराज में भीषण हादसा, सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान और बटियादार सहित तीन की दर्दनाक मौत
जेसीबी से निकाले शव, घंटों तक लगा रहा जाम
गुना। जिले के कुंभराज थाना अंतर्गत गुरुवार शाम एक हृदयविदारक सडक़ हादसा सामने आया है। कृषि उपज मंडी में धनिया बेचकर घर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर मालिक और उनके दो बटियादारों की मलबे और भारी भरकम सरियों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
धनिया बेचकर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कुंभराज के बकोन्या गांव निवासी बाबूलाल मीणा (60) अपने बेटे लाखन मीना और बटियादारों के साथ कुंभराज मंडी में धनिया बेचने आए थे। धनिया बेचने के बाद उन्होंने घर के निर्माण कार्य के लिए करीब 10 क्विंटल से अधिक लोहे का सरिया खरीदा और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर वापस गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर बाबूलाल का बेटा लाखन चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर मृगवास मार्ग पर सिंगपुरा के गणेशपुरा मंदिर के पास घाटीनुमा रास्ते पर पहुँचा, ओवरलोड सरियों के दबाव और ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया。
सरियों के नीचे दबी लाशें, जेसीबी से हुई मशक्कत
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर की ट्रॉली पूरी तरह पलट गई और उसमें बैठे बाबूलाल मीणा, बटियादार जगदीश अहिरवार (45) और रमन अहिरवार (22) भारी सरियों और ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रॉली और लोहे के सरियों का वजन इतना अधिक था कि दबे हुए लोगों को निकालना असंभव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाई गई। इसमें जगदीश और रमन आपस में परिजन बताए जाते हैं।
देर शाम तक चला बचाव कार्य
जेसीबी की मदद से भारी भरकम ट्रॉली और सरियों को हटाया गया, जिसके बाद तीनों के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस के अनुसार, अत्यधिक वजन और लोहे के सरियों की चोट के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस हादसे के कारण मार्ग पर काफी समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से बकोन्या क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 19:02:010
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 26, 2026 19:01:350
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 26, 2026 19:00:420
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:170
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:06Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : কোচবিহার প্রধান ডাকঘরে বোমাতঙ্ক। বন্ধ করে দেওয়া হল প্রধান ডাকঘর। দুপুর সাড়ে বারোটা নাগাদ ঘটনা। মেইলে হুমকি আসে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে কোতয়ালি থানার পুলিশ
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:45:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 26, 2026 18:45:360
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 18:45:11Raipur, Chhattisgarh:रायपुर-
भूपेश बघेल ने 'दे दे बुलउवा मुसवा को' होली गीत बनाकर मुखरा गा कर सरकार पर तंज कवसा तो भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने जवाब में भूपेश बघेल और पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार को घेरा.....
0
Report