Back
गुना में राजनीतिक तकरार के बीच भांजे की हत्या, जेडीयू-आरजेडी टकराव पर नया मोड़
KSKartar Singh Rajput
Nov 18, 2025 19:01:48
Morena, Madhya Pradesh
सियासी तकरार और रिश्ते का खून, तेजस्वी-नीतीश पर तकरार, हजारों किमी दूर गुना में जेडीयू समर्थक मामाओं ने आरजेडी समर्थक भांजे को कीचड़ में डुबोकर मारा
मप्र की जमीन पर बिहार की सियासी रंजिश, कैंट पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
गुना बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कई दिन बाद भी उसकी आंच शांत नहीं हुई है। अब यह राजनीतिक प्रतिदंद्विता हजारों किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के गुना शहर तक पहुंच गई, जहां राजनीतिक विचारधारा पर हुए विवाद ने खूनी शक्ल ले ली। यहां मजदूरी करने आए एक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) समर्थक भांजे की उसके ही जनता दल (यूनाइटेड) [जेडीयू] समर्थक मामाओं ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए भांजे का मुंह कीचड़ भरे पानी में तब तक डुबोए रखा, जब तक कि उसका दम नहीं घुट गया。
सियासी बहस ने ली जान
घटना गुना के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में बन रहे सरकारी क्वार्टर निर्माण स्थल की है। मृतक की पहचान शंकर मांझी निवासी शिवहर जिला, बिहार, के रूप में हुई है। वह अपने दो मामाओं, राजेश मांझी और तूफानी मांझी के साथ कुछ दिन पहले ही यहां मजदूरी करने आया था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात तीनों ने साथ में खाना बनाया और शराब पार्टी की। नशे की हालत में बिहार चुनाव के नतीजों और राजनीतिक दलों पर बातचीत शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, राजेश और तूफानी ने तेजस्वी यादव के बारे में कुछ टिप्पणी की, जिससे शंकर भडक़ गया और उसने पलटकर अपशब्द कह दिए। यह सामान्य बहस जल्द ही भीषण झगड़े में बदल गई। गुस्साए मामाओं ने अपने भांजे शंकर पर जोरदार हमला कर दिया。
कीचड़ में घोंट दिया दम
प्रारम्भिक मारपीट के बाद भी मामाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। गुस्से की आग में अंधे होकर उन्होंने पास के कीचड़ भरे गड्ढे में शंकर को जबरदस्ती लिटा दिया और उसका चेहरा पानी और कीचड़ में तब तक दबाए रखा, जब तक कि वह हिलना बंद नहीं हो गया। मुंह और फेफड़ों में कीचड़ भर जाने से दम घुटने के कारण शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मामा शंकर को वहीं छोडक़र फरार हो गए。
पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार सुबह निर्माण स्थल पर मजदूर का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान होने के बाद जब जांच शुरू हुई, तो पुलिस ने उसके साथ मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि राजनीतिक विवाद और नशे की वजह से उन्होंने शंकर को मारा और कीचड़ में मुंह डुबोकर उसकी हत्या कर दी। कैंट पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowMar 03, 2026 23:30:200
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 03, 2026 23:30:110
Report
47
Report
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:09Noida, Uttar Pradesh:भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की रिहाई के बाद जश्न की तस्वीरें।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 03, 2026 18:15:320
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 03, 2026 18:15:230
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 03, 2026 18:15:140
Report
