458001
मंदसौर में नवरात्रि के पहले दिन गरबा पंडालों में दिखी धूम
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर शहर सहित जिले भर में नवरात्रि के पहले दिन से ही गरबा पंडालों में गरबों की धूम रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं और पुरुषों ने डांडिया रास में हिस्सा लिया। जगह-जगह आकर्षक गरबा नृत्य किया गया और गरबा करते हुए श्रद्धालुओं ने माता की आराधना की। पंडालों में डांडियों की खनक से माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झीतड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर में 92 मामलों का निस्तारण, पट्टे और पेंशन राहत
Pali, Rajasthan:झीतड़ा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर-2026, राजस्व विभाग ने 92 प्रकरणों का मौके पर किया निस्तारण, 30 नामांतरण, 18 अभिलेख शुद्धिकरण और 40 प्रमाण पत्र आवेदन निपटाए, 3 आवासीय भूमि पट्टे जारी, पात्रों को मिली राहत, लंबित पट्टा प्रकरण का समाधान, उम्मेदसिंह को लम्बे समय बाद मिला पट्टा, कन्या देवी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की स्वीकृति, 25 जून को दिवान्दी में आयोजित होगा ग्रामीण सेवा शिविर, सहित ग्रामीणजन रहे मौजूद0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन में पाइपलाइन लीकेज से पानी बर्बाद, गांव परेशान
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन पाली इनफॉर्मर से सुरेश पवार जिला रिपोर्टर संदीप राठौड़ हजारों लीटर पानी व्यर्थ निकल रहा है, जलदाय विभाग उदासीन. खौड़ गांव में 200 गांवो को पीने का पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन (जवाई प्रोजेक्ट) की लाइन लीकेज होने की वजह से रोजाना हजारों लीटर पानी नदी में बह रहा है, इस पानी से नदी में गंदगी भी पसर रही है। वहीं दूसरी ओर बहुत से गांवों के लोगों को पीने के पानी के लिए दूर दराज कुओं पर निर्भर है, उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पाइपलाइन लीकेज से कई जगह प्रेशर कम हो जाता है, जिससे अंतिम छोर के गांव को पानी नहीं पहुंच पा रहा है, ग्रामीणों द्वारा सेवा शिविर और रात्रि चौपाल में शिकायत की गई लेकिन खाने-पूर्ति के अलावा कुछ भी नहीं हुआ।0
0
Report
EWS आरक्षण में सुधार की मांग: बैरवा ने कहा नौकरी और राजनीति में मौका
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा विधायक डीडी बैरवा का बड़ा बयान EWS आरक्षण को लेकर दिया बयान कहा एसटी/एससी आरक्षण की तरह EWS में भी हो नौकरियों के साथ साथ राजनीति में भी मिले जगह पूर्व में EWS आरक्षण में थी कठिनाइयां लेकिन गहलोत सरकार ने सरलीकरण करते दिया लाभ बैरवा ने कहा मेरे विधायक बनने में सवर्ण समाज का आशीर्वाद ऐसे में में इनका हमेशा रहूंगा कर्जदार जब भी मेरी जरूरत हो तो मुझे बताए तन मन धन से करूंगा सहयोग EWS की विचार गोष्ठी में बोले विधायक इस दौरा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ सहित अन्य रहे मौजूद दौसा में EWS आरक्षण जनजागृति मंच की विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें ईडब्ल्यूएस आरक्षण में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की खासकर भूमि और आवास संबंधी शर्तों को समाप्त करने की मांग रखी गई इस दौरान दौसा विधायक डीडी बैरवा भी विचार गोष्ठी में शामिल हुए जहां उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा एसटी / एससी आरक्षण की तरह ईडब्ल्यूएस में भी सरकारी नौकरियों के साथ-साथ राजनीति में भी जगह मिले उन्होंने कहा पूर्व में केंद्र ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण शुरू किया लेकिन इसमें इतनी त्रुटियां थीं कि लोगों को लाभ नहीं मिल सकता था लेकिन तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने এতে सरलीकरण करते हुए लोगों को ईडब्ल्यूएस का लाभ दिया विधायक बैरवा ने कहा मुझे विधायक बनने में सवर्ण समाज का आशीर्वाद रहा और जब भी मेरी जरूरत हो तो मुझे बता देना तन मन धन से पूरा सहयोग करूंगा मैं हमेशा इस समाज का कर्जदार रहूंगा मेरे पिता ने यहां से दो बार चुनाव लड़ा लेकिन वह चुनाव हारे सवर्ण समाज ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैं विधायक बन गया वही पर्यटन विभाग के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था शुरु हुई लेकिन वर्तमान में पात्रता शर्तों के कारण वास्तविक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ नहीं ले पा रहे ऐसे में इसमें सुधार की आवश्यकता है0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी SSKM अस्पताल पहुंचे, घायल से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI ARRIVES AT SSKM HOSPITAL TO MEET INJURED / VISUALS0
0
Report
कोटगांव में 35 वर्षीय युवक की हत्या, खंडहर मकान में लहूलुहान शव मिला
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के कोटगांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव उसके घर से महज 50 फीट दूर एक खंडहरनुमा मकान में मिला। मृतक की पहचान संजय मालवीय के रूप में हुई है। युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। इसके कुछ घंटों बाद ही उसकी लाश बरामद होने से पुलिस इस एंगल को गंभीरता से जांच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे कर सकती है।0
0
Report
लखनऊ में 19 कोचिंग सेंटरों की सीलिंग, सुरक्षा मानकों की कड़ाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ - लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने आकाश इंस्टीट्यूट के कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने कहा, "अलीगंज क्षेत्र में जो दर्दनाक हादसा हुआ उसके बाद मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी कोई भी ढिलाई नहीं बरतनी है। चाहें फायर मानक हों या मानचित्र में कोई कमी हो, उसके खिलाफ हमें पूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में हमने आज कुल 19 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। शुरूआत हमने एलन कोचिंग सेंटर से ही की थी। जब हम सुबह यहां पर आए थे तो हमें पता चला कि कोचिंग के संचालन के लिए यहां पर जो मानचित्र पास है वह कार्यालय के उद्देश्य से जारी है न कि कोचिंग सेंटर के उद्देश्य से... हमने समय दिया था कि शाम 4 बजे तक कोचिंग सेंटर को खाली किया जाए और उसके बाद इसे सील किया जाएगा... संचालकों ने हमें लिखित रूप में ये कहा है कि जब तक सभी मानकों का पालन नहीं होता, यह कोचिंग सेंटर नहीं चलाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
टारताला में अंडर-कंस्ट्रक्शन गोदाम ढहने से तीन की मौत, 18 घायल
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): 3 DEAD AND 18 INJURED DUE TO UNDER-CONSTRUCTION GODOWN SHED COLLAPSE IN TARATALA0
0
Report
आधारताल शराब जब्ती VIDEO से दबाव के आरोप, पुलिस ने सफाई दी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के अधारताल इलाके में पुलिस का एक वीडियो इन दोनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अवैध शराब पकड़ने को गए पुलिसकर्मी महिलाओं को बता रहे हैं कि उन्हें कार्रवाई के दौरान किस तरह से पेश आना है कैसे बताना है कि यहाँ पर अवैध शराब रखी है मामला जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो फिर उसके बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कोई एक पुलिसकर्मी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि जब छापा पड़ेगा तो फिर महिलाओं को किस तरह से बताना है कि कहां पर शराब रखी है और किस तरह से उन्हें हंसना भी है। इस मामले में अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार सफाई देते नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि ग्राम खैरी में एक महिला द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिनांक 22 तारीख को मौके पर पहुंचकर अवैध शराब जब्त की। थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि जब्ती की इस कानूनी कार्रवाई के दौरान जब प्रधान आरक्षक महिला को समझा रहे थे, तभी उसके किसी परिजन ने इस घटना का वीडियो क्लिप बना लिया। पुलिस का कहना है कि विभाग पर अनुचित दबाव बनाने के उद्देश्य से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। फिलहाल यह पूरा मामला अभी विवेचना में है और पुलिस द्वारा आरोपी महिला के विरुद्ध आगे की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
कानपुर देहात में हथियार दिखाने वाले वीडियो वायरल; पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में हथियारों के प्रदर्शन का एक और वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर युवकों के कथित हथियारों के साथ वीडियो की चर्चा। पहले भी ऐसे मामलों में 10 लोगों पर दर्ज हो चुका है मुकदमा। लगातार वायरल हो रहे वीडियो से पुलिस की बढ़ी चिंता। चर्चा है कि रील बनाने और दबदबा दिखाने के लिए बनाए जा रहे हैं वीडियो। नवयुवकों में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का बढ़ा चलन। वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था को लेकर खड़े किए सवाल। क्षेत्र में कथित अवैध हथियारों की उपलब्धता पर उठ रहे सवाल। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और हथियारों की जाँच में जुटी। जाँच में तथ्य सही मिलने पर संबंधित युवकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। रूरा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
रामनगर के गुलदार को पिंजरे में कैद, डीएनए जांच से पहचान स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज के ग्राम चोपड़ा में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया,बीते दिनों इस गुलदार ने गांव की एक महिला पर हमला कर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था, घटना के बाद वन विभाग लगातार गुलदार की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था और उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहा था,अब गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी उमा देवी 18 जून को जंगल से सटे सिंचाई गूल से पानी लेने गई थीं, इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया,महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया,घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी. घटना को गंभीरता से लेते हुए रामनगर वन प्रभाग की टीम ने मौके पर पिंजरा व कैमरा ट्रैप लगाया और लगातार निगरानी शुरू की, पिंजरे में मांस रखा गया था ताकि गुलदार को आकर्षित किया जा सके,कई दिनों की निगरानी के बाद आखिरकार गुलदार मांस के लालच में आज पिंजरे के भीतर पहुंच गया और कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया. रामनगर वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी अंकित बडोला ने बताया कि पकड़े गए गुलदार की उम्र लगभग चार से पांच वर्ष आंकी गई है, प्रारंभिक जांच के बाद उसे कॉर्बेट रेस्क्यू सेंटर भेज जा रहा है, जहां उसकी स्वास्थ्य जांच और आगे की निगराणी की जाएगी, उन्होंने बताया कि गुलदार के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि यह पुष्टि हो सके कि यही वही गुलदार है जिसने महिला पर हमला किया था, उन्होंने यह भी बताया कि यह गुलदार पूर्व में कई बार कैमरा ट्रैप में भी कैद हो चुका है. वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्राम चोपड़ा और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. रामनगर0
0
Report
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस जारी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर नोटिस जारी किया गया है राबड़ी देवी को साथ सर्कुलर खाली करने का निर्देश दिया गया है आज से अगले 7 दिनों के अंदर राबड़ी देवी को आवास खाली करने का निर्देश दिया गयाहै भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी कियाहै0
0
Report
भिवानी पहाड़ी माता मंदिर चोरी मामले में सुनवाई 30 जून को निर्धारित
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी के पहाड़ी माता मंदिर चोरी प्रकरण, शिकायतकर्ता बोला- मुझे जान का खतरा, पूर्व कर्मचारी के पास मिले सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान, एडीसी कर रहे सुनवाई भिवानी के पहाड़ी माता मंदिर से कथित सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी जांच अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) द्वारा की जा रही है। यह मामला मंदिर के पूर्व कर्मचारी के घर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान मिलने के बाद तुल पकड़ा है। वहीं इसके बाद ही पहाड़ी निवासी नरेश ने बताया कि उसने मामला पता लगने के बाद शिकायत दी। वहीं शिकायत देने के बाद उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने कहा कि पहाड़ी माता मंदिर का संचालन वर्ष 2009 से प्रशासन के पास है। वहीं प्रशासन हीं इसकी देखरेख कर रहा है। वहीं मंदिर के एक कर्मचारी को करीब तीन-चार माह पहले हटाया गया था। जिसके घर से पुलिस ने दबिश करके सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया है। 30 जून को होगी सुनवाई पहाड़ी माता मंदिर में कथित आभूषण चोरी प्रकरण से जुड़े मामले की सुनवाई एडीसी कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता नरेश पहाड़ी तथा पहाड़ी माता ट्रस्ट के खजांची प्यारेलाल उपस्थित हुए थे, जिनके बयान दर्ज किए गए। हालांकि दूसरे पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को निर्धारित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय द्वारा 22 जून को जारी पत्र के माध्यम से मंदिर से जुड़े पक्षों को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय पर शिकायतकर्ता पक्ष कार्यालय पहुंचा और अपने बयान दर्ज करवाए। मामला उठाने के बाद दबाव बनाया जा रहा: नरेश कुमार शिकायतकर्ता नरेश कुमार पहाड़ी ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण को उठाने के बाद उन पर मामले को दबाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि कुछ लोग फोन कॉल और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उन्हें मामले से पीछे हटने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है तथा उनकी जान को खतरा हो सकता है। यह मामला पहाड़ी माता मंदिर से जुड़ा हुआ है, जिससे लाखों लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आरम्भ, 500 से अधिक लोग शामिल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम से 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलने वाले साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। शुरुआत साइबर जागरूकता रैली से की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। रैली में लोगों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी शेयर करने जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति, विधायक, यूडीए अध्यक्ष, गृह विभाग सदस्य, भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ संभागायुक्त, एडीजी, डीआईजी, कलेक्टर और एसपी मौजूद रहे। रैली में 500 से अधिक लोगों की भागीदारी बताई गई है।0
0
Report
नशा विरोधी जागरूकता के साथ गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ भारी छापेमारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार की रात गिरिडीह प्रखंड की बरमोरिया पंचायत सचिवालय में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ. इसमें उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह किया. बड़ी तादाद में लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. चौपाल के अगले ही दिन बुधवार को प्रशासन एक्शन में दिखा. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने बरमोरिया गांव में बड़ी छापेमारी की. छापेमारी में करीब 9000 केजी जावा महुआ और 350 लीटर अवैध जावा महुआ शराब जब्त की गई. टीम ने गांव में चल रही अवैध शराब भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया. पुलिस की भनक लगते ही सभी धंधेबाज मौके से फरार हो गए. पुलिस फरार धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि नशा मुक्ति सिर्फ जागरूकता से नहीं, सख्त कार्रवाई से भी होगी. रात में शपथ, सुबह छापा यही संदेश है.0
0
Report
मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई: 5 अड्डों पर दबिश
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अंजनिया क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान पांच अवैध शराब निर्माण अड्डों पर दबिश दी गई。 वीओ - कार्रवाई में 55 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद की गई, वहीं करीब 1300 किलो महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
