महिला के साथ ट्रेन के डिब्बे में अकेले पाकर अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर लूटपाट की
Borkhedi Redka, Madhya Pradesh:शामगढ़ जीआरपी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लूटपाट की घटना हुई। सीकर से आ रही महिला कोटा से नागदा के लिए महिला ट्रेन के डिब्बे में बैठी थी, जहां अज्ञात व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर मारपीट की और 8500 रुपए लूट लिए। महिला ने चेन खींचकर ट्रेन के ड्राइवर को जानकारी दी, जिससे ट्रेन रुक गई, लेकिन लुटेरा भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने महिला का इलाज करवाया। बाद में, महिला और उसके पति ने शामगढ़ जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
