Back
बैतूल की मुलताई के पांच जमीनें: पारिवारिक बंटवारे के बाद खसरे बदले, खेतों में फसल जारी
RKRupesh Kumar
Mar 21, 2026 09:52:03
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल से जिन जमीनों की जानकारी और वास्तविक स्थिति सभी जमीन बैतूल जिले के मुलताई तहसील के पांच अलग अलग गांवों में स्थित है सभी जमीनों पर खेती की जा रही है और मौजूदा समय में फसल लगी हुई है। सभी जमीन किसानों के नाम दर्ज हैं उनके ही पजेशन में है। जिनमें चार गांव की जमीनों के जो खसरा और रकबा दिया हुआ है वह सभी बदल गए हैं उन रकबो में अलग-अलग पारिवारिक हिस्से बंटवारे जमीनों में हो गए हैं। केवल खेड़ी कोर्ट गांव की पांच खसरा और रकबा नहीं बदला है यह पांचो जमीन एक ही परिवार की है जिसमें भाइयों के बंटवारे के बाद यह पांच जमीन दो भाइयों के परिवार के नाम दर्ज है इन पांचो जमीनों पर मौजूदा समय में फसल बोई गई है जिसमें गेहूं गन्ना और अन्य फसल लगी हुई है। इस जमीन की बाजारू कीमत की बात करें तो मौजूदा समय में 25 लाख रुपए हेक्टेयर के आसपास इस इलाके में जमीन के रेट है। यह पांचो जमीन सिंधुबाई, संजय, हरीश कुमार पिता गंगाधरराव करोले और नरेन्द्र कुमार प्रयागराव करोले के नाम दर्ज हैं। सभी सीमा किसानों के नाम दर्ज है किसी फर्म या संस्था के नाम दर्ज नहीं है। वहीं बाकी गांव की जमीने भी किसानों के नाम पर ही दर्ज है। जमीनों की वास्तविक स्थिति – मुलताई तहसील, जिला बैतूल बैतूल जिले की मुलताई तहसील के पांच अलग-अलग गांवों में स्थित सभी जमीनों का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में निम्न तथ्य सामने आए— सभी जमीनों पर वर्तमान में खेती की जा रही है। सभी खेतों में मौजूदा समय में फसल (गेहूं, गन्ना व अन्य) लगी हुई है। सभी जमीनें संबंधित किसानों के नाम दर्ज हैं और उनके ही कब्जे (पजेशन) में हैं। किसी भी जमीन का नाम किसी फर्म या संस्था के नाम पर दर्ज नहीं है। खसरा एवं रकबा की स्थिति पांच में से चार गांवों की जमीनों के खसरा नंबर व रकबा में परिवर्तन हो चुका है। इन जमीनों में पारिवारिक बंटवारे के चलते हिस्से अलग-अलग हो गए हैं। केवल खेड़ी कोर्ट गांव की पांच जमीनों के खसरा और रकबा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। खेड़ी कोर्ट गांव की जमीन की विशेष स्थिति यह पांचों जमीनें एक ही परिवार की हैं। पारिवारिक बंटवारे के बाद ये जमीनें दो भाइयों के परिवारों के नाम दर्ज हैं। सभी जमीनों पर वर्तमान में फसल बोई गई है। बाजार मूल्य (अनुमानित) क्षेत्र में जमीन की वर्तमान बाजार कीमत लगभग ₹25 लाख प्रति हेक्टेयर है। खसरा अनुसार जमीन का विवरण सिंधुबाई, संजय, हरीश कुमार (पिता – गंगाधरराव करोले) के नाम दर्ज जमीनें खसरा नंबर: 67 रकबा: 1.2140 हेक्टेयर स्थिति: फसल लगी हुई खसरा नंबर: 453 रकबा: 0.0120 हेक्टेयर स्थिति: फसल लगी हुई खसरा नंबर: 113 रकबा: 7.3920 हेक्टेयर स्थिति: फसल लगी हुई खसरा नंबर: 407/1 रकबा: 1.7940 हेक्टेयर स्थिति: फसल लगी हुई खसरा नंबर: 404 रकबा: 0.1250 हेक्टेयर स्थिति: फसल लगी हुई नरेन्द्र कुमार (पिता – प्रयागराव करोले) के नाम दर्ज जमीन खसरा नंबर: 1 रकबा: 3.0190 हेक्टेयर स्थिति: फसल लगी हुई निष्कर्ष सभी जमीनें वास्तविक रूप से खेती योग्य हैं और उपयोग में हैं। जमीनों पर किसी प्रकार का विवाद या गैर-कृषि उपयोग नहीं पाया गया। स्वामित्व पूरी तरह से व्यक्तिगत किसानों के नाम पर दर्ज है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowMar 21, 2026 11:00:220
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 10:53:25Noida, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं...इनमें महिलाएं भी शामिल हैं
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 21, 2026 10:53:150
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 21, 2026 10:52:580
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 21, 2026 10:52:02Noida, Uttar Pradesh:Rashid alvi
Rashid alvi for 5 pm
Rashid alvi comgress byte on mamta banarjee
0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 21, 2026 10:51:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 10:51:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 10:51:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 10:50:540
Report
Najibabad, Uttar Pradesh:शनिवार को ईद उल फितर के पर्व की धूम रही। मोहल्ला नाइपुरा में मोहल्ले के बाशिंदों द्वारा जामा मस्जिद के इमाम को मोटरसाइकिल भेंट स्वरूप दी गई।
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 21, 2026 10:50:450
Report
1
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 10:50:290
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 10:50:200
Report