Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल की ग्राम पंचायत में दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, मिस्त्री घायल

RKRupesh Kumar
Mar 21, 2026 09:51:07
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के दौरान पुरानी दीवार को तोड़ा जा रहा था और वह अचानक गिर गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे मिस्त्री और एक महिला मजदूर चपेट में आ गए, जिससे महिला मजदूर की मौत हो गई और मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला मजदूर छाया बाई को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के ऐसी कार्यवाही क्यों की गई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RIRamawatar Isran
Mar 21, 2026 11:00:22
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा माण्डल अवकाश के दिन पंचायत में रिकॉर्ड शिफ्ट करने पर हंगामा, बीडीओ पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और अभद्र भाषा के आरोप माण्डल। पंचायत समिति मांडल में चेटीचंड के राजकीय अवकाश (20 मार्च 2026) के दिन बंद कार्यालय में पंचायत रिकॉर्ड लाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास अधिकारी गुलाब सिंह गुर्जर और तहसीलदार द्वारा महीनों से गायब बताए जा रहे पंचायत रिकॉर्ड को निजी वाहन में लाकर पंचायत में रखा गया, जबकि यह रिकॉर्ड करीब दो माह से ग्राम विकास अधिकारी के पास था और इसकी जानकारी उपखंड प्रशासन को भी थी। ग्रामीणों के अनुसार, 26 जनवरी से चल रहे धरने को समाप्त कराने के उद्देश्य से अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही रिकॉर्ड लाने की कार्रवाई शुरू हुई, गांव के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर विकास अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से “भ्रष्टाचार को होने दो, आपको क्या दिक्कत है” जैसे शब्द कहे, जिससे लोगों में भारी रोष फैल गया। इतना ही नहीं, “फफूंद” जैसे आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से विवाद और गहरा गया। घटना के दौरान बीडीओ गुलाब सिंह और भाजपा युवा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। युवक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे इस अमर्यादित व्यवहार से आहत हैं और बीडीओ के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 10:54:26
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रण होकर पलट गया जिसमें चार लोग घायल और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई बताया जा रहा है। ऑटो फिरोजाबाद बाजार से बरतरा गांव की ओर जा रहा था कोटला रोड मिश्रा जी पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रण होकर पलट गया‌ ऑटो ७ सवारी सवार थी जिसमें से चार लोग घायल हो गए एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय लोगों ने सभी सवारी को ऑटो से निकला मौके पर पुलिस पहुंची उन्होंने सभी घायलों को जिला ट्रामा सेंटर भेजा डॉक्टर ने 7 वर्षीय बच्ची पलक को मृत घोषित कर दिया सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो गया पुलिस तलाश कर रही है दुर्घटना कारणों का पता लगाया जा रहा है
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 21, 2026 10:53:15
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले में शाम को मौसम ने करवट बदली। तेज धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और हवा की रफ्तार लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश के साथ तेज गर्जना के साथ वज्रपात की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे दहशत फैल गई। इसी क्रम में सिपाह गांव में वज्रपात की एक घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। गांव में सीताराम महतो की दुकान के पास बारिश से बचने के लिए लोग बैठे थे, तभी पास ही एक ताड़ के पेड़ पर जोरदार वज्रपात हुआ। वज्रपात इतना तेज था कि पेड़ धधक कर जल गया। इससे भगदड़ मच गई और दो लोग गिरकर चोटिल हो गए। कई लोग बाल-बाल बचे। ताड़ के पेड़ पर वज्रपात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 21, 2026 10:52:58
Bhiwani, Haryana:भिवानी -भिवानी में 23 मार्च को खुलेगा अत्याधुनिक योग प्राकृतिक वेलनेस सेंटर -राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन -60 साल पुराना प्राकृतिक चिकित्सालय अब बना आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर -प्राकृतिक चिकित्सा से गंभीर बीमारियों के इलाज की मिलेगी सुविधा -उद्घाटन समारोह में कई बड़े नेता और समाजसेवी होंगे शामिल -आचार्य देवव्रत ने ही रखी थी वेलनेस सेंटर की आधारशिला -35 बेड और 15 कमरों वाला आधुनिक सेंटर मरीजों को देगा आरामदायक सुविधा -हाईड्रोकोलोन, शिरोधारा और मसाज जैसी उन्नत थेरेपी होंगी उपलब्ध -अन्नपूर्णा रसोई के जरिए मरीजों को मिलेगा प्राकृतिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भिवानी शहर में प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय के नए और अत्याधुनिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन 23 मार्च को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। भिवानी में करीब 60 साल पहले एक छोटी-सी बगीची से शुरू हुआ हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय अब एक भव्य रूप ले चुका है। महम रोड स्थित गौशाला के पास 6 एकड़ में फैले इस संस्थान में बनाए गए जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन 23 मार्च को होने जा रहा है। इस भव्य समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस वेलनेस सेंटर की आधारशिला भी स्वयं आचार्य देवव्रत ने ही रखी थी। उनके साथ गुजरात की प्रथम महिला दर्शना आर्या भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी कार्यक्रम परम संत हुजूर कंवर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी बृजलाल सर्राफ करेंगे। वहीं सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक सुनील सांगवान सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बृजलाल सर्राफ ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को देखते हुए इस सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है नए वेलनेस सेंटर में पेट, हड्डियों, घुटनों, सर्वाइकल, किडनी, बीपी, शुगर और हृदय जैसी गंभीर बीमारियों का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। 35 बेड वाले इस सेंटर में 15 आधुनिक कमरे तैयार किए गए हैं, जिनमें एसी और गीजर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा हाईड्रोकोलोन थेरेपी, सिरोधारा, मसाज, स्टीम, सॉना, व्हर्लपूल बाथ जैसी कई उन्नत चिकित्सा सुविधाएं भी यहां दी जाएंगी। इलाज के दौरान मरीजों को प्राकृतिक आहार उपलब्ध कराने के लिए ‘अन्नपूर्णा रसोई’ भी स्थापित की गई है। साथ ही हरे-भरे लॉन तैयार किए गए हैं, ताकि मरीज मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आचार्य देवव्रत खुद प्राकृतिक चिकित्सा के बड़े समर्थक हैं और उन्होंने इसी पद्धति से अपनी गंभीर बीमारी को ठीक किया है। कुल मिलाकर, भिवानी में शुरू हो रहा यह आधुनिक वेलनेस सेंटर प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और प्राकृतिक इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी। बाइट : [बृजलाल सर्राफ व के के मोहता अध्यक्ष की]
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 21, 2026 10:51:08
Ujjain, Madhya Pradesh:कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, आमजन में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने की कवायद ईद-उल-फितर को लेकर उज्जैन पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। ईद-उल-फितर के मद्देनज़र उज्जैन पुलिस ने जिले के संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बलवा ड्रिल और फ्लैग मार्च निकाला। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारी को मजबूत करना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति प्रदर्शन करते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल भी की गई, जिसमें भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति से निपटने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। साथ ही पुलिस की त्वरित तैनाती और विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय का प्रदर्शन भी किया गया। वायरलेस और अन्य संचार माध्यमों के जरिए समन्वित कार्रवाई का अभ्यास कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखा गया। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मना सकें।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 21, 2026 10:50:54
Ujjain, Madhya Pradesh:मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा में घर से मिला अवैध मदिरा का जखीरा, करीब 1.10 लाख रुपए की शराब बरामद उज्जैन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है। टीम ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से भारी मात्रा में विदेशी मदिरा और बीयर जब्त की है। अवैध मदिरा के भंडारण, विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश रंधा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा क्षेत्र में एक घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद वृत प्रभारी हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने भारती पति पवन मोची के घर पर पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली, जहां से झोलों में भरी हुई विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। जब्त शराब में ऑल सीजन, मैजिक मोमेंट, 8 पीएम, पिंक वोडका, मैंगो चिली, सिग्नेचर और बोल्ट बीयर शामिल है। कुल 82.25 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 21, 2026 10:50:45
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रहार के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रिक्की पैनल के माध्यम से एविएटर, विन्गो और कैसिनो जैसे गेम्स पर हार-जीत का दांव लगवाने वाले मुख्य सरगना और 5000 रुपये के इनामी आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज को रायपुर से धर दबोचा, जो लंबे समय से ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। इस पूरे खेल में राजेश के साथ प्रदीप खत्री को भी गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी सिम कार्ड और दूसरों के बैंक खातों का उपयोग कर लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन कर रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि सट्टे के इस कारोबार में 65 प्रतिशत हिस्सा हेड ऑफिस को और 35 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय ब्रांच को मिलता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,90,000 रुपये नगद, तीन लग्जरी कारें (होंडा सिटी, ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर), लैपटॉप, मोबाइल और सट्टे के हिसाब-किताब वाले रजिस्टर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई अन्य चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है。
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 10:50:37
1
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 21, 2026 10:50:20
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोझा गांव से एक हैरान कर देने वाली और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां 11 साल पहले लापता हुई बुजुर्ग महिला लीलावती अचानक अपने घर लौट आईं। इस खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार में मानो त्योहार जैसा माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि लीलावती मानसिक रूप से कमजोर थीं और करीब 11 साल पहले अचानक घर से लापता हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया। पिछले 7 वर्षों से परिवार हर साल उनका श्राद्ध भी कर रहा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात फौजियों और स्थानीय पुलिस की मदद से लीलावती को सुरक्षित ढूंढ लिया गया और उनके घरवालों से संपर्क किया गया। जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर वापसी पर परिजनों और रिश्तेदारों ने डीजे बजाकर जश्न मनाया और लीलावती का जोरदार स्वागत किया। 11 साल बाद अपनों से मिलकर लीलावती भी भावुक हो गईं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि मामला बागपत बिनोली था क्षेत्र का है जहां दोझा गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला लीलावती के पति करमसिंह की 9 फरवरी 2015 को मौत हो गई थी जिसके बाद ही लीलावती मानसिक रूप से बीमार हो गई थी ओर अचानक से वे लापता हो गई थी परिजनों ने लीलावती को काफी तलाश किया लेकिन वह नही मिली तों परिवार पूरी तरह से टूट गया ओर लीलावती मृत माँ लिया हर वर्ष उनका श्राद भी करने लगे | लेकिन परिवार में उस वक़्त खुशियाँ लौट आई जब उनके पास 16 मार्च को जम्मू कश्मीर के राजौरी बॉर्डर से फौजीयो का फोन आया कि लीलावती जिन्दा है आकर ले जाओ तों परिवार के लोगों में ख़ुशी का ठिकाना नही रहा ओर वे बुजुर्ग महिला लीलावती को राजौरी से अपने गांव पहुंचे ओर डीजे बजाकर पूरी रात नाचकर खुशियाँ मनाई
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top