Back
मण्डला पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया
VMVimlesh Mishra
Feb 05, 2026 12:36:59
Mandla, Madhya Pradesh
पुलिस ने अंधे हत्या का खुलासा
मण्डला - पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा किया है । पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है । दरअसल 18 जनवरी 2026 को महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजाराटोला खुर्शीपार स्थित गिट्टी खदान के पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला था । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया गया । शव की पहचान हरौती बाई के रूप में हुई, जो 6 जनवरी से लापता थीं । इस संबंध में पहले ही नैनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी । शव परीक्षण के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए । मृतिका के सिर और कमर में पत्थर बंधे हुए थे, गले में गमछा लिपटा था और लाठी भी शव के साथ बांधी गई थी । साफ था कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है । इसके बाद महाराजपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और एसडीओपी पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई । तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदेही संदीप भलावी से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया । पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतिका के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । घटना से कुछ दिन पहले आरोपी के बैलों द्वारा फसल खराब करने को लेकर विवाद और गाली-गलौज भी हुई थी । इसी रंजिश में आरोपी ने महिला की हत्या की साजिश रची 6 जनवरी को आरोपी ने महिला को इलाज के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी । बाद में रात के अंधेरे में शव को पत्थरों से बांधकर गिट्टी खदान के पानी में फेंक दिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, डंडा और कपड़े भी जब्त भी किया है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowFeb 05, 2026 14:04:310
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 05, 2026 14:03:530
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 05, 2026 14:03:230
Report
1
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 05, 2026 14:03:040
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 14:02:330
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 05, 2026 14:02:070
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 05, 2026 14:01:490
Report
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 05, 2026 14:00:560
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 05, 2026 14:00:360
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 14:00:180
Report
*इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के शिवपुरी कॉलोनी (कमता) में आवारा कुत्तों का आतंक महिला को दौड़कर कुत्तों
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 05, 2026 13:58:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:57:530
Report