Back
चपरा हत्याकांड: SIT ने 5 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
RSRAKESH SINGH
Feb 05, 2026 14:02:33
Chapra, Bihar
ई विकास तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद, नगर थाना क्षेत्र में हुए विकास तिवारी हत्याकांड के मामले में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को नगर थाना को एक फर्दबयान प्राप्त हुआ था, जिसमें वादी ने बताया कि छपरा कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास उनके पुत्र विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया। हत्या की इस घटना को गंभीर अपराध मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। अनुसंधान के क्रम में पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में पुलिस ने 05 फरवरी 2026 को हत्या की साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने विकास तिवारी हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। अवैध हथियार बरामदगी को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 109/2026 दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report