Back
डीआरएम मिठाई रेलवे हॉल्ट के पुनर्विकास को प्राथमिकता देगा, सुविधाओं में सुधार के संकेत
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 05, 2026 14:03:04
Madhepura, Bihar
समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश द्वारा मिठाई रेलवे हॉल्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने हॉल्ट परिसर में उतरकर प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को बारीकी से देखा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्टेशन पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीआरएम को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि मिठाई रेलवे हॉल्ट आजादी से पूर्व का ऐतिहासिक स्टेशन है। एक समय ऐसा था जब यहां तीन से चार सरकारी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहते थे और स्टेशन से प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व अर्जित होता था। वर्ष 2008 में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी लाइन बनने पर स्टेशन को उपेक्षित अवस्था में छोड़ दिया गया, इसके कारण आज यह स्टेशन बदहाली का शिकार है। जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम को अवगत कराया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी है। प्लेटफार्म छोटा और नीचा होने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और उतरने में परेशानी होती है। न तो समुचित यात्री शेड है, न ही पर्याप्त शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था। टिकट व्यवस्था भी पुराने ढर्रे पर चल रही है, जिससे यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। मांग पत्र में मिठाई रेलवे हॉल्ट को पुनः स्टेशन का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने, कंप्यूटरीकृत टिकट प्रणाली स्थापित करने, यात्री शेड, स्वच्छ शौचालय, पेयजल सुविधा, ओवरब्रिज और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि रेल अंडरपास संख्या 94-ए में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर स्थायी समाधान की मांग की गई। वहीं हॉल्ट के दक्षिणी हिस्से से सड़क निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-107 से जोड़ने की मांग भी रखी गई, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। इस अवसर पर डीआरएम ज्योति प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मिठाई रेलवे हॉल्ट से उनका भावनात्मक लगाव है और वे स्वयं इसके विकास को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि हॉल्ट पर जो भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। डीआरएम ने अपने साथ आए विभागीय अधिकारियों को यात्री शेड निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, शौचालय निर्माण और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मिठाई के अतिरिक्त अन्य रेलवे स्टेशनों का भी जायजा लिया गया और आमलोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरे और आश्वासन से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि घोषणाएं धरातल पर उतरती हैं तो मिठाई रेलवे हॉल्ट न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 05, 2026 15:25:230
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 05, 2026 15:25:030
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 05, 2026 15:24:420
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 05, 2026 15:24:260
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 05, 2026 15:24:060
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 05, 2026 15:23:380
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 05, 2026 15:23:070
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 05, 2026 15:22:350
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 05, 2026 15:22:220
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 05, 2026 15:21:480
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 05, 2026 15:20:330
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 15:20:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 15:20:030
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 05, 2026 15:19:400
Report