Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandla481661

25 हजार रुद्राक्ष से 6 फीट ऊँचा शिवलिंग बना, महाशिवरात्रि पर मंडला में स्थापित

VMVimlesh Mishra
Feb 14, 2026 06:02:58
Mandla, Madhya Pradesh
शिवरात्रि स्पेशल 25 हजार रुद्राक्ष के फल से बनाया शिवलिंग 25 दिनों की मेहनत से पूर्ण हुई प्रतिमा 15 फरवरी नवरात्रि के दिन शिव मंदिर में होगी स्थापना भक्त कर सकेंगे दर्शन, पूजन - पाठ बोटल आर्टिस्ट त्रिलोक की अनोखी पहल मण्डला - महाशिवरात्रि के दिन जहां पूरा देश भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है, वहीं मंडला के त्रिलोक सिंधिया ने अपनी अनोखी कला और भक्ति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है । इस बार उन्होंने 25 हजार रुद्राक्ष से 6 फीट ऊंचा भव्य शिवलिंग तैयार किया है, जिसे बनाने में उन्हें करीब 20 से 25 दिनों का समय लगा । बताया जा रहा है कि यह विशेष शिवलिंग महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के सामने श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा । शिवभक्तों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है । त्रिलोक सिंधिया केवल शिवभक्त ही नहीं, बल्कि एक अनोखे बॉटल आर्टिस्ट के रूप में भी पहचान रखते हैं । वे कांच को बोटल को बिना क्षति पहुंचाए उसके भीतर अद्भुत कलाकृतियां तैयार करते हैं । बीते वर्षों में वे बोतल के अंदर ताजमहल, लाल किला, अयोध्या के श्रीराम मंदिर और इंडिया गेट जैसी अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों की सूक्ष्म प्रतिकृतियां बना चुके हैं । उनकी कला को देखकर हर कोई दंग रह जाता है । बिना बोतल को तोड़े उसके भीतर इतनी बारीकी से कलाकृति तैयार करना अपने आप में अद्भुत कौशल का प्रमाण है । उनकी अद्भुत कला के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है । इस बार रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग न केवल उनकी कला का प्रतीक है, बल्कि उनकी गहरी आस्था और समर्पण का भी जीवंत उदाहरण है । महाशिवरात्रि के अवसर पर यह अनोखी प्रस्तुति निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SLSanjay Lohani
Feb 14, 2026 07:30:31
Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सतना शहर में बसी एक ऐसी प्रेम कहानी, जो समय की हर परीक्षा में अटल रही। 80 वर्षीय होलाराम वाधवानी का जन्म 2 अगस्त 1945 को पाकिस्तान के जिला शख्कर में हुआ था। 1947 में देश विभाजन के बाद 1948 में उनके पिता उन्हें सतना लाए। यहाँ आकर जीवन ने नया मोड़ लिया और 30 मार्च 1967 को जबलपुर की रहने वाली कमलादेवी वाधवानी से उनकी शादी हुई। आज शादी को ठीक 58 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच का प्यार वैसा का वैसा ही है—कोई तकरार नहीं, सिर्फ समझ और विश्वास। पुराने दौर की यादें आज भी ताजा हैं। होलाराम जी बताते हैं कि तब प्यार का इजहार 5 पैसे की कलम और 2 पैसे के पेज पर लिखे लव लेटर से होता था। घूंघट के पीछे छिपा वो रोमांस आज भी उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरता है। टेक्नोलॉजी के इस दौर में जहां लोग व्हाट्सएप, फेसबुक या वीडियो कॉल से प्यार जताते हैं, वहां यह जोड़ा बताता है कि असली प्यार समझौते और भरोसे से चलता है।होलाराम जी सतना के प्रसिद्ध वीनस स्वीट्स के मालिक हैं। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं, सभी का विवाह हो चुका है। परिवार खुशहाल है, लेकिन सबसे बड़ी खुशी दोनों के बीच का वो अटूट बंधन है। उन्होंने कभी नोक-झोंक को बढ़ने नहीं दिया—जरा सी बात भी आपस में बैठकर सुलझा ली।आज वे वैवाहिक जोड़ों को संदेश देते हैं—एक-दूसरे से प्रेम करो, भरोसा बनाए रखो। इससे जीवन सुखमय और मधुर रहता है। उनकी यह कहानी साबित करती है कि सच्चा प्यार सीमाओं, समय और तकनीक से परे होता है। मरते दम तक ये इश्क जिंदा रहेगा!
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 07:24:57
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। वृन्दावन कोतवाली इलाके की मथुरा गेट चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। घटना के समय बाजार में भीड़ मौजूद थी, लेकिन हमलावरों में पुलिस का खौफ इस कदर नदारद था कि वे बेखौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गौतम पाड़ा निवासी राकेश गौतम शुक्रवार सुबह किसी काम से जा रहा था। तभी सीएफसी चौराहे के समीप आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने राकेश पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गए। घायल के भाई रूपकिशोर गौतम ने आरोप लगाया है कि हमला छोटे गौतम के पांच पुत्रों और तीन अन्य अज्ञात लोगों ने किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 16 जनवरी को भी इन्हीं आरोपियों ने बांके बिहारी चौकी क्षेत्र में राकेश के साथ मारपीट की थी, जिसका मुकदमा थाना वृन्दावन में दर्ज है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पिछली वारदात के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा पुलिस चौकी के नाक के नीचे इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। घायल राकेश को गंभीर हालत में पहले सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - रूपकिशोर गौतम घायल का भाई।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 14, 2026 07:18:47
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो पर सवार होकर एक फर्जी वीआईपी युवक की पुलिस ने सारी अकड़ निकाल दी। देर रात सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दूर से हूटर बजाती आ रही एक स्कॉर्पियो को रोक लिया। रोकने के बाद गाड़ी की जांच की गई तो पाया की गाड़ी में हूटर लगा होने के अलावा ब्लैक फिल्म लगी है, पुलिस की लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई है और नंबर प्लेट तक गायब है। मॉडिफाइड गाड़ी में अमन चौधरी नाम का एक युवक सवार था जो रास्तों पर हूटर बजा बजाकर हनक दिखा रहा था। युवक से सवाल जवाब करने पर युवक ने अकड़ते हुए कहा कि मेरे पापा भी पुलिस में है। इसके बाद पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाई और एमवी एक्ट के तहत उसकी गाड़ी सीज कर दी।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 14, 2026 07:18:35
Haridwar, Uttarakhand:देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज वारदात के तार हरिद्वार से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर घटना से पहले हरिद्वार में रुके थे और रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में उनकी एंट्री का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जांच में यह भी पता चला है कि बदमाशों ने देहरादून पहुंचने के लिए स्कूटी और बाइक हरिद्वार से ही किराए पर ली थी और हत्या के बाद वाहन लौटाकर बिना शक पैदा किए फरार हो गए। पुलिस को झारखंड से मिले इनपुट के बाद जांच और तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक नेटवर्क कई राज्यों तक फैला था और उसका नाम पहले भी गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। एसटीएफ के अनुसार हत्या के पीछे गैंगवार या पुरानी दुश्मनी की आशंका मजबूत मानी जा रही है, जबकि पुलिस अब फरार शूटरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। बाइट - अजय सिंह एसएसपी
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 14, 2026 07:18:15
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 14, 2026 07:17:58
Kota, Rajasthan:नांता थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, नांता शहर के नांता थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान गोवर्धनपुरा निवासी 21 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुस्कान 1 नवंबर को अपने गांव से कोटा डॉक्टर को दिखाने आ रही थी। इसी दौरान हर्बल पार्क के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उसका सरकारी व निजी अस्पतालों में लगातार इलाज चलता रहा। करीब एक माह अस्पताल में भर्ती रहने के बाद दो महीने बेड रेस्ट पर रही, लेकिन 1 फरवरी को तबीयत अचानक बिगड़ गई। एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 14, 2026 07:17:27
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित जिला निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री कचहरी) परिसर में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ ने एक संदिग्ध युवक को पॉकेटमारी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। कचहरी परिसर में पिछले कई दिनों से पॉकेटमारी और चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। आम लोगों में नाराजगी थी कि शिकायतों के बावजूद पुलिस किसी को पकड़ नहीं पा रही थी। लेकिन इस बार लोगों ने खुद ही जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। “चोरी नहीं, सिर्फ पॉकेटमारी करते हैं…” पकड़े गए युवक की पहचान संजय दास के रूप में हुई है, जो उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के रोशना गांव का निवासी बताया जा रहा है। भीड़ के बीच पकड़े जाने के बाद उसने सफाई देते हुए कहा, “हम मोबाइल चोरी नहीं करते हैं, सिर्फ पॉकेटमारी करते हैं… आज कुछ हुआ भी नहीं, फिर भी पकड़ लिए गए।” उसका यह बयान सुनकर मौके पर मौजूद लोग और भड़क गए। लोगों का कहना था कि चाहे जेबकतरी हो या चोरी—अपराध तो अपराध ही है।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। कचहरी परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि रजिस्ट्री कचहरी जैसे भीड़भाड़ वाले सरकारी परिसर में पुलिस की नियमित गश्ती और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अकेला था या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top