Back
मधेपुरा न्यायालय परिसर में पॉकेटमारी पकड़ा गया युवक, भीड़ ने जमकर पिटाया
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 14, 2026 07:17:27
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित जिला निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री कचहरी) परिसर में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ ने एक संदिग्ध युवक को पॉकेटमारी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। कचहरी परिसर में पिछले कई दिनों से पॉकेटमारी और चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं। आम लोगों में नाराजगी थी कि शिकायतों के बावजूद पुलिस किसी को पकड़ नहीं पा रही थी। लेकिन इस बार लोगों ने खुद ही जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। “चोरी नहीं, सिर्फ पॉकेटमारी करते हैं…” पकड़े गए युवक की पहचान संजय दास के रूप में हुई है, जो उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के रोशना गांव का निवासी बताया जा रहा है। भीड़ के बीच पकड़े जाने के बाद उसने सफाई देते हुए कहा, “हम मोबाइल चोरी नहीं करते हैं, सिर्फ पॉकेटमारी करते हैं… आज कुछ हुआ भी नहीं, फिर भी पकड़ लिए गए।” उसका यह बयान सुनकर मौके पर मौजूद लोग और भड़क गए। लोगों का कहना था कि चाहे जेबकतरी हो या चोरी—अपराध तो अपराध ही है।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। कचहरी परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि रजिस्ट्री कचहरी जैसे भीड़भाड़ वाले सरकारी परिसर में पुलिस की नियमित गश्ती और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अकेला था या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowFeb 14, 2026 09:02:520
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 14, 2026 09:02:34Noida, Uttar Pradesh:रोहतक
माननीय मुख्य न्यायाधीश महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल ।
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:02:280
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 14, 2026 09:01:470
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:01:260
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 14, 2026 09:01:050
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 14, 2026 09:00:510
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 14, 2026 09:00:350
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 14, 2026 09:00:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 08:45:340
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 14, 2026 08:45:230
Report