icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
451001
RJRakesh JaiswalFollow18 Jul 2024, 06:56 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरगुजा में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर सरगुजा निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया गया। आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग में हुए गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यर्ताओं ने अंबिकापुर के राजीव भवन से रैली निकालकर घड़ी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। जिसके बाद सरगुजा निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने पहुँची कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कार्यर्ताओं की पुलिस के बीच छड़प देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने चुनाव में हुए गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा हैं।
0
0
Report

विदिशा में नशे के खिलाफ अभियान: तीन गिरफ्तार, 10.150 किलो गांजा बरामद

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है. आरोपियों के पास से एक स्कूटी और तलवार भी जब्त की गई है. पुलिस ने NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को नशे के विरुद्ध अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने मोनिका केवट, निवासी गुलाबगंज, हाल हलाली कॉलोनी विदिशा, के कब्जे से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया. वहीं राजू अहिरवार, निवासी लुहांगी मोहल्ला, मंडी के कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया गया. इसके अलावा रोहित अहिरवार के कब्जे से हीरो कंपनी की स्कूटी MP04ZT8695 और एक तलवार बरामद की गई. पुलिस ने जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है. मामले में थाना सिविल लाइन विदिशा में अपराध क्रमांक 722/26 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया.
0
0
Report
Advertisement

एशियन गोल्ड विजेता सुरूचि फौगाट झज्जर पहुंचीं, ओलंपिक के कदम बढ़ाने को तैयार

Jhajjar, Haryana:एशियन गोल्ड मैडल विजेता सुरूचि फौगाट पहुँचंी झज्जर :झज्जर पहुंंचने पर सुरूचि का जिला प्रशासन की तरफ से किया गया स्वागत :अपने गांव सासरौली के ग्रामीणों व अभिभावकों के साथ सुरूचि पहुंची थी झज्जर :उपायुक्त वर्षा खनंगवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने किया स्वागत :सुरूचि बोली,मां सुदेश ने किया पूरा मोटीवेट,उसी से मिली सफलता :ओलम्पिक के लिए करूंगी और ज्यादा मेहनत,घर पर हीं रहकर करती हूं प्रैक्टिस :सुरूचि ने जताई गांव या फिर क्षेत्र की तरफ से शूटिंग की सरकारी अकेड़मी खोलने की इच्छा :संघर्ष और पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईpuru सुरूचि,देश के तिरंगे के लिए कुछ करने की तमन्ना कहा: एशियन में जीता गोल्ड,ओलम्पिक है अगला निशाना,करूंगी कड़ी मेहनत :एशियन में दस मीटर शूटिंग में जीता है सुरूचि ने गोल्ड,कहा: हारने के बाद आता है उसे उठना :अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया,तिरंगे की आन-बान व शान के लिए करती रहूंगी मेहनत :मां सुदेश बोली,सुरूचि ने दिखा दिया बेटियां बेटों से काम नहीं कहा: मैने कभी नहीं समझा बेटे और बेटी में फर्क,परिणाम सभी के सामने एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा -----------------एशियन गेम्स में 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सुरूचि फौगाट सोमवार को झज्जर पहुंचीं। झज्जर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त वर्षा खनंगवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि ने उनका स्वागत किया। सुरूचि अपने गांव सासरौली के ग्रामीणों और अभिभावकों के साथ झज्जर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता, संघर्ष और आगामी लक्ष्य को लेकर खुलकर बातचीत की। अपनी उपलब्धि का श्रेय सुरूचि ने अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां सुदेश ने उन्हें हमेशा मोटिवेट किया और मुश्किल समय में हौसला दिया। सुरूचि ने कहा कि एशियन में गोल्ड जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब उनका अगला निशाना ओलंपिक है। इसके लिए वह और अधिक मेहनत करेंगी। उन्होंने बताया कि वह घर पर रहकर ही शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। सुरूचि ने अपने क्षेत्र में सरकारी शूटिंग अकादमी खोले जाने की इच्छा भी जताई। उनका कहना है कि यदि गांव या आसपास के क्षेत्र में सरकारी शूटिंग अकादमी स्थापित होती है तो इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। अपने संघर्ष और पुराने दिनों को याद करते हुए सुरूचि भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि उनका सपना केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि देश के तिरंगे की आन-बान और शान के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हार के बाद उठकर फिर मेहनत करना ही सफलता की राह है। सुरूचि की मां सुदेश ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे और बेटी में फर्क नहीं समझा। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि बेटियाँ भी बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं। आज सुरूचि की उपलब्धि इसका परिणाम है। बाइट: सुरूचि फौगाट्,मां सुदेश देवी। झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, मतदाता सूची और जलभराव पर कांग्रेस के आरोप

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल हवेली में आयोजित यूथ कांग्रेस की पश्चिमी उत्तर प्रदेश समीक्षा बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही चुनाव आयोग पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन की तरह काम कर रहा है। मीडिया से बातचीत में कुणाल चौधरी ने कहा कि यदि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं तो उसका जवाब आयोग को देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आयोग के बचाव में मुख्यमंत्री और भाजपा नेता क्यों सामने आते हैं। चौधरी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय में चुनाव आयुक्तों के फैसलों पर कई आपत्तियां सामने आई हैं। उन्होंने संसद में विपक्षी सांसदों के निलंबन और चुनाव आयुक्तों की जवाबदेही से जुड़े कानून को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। चौधरी ने मतदाता सूची को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा था कि अब स्थानीय प्रशासन के बजाय दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय से तय किया जाता है कि किसका नाम मतदाता सूची में रहेगा और किसका नाम हटाया जाएगा। उन्होंने बंगाल में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का भी आरोप लगाया। बरेली की समस्याओं का जिक्र करते हुए कुणाल चौधरी ने शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान पॉश कॉलोनियों और जजों के आवासों तक में पानी भर जाता है और उसे निकालने के लिए मोटर-पाइप लगाने पड़ते हैं। उन्होंने हाल की बारिश से किसानों की धान और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। चौधरी ने प्रभावित किसानों को 30 से 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और एमएसपी नहीं मिल पा रही है।
0
0
Report

राकेश टिकैत: बुंदेलखंड में 40% खनन हिस्सा मिला तो किसान खुशहाल

Mahoba, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड के महोबा पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत कर किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों का कर्ज माफ और शिक्षा, चिकित्सा मुफ्त होने पर ही यहां पलायन रुक सकता है, इसके अलावा बुंदेलखंड को ऑर्गनिक स्टेट बनाने से ही यहां के किसानों को फायदा होगा। यदि खनन संपदा के हिसाब से 40 प्रतिशत हिस्सा किसानों के विकास पर लगे तो बुंदेलखंड खुशहाल होगा। बुंदेलखंड के दौरे पर निकले किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शहर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसान महापंचायत कर किसानों के मुद्दों पर चर्चा की; इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड गरीब नहीं है; यदि खनन संपदा का 40 प्रतिशत हिस्सा यहां पर लगा दिया जाए तो यहाँ का किसान खुशहाल हो सकता है। खाद की समस्या पर बोले कि अभी और ज्यादा खाद का संकट आने वाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को ऑर्गनिक स्टेट बने तो यहां के किसान खुशहाल होंगे।
0
0
Report
Advertisement

रीवा के सोहागी में प्रार्थना सभा और धर्म परिवर्तन के आरोप, 2 गिरफ्तार

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सोहागी कस्बे में एक कमरे के अंदर चल रही प्रार्थना सभा को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभा का विरोध करने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा में शामिल होने वाले लोगों को आर्थिक लालच और दबाव देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आरोपों के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस स्थान पर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में पहुंचते हैं और उन्हें आर्थिक लाभ का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा: मोदी के लोकसेवा संकल्प का दिल्ली पहुंचना

New Delhi, Delhi:दिल्ली रजोकरी बॉर्डर पर वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा. बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया. एंकर....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के लोकसेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा' दिल्ली पहुंची सभी का दिल्ली सरकार ने और दिल्ली बीजेपी सांसदों ने भी स्वागत किया. 20 टीमें मिलकर 35,500 किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं, जिसमें बाइक राइडर्स भी शामिल हैं. दिल्ली रजोकरी बॉर्डर पर सांसद कमलजीत सहरावत. सांसद रामबीर सिंह बधुड़ी ने फूलो से जोरदार स्वागत किया. दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा 'दिल्ली में वड़नगर से वाराणसी सेवा यात्रा' बाईक सवार व्यक्ति का जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो सेवा की है गांवों और कस्बों तक जनसेवा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और टीबी मुक्त भारत का संदेश पहुंचाना है. इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. अलग-अलग राज्यों से होते हुए यह सेवा संकल्प यात्रा वाराणसी पहुंचेगी.
0
0
Report

रणबीर गंगवा ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: चार्जशीट

Rewari, Haryana:रणबीर गंगवा का लापरवाह अधिकारियों पर बड़ा एक्शन: 2 ME और 2 JE को किया चार्जशीट, पेमेंट रोकने पर नपे... कोविड काल के बकाया भुगतान पर नगर परिषद के अधिकारियों पर गिरी गाज... कष्ट निवारण समिति की बैठक में 16 में से 12 शिकायतों का मौके पर निपटारा, 4 मामलों में मांगी रिपोर्ट.... कांग्रेस पर बरसे कैबिनेट मंत्री, बोले- 'मुद्दा विहीन हो चुकी है पार्टी, हरियाणा में कांग्रेस नहीं सिर्फ अलग-अलग गुट..... SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष को जवाब: 'घुसपैठियों की वोट काटना जरूरी, आयोग पूरी तरह स्वतंत्र.... जनता की समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर सीधे होगी कार्रवाई: रणबीर गंगवा खाली बैठे क्या करें अभय चौटाला', इनेलो की जनसभा पर कैबिनेट मंत्री का तंज... विओ -कैबिनेट मंत्री ने नगर परिषद के दो एम.ई. (ME) और दो जे.ई. (JE) को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए। मामला कोविड काल के दौरान एक शिकायतकर्ता द्वारा किए गए काम के भुगतान से जुड़ा था, जिसे लंबे समय से अटकाया गया था। ​प्रशासनिक बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर जमकर सियासी तीर चलाए। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुकी है और जनता का विश्वास खो चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं, बल्कि वह अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। जहां विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने चाहिए, वहां कांग्रेसी केवल हंगामा खड़ा करते हैं। SIR के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था है। SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा, यह कांग्रेस के दौर में भी होता रहा है और घुसपैठियों के फर्जी वोट काटना जरूरी कदम है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी और संगठन एक महीने तक पीएम के जन्मदिन को 'सेवा संकल्प' के रूप में मना रहा है। हाल ही में हुई इनेलो की रैली पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि 'खाली बैठे क्या करें, अभय सिंह चौटाला को भी प्रयास करते रहना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

जंगल में महिला के साथ बलात्कार और चेन लूट: आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर जंगल में बकरियों चराने गई महिला के साथ बलात्कार और चेन लूटने का आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले के रामसागडा थाने के सीआई कैलाश पंचारिया ने बताया कि 25 सितंबर को पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि 24 सितंबर दिन में वह जालूकूंआ जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया और गले की चांदी की चेन छीनकर भाग गया। पीड़िता के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग मौके पर आए, जिन्हें देखकर आरोपी कोड़ियागुण की तरफ जंगल में भाग गया। पीड़िता ने भागने वाले आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र मणीलाल डामोर, निवासी कोड़ियागुण के रूप में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हिम्मतनगर पहुंचकर लगभग 50 निर्माणाधीन बिल्डिंगों की तलाशी के बाद आरोपी सुरेश को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन बरामद कर ली है। वही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

शाहपुरा में मिली लापता पार्वती 18 महीने बाद परिवार के पास पहुँची

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़। शाहपुरा में परिवहन विभाग के निरीक्षक भारतेंदु पचौरी ने एक परेशान महिला को देख कर उससे बातचीत की और उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। महिला ने अपने गांव का नाम कजलीखेड़ा बताया, जिससे प्रतापगढ़ से उसका संबंध समझ में आया। इसके बाद उन्होंने उस महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश शुरू की। वीडियो बनाकर स्थानीय स्तर पर साझा किया गया और रिश्तेदारों के संपर्क क्षेत्र में जानकारी फैलाने के साथ सहयोग मिला। आखिरकार पार्वती की पहचान उनके गांव और परिवार के सदस्यों के साथ पुष्टि हो गई। 18 महीनों से जिसका इंतजार था, वह अब पूरा होकर परिवार में लौट आई। पार्वती के पति महादेव और पुत्र गणेश के नाम बताए गए। परिवार ने कहा कि यह मिलन संयोग जैसा ही है और करीब डेढ़ साल बाद घर की रौनक वापस लौट आई है। भारतेंदु पचौरी और उनके भाइयों ने मिलकर यह प्रयास किया, जिसके जरिए पार्वती को सुरक्षित रूप से परिजनों तक पहुंचाया गया। इस बीच मीडिया और क्षेत्रीय लोगों की तरफ से भी इसकी तारीफ की गई और परिवार एक बार फिर साथ आ गया।
0
0
Report

18 महीने बाद पार्वती परिवार से मिलीं, शाहपुरा में RTO अधिकारी ने मदद की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के कजलीखेड़ा की रहने वाली पार्वती करीब 18 महीने से अपने परिवार से दूर थी। लंबे समय से परिवार उसकी तलाश और वापसी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच शाहपुरा में परिवहन विभाग के निरीक्षक और प्रतापगढ़ के मूल निवासी भारतेंदु पचौरी की नजर परेशान हालत में मिली पार्वती पर पड़ी। उन्होंने महिला से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। महिला पूरी जानकारी बताने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन बातचीत के दौरान उसने अपने गांव का नाम कजलीखेड़ा बताया। गांव का नाम सुनते ही भारतेंदु पचौरी को प्रतापगढ़ से जुड़ाव का अंदाजा हुआ और उन्होंने महिला को उसके परिवार तक पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी। भारतेंदु पचौरी ने अपने परिचितों के माध्यम से कजलीखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में महिला के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने महिला का वीडियो बनाकर स्थानीय स्तर पर लोगों तक पहुंचाया। उनके दोनों भाइयों ने भी इस प्रयास में सहयोग किया और वीडियो तथा उपलब्ध जानकारी को प्रतापगढ़ क्षेत्र के परिचितों तक पहुंचाया। लगातार प्रयासों के बाद महिला के परिवार की पहचान हो सकी। महिला की पहचान पार्वती के रूप में हुई। उसके पति का नाम महादेव और बेटे का नाम गणेश बताया गया। परिवार को जैसे ही पार्वती के शाहपुरा में मिलने की जानकारी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीब 18 महीने से बिछड़ी पार्वती के वापस मिलने की खबर परिवार के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत लेकर आई। पहचान और परिवार से संपर्क की पुष्टि के बाद पार्वती को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंची पार्वती को देखकर परिजनों की भावनाएं छलक उठीं और घर में खुशी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम में एक संयोग भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला का नाम पार्वती, उसके पति का नाम महादेव और बेटे का नाम गणेश है। करीब 18 महीने बाद परिवार के सदस्य के दोबारा एक साथ आने की यह घटना स्थानीय स्तर पर भी चर्चा में है। भारतेंदु पचौरी की इस पहल में उनके भाइयों और स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा। विभागीय कार्य के दौरान महिला की परेशान स्थिति पर ध्यान देने और उसके परिवार की पहचान कर उसे परिजनों तक पहुंचाने के प्रयास ने इस पूरे घटनाक्रम को खास बना दिया। लंबे इंतजार के बाद पार्वती के घर लौटने से परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आईं।
0
0
Report
Advertisement

डेनमार्क की तकनीक से राजस्थान में पानी-ऊर्जा प्रबंधन में नया चरण

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पानी और ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन के लिए अब डेनमार्क की तकनीक और अनुभव का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। खासतौर पर जलापूर्ति की मॉनिटरिंग, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, नदी पुनर्जीवन और पंपिंग स्टेशनों पर बिजली की खपत कम करने जैसे क्षेत्रों में दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे। इसके लिए GIS और IoT जैसी डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबील्डगार्ड क्रिस्टेंसन के बीच हुई बैठक में राजस्थान और डेनमार्क के बीच सहयोग के अगले चरण पर चर्चा हुई। वर्ष 2020 में शुरू हुई इंडिया-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का पहला पांच वर्षीय चरण पूरा होने जा रहा है। अब अगले पांच साल के लिए नया और उन्नत एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक में ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर पंपिंग स्टेशनों पर ऊर्जा खपत घटाने, नई तकनीकों के इस्तेमाल और ग्रिड फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने पर चर्चा हुई। राजस्थान में जलापूर्ति के लिए बड़ी संख्या में पंपिंग स्टेशन संचालित होते हैं। ऐसे में ऊर्जा दक्ष तकनीकों के इस्तेमाल से बिजली की खपत कम करने की संभावनाओं पर दोनों पक्ष आगे काम करेंगे। जल प्रबंधन में डेनमार्क के अनुभव का इस्तेमाल जल संरक्षण, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, जलापूर्ति की मॉनिटरिंग और नदी पुनर्जीवन में करने पर सहमति बनी। शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई और विकास कार्यों की निगरानी के लिए GIS और IoT आधारित सिस्टम के उपयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इससे जलापूर्ति नेटवर्क की मॉनिटरिंग को तकनीक आधारित बनाने की दिशा में काम किया जा सकेगा। सहयोग केवल पानी और ऊर्जा तक सीमित नहीं रहेगा। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में भी राजस्थान और डेनमार्क के बीच साझेदारी बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और अनुभव साझा करने पर चर्चा की। भारत और डेनमार्क के बीच ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप वर्ष 2020 में स्थापित हुई थी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि इसका पहला पांच वर्षीय कार्यकाल सफलतापूर्वक समाप्त हो रहा है। अब अगले पांच वर्षों के लिए नई कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के लिए पानी, ऊर्जा, शहरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाने पर जोर रहेगा। खास बात यह है कि नई साझेदारी का फोकस सिर्फ तकनीक लाने पर नहीं, बल्कि पानी की हर बूंद और ऊर्जा की हर यूनिट के बेहतर इस्तेमाल पर रहेगा। अब अगला चरण यह तय करेगा कि डेनमार्क का अनुभव राजस्थान के शहरों, जल नेटवर्क और ऊर्जा सिस्टम में जमीन पर कितना बदलाव ला पाता है。
0
0
Report

जींद में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग

Jhanj Kalan, Haryana:जींद एसआईआर में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर सोमवार को जींद में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन के बाद उनका पुतला भी फूंका। सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर गिरफ्तार करने की मांग उठाई। 2022 के बाद हुए चुनावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इन चुनावों की निष्पक्षता पर जनता के मन में संदेह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में नए सिरे से चुनाव करवाए जाने चाहिएं। मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के प्रति बड़ा अपराध किया है। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
0
0
Report

जलभराव से 500 एकड़ धान की फसल बर्बाद, किसानों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार

VKVasim KhanFollow10m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मऊ। कोपागंज ब्लाक के अदरी, सिधौना, शाहपुर, डारा, मीरपुर, गोधना, अलीनगर, कुंभापुर और पहसा समेत कई गांवों में जलनिकासी बाधित होने से करीब 500 एकड़ धान की फसल जलमग्न है। सोमवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह व लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। किसानों ने सिंचाई विभाग के नाले की सफाई और 150 मीटर अवरुद्ध हिस्से को खुलवाकर जलनिकासी बहाल कराने की मांग की। उनका कहना है कि दो वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई, जिससे धान के साथ गेहूं, चना, मटर, मसूर व सरसों की बुवाई पर भी संकट है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top