451001
खरगोन में बिजली गिरने से 12 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के ग्राम झिरनिया के 12 मजदूर बुरहानपुर जिले के दूधिया में मजदूरी करने गए थे जहां बिजली गिरने से वे घायल हो गए। इनमें से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के दौरान बिजली गिरने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई जिससे बड़ी राहत मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में तेज हवा-बज्रपात के साथ मौसम बदलेगा; 18 जिलों में येलो अलर्ट
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मौसम की बात करें: आज राजधानी सही कई जिलों में तेज हवा और बज्रपात के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर बाद राज्य के कई हिस्सों में बदलाव की संभावना है। 25 अप्रैल को रांची सहित 18 जिलों में गर्जन, बज्रपात और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह धनबाद में ओलावृष्टि और बज्रपात की संभावना है।0
0
Report
नशे में चाकू दिखाकर गुंडागर्दी: बस्तर पुलिस ने आरोपी संजू श्रीवास्तव को गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:मिसिंग जगदलपुर चाकू दिखा कर गुंडा गर्दी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे का आदि है आरोपी संजू श्रीवास्तव, शराब के नशे में आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की दी थी धमकी, पीड़िता ने बोधघाट थाने में की शिकायत, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बलिराम कश्यप वार्ड से आरोपी को किया गिरफ्तार。0
0
Report
आरा में 2 लाख इनामी फरारी अपराधी मुन्ना मियां की गिरफ्तारी: STF की बड़ी सफलता
Mumbai, Maharashtra:Ara bihar Police को मिली बड़ी सफलता वर्षों से फरार 2 लाख का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे। भोजपुर जिले में आरा नगर थाना और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में 2 लाख का इनामी फरारी अपराधी मुन्ना मियां उर्फ मो० सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है। भोजपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मुन्ना मियां की गिरफ्तारी से मिली है। आरा नगर थाना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी का नाम मुन्ना मियां उर्फ मो० सलीम है, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुन्ना मियां कुख्यात अपराधी नईम मिस्त्री का बेटा है और वर्षों से पुलिस की आंखों में धूप झोंक फरार चल रहा था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले में हड़कंप की स्थिति है।0
0
Report
Advertisement
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: एक की मौत, सात घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा। देर रात दो स्लीपर बसें एक्सप्रेस वे पर पलटे कंटेनर से टकराईं। अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ की लेन में पलटा था। हादसे से बस सवार यात्रियों में मची चीख पुकार। हादसे में एक की मौत, 7 घायल में से 4 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती। बेहटा मुजावर और बांगरमऊ पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिगस्त गाड़ियों को हटवाया। मृतक की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी। बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर मझीगवा गांव के पास का मामला。0
0
Report
बहराइच में दो दुकानों में भीषण आग; दमकल ने तीन गाड़ियों से काबू पाया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: अज्ञात कारण से दो दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ी ने पाया आग पर काबू बहराइच जिले के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत जीआईसी स्कूल के पास देर रात अज्ञात कारण से भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमे मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग एक पंप मरम्मत की दुकान में लगी थी, जहां भारी मात्रा में डीजल मौजूद था। डीजल की ज्वलनशीलता के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और पास की एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग को आगे बढ़ने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का सटीक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा。0
0
Report
मानसा में जमीनी विवाद: 65 वर्षीय मोहिंदर सिंह की मौत, कब्जा करने वालों पर पुलिस जांच
Bhikhi, Punjab:मानसा में जमीनी विवाद को लेकर टकराव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. खेत में कब्जा करने आए लोगों पर गोली चलाई जाने के आरोप हैं; पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मानसा जिले के गांव जोगा में जमीन के टुकड़े के लिए एक 65 साल के बुजुर्ग मोहिंदर सिंह की मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने बताया कि जमीन को लेकर उनका हाई कोर्ट में केस चल रहा है, मगर विरोधी पार्टी आज उनके खेत में आकर कब्जा करने की कोशिश करने लगी. मोहिंदर सिंह ने विरोध किया, जिसके चलते दूसरी पार्टी के लोगों ने कई बार गोली चलाई और धक्के मारे, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने जांच करने की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
खबर: वायरल वीडियो से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कोई खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पैरोल पर फरार आरोपी जसपाल सिंह के लिए दुर्ग पुलिस ने इनाम घोषित किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पैरोल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने 30 हजार ₹ का इनाम घोषित किया है वहीं सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी दरअसल पिछले दिनों पद्मनाभपुर थाने में दर्ज अपराध 229 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण में आरोपी जसपाल सिंह को जिला न्यायालय द्वारा पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन पैरोल की मियाद पूरी होने के बाद भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा है जिसके कारण पद्मनाभपुर थाने फरारी का अपराध पंजीकृत किया गया आरोपी का नाम जसपाल सिंह है जो की हाउसिंग बोर्ड जामुल का ही रहने वाला है पैरोल की मियाद पूरी होने के बाद भी लंबे समय से जसपाल सिंह न्यायालय नहीं पहुंचा इसके बाद अब पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग रेंज की पुलिस द्वारा ₹30000 इनाम घोषित किया गया है.0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में आज मॉक ड्रिल के साथ 15 मिनट का ब्लैकआउट
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर 11 महीने बाद जैसलमेर में एक बार फिर ब्लैक आउट... जैसलमेर में कल होगा ब्लैकआउट, 15 मिनट का रहेगा ब्लैक आउट कलेक्टर बोलीं- मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं, जागरूक नागरिक बनें जैसलमेर ऑपरेशन सिंदूर के 11 महीने बाद जैसलमेर में एक बार फिर आज शुक्रवार को मॉक ड्रिल के साथ ही ब्लैक आउट होगा। सरहदी जिले जैसलमेर में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए कल यानी 24 अप्रैल (शुक्रवार) को एक बड़ा मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास किया जाएगा। इसको लेकर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की रिव्यू मीटिंग ली जिस के बाद जिलेवासियों से इस एक्सरसाइज के दौरान पैनिक न करने और एक रिस्पॉन्सिबल सिटीजन की तरह सहयोग करने की अपील की गई है। ये अभ्यास केवल प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि आम जनता को इमरजेंसी के लिए तैयार करने का एक मौका है। ड्रिल के दौरान जैसे ही 5 मिनट का सायरन बजेगा, इसे 'हवाई हमले' का संकेत माना जाएगा। सायरन सुनते ही सभी को अपने घरों, दुकानों और शोरूम की बिजली, इनवर्टर, जनरेटर और मोबाइल टॉर्च तक बंद करनी होगी। सड़कों पर चल रहे वाहनों की लाइट और हाईवे की हाईमास्ट लाइट्स को भी तुरंत बंद करना अनिवार्य होगा। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस सम्बंध में बताया कि ब्लैकआउट की कुल ड्यूरेशन करीब 15 मिनट रहेगी। जब तक 2 मिनट का "ऑल क्लियर" सायरन नहीं बज जाता, तब तक किसी को भी लाइट चालू करने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान प्रशासन हॉटलाइन, रेडियो कम्युनिकेशन और कंट्रोल रूम की वर्किंग को चेक करेगा। साथ ही पुलिस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की क्विक रिस्पांस टीम का भी टेस्ट होगा। जैसलमेर जैसे स्ट्रैटेजिक लोकेशन वाले जिले के लिए ऐसी मॉक ड्रिल बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में मैनेजमेंट और कोऑर्डिनेशन परफेक्ट रहे। स्टूडेंट्स बनेंगे सुरक्षा के वॉलिंटियर्स जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से NCC, NSS, स्काउट-गाइड और कॉलेज के स्टूडेंट्स को इस इवेंट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है, ताकि वे भविष्य में किसी भी डिजास्टर के समय समाज की मदद कर सकें। क्लॉक्टर ने साफ किया कि यह एक रूटीन प्रैक्टिस है, इसलिए लोग इसे किसी वास्तविक खतरे से जोड़कर न देखें。0
0
Report
रांची में गार्ड हत्या के बाद भाजपा नेता की दयनीय कानून-व्यवस्था पर वार
Ranchi, Jharkhand:जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में एक गार्ड की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि रांची और झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। हाई सिक्योरिटी वाले एरिया जिसके बगल में विधानसभा और उच्च न्यायालय है, वहां हत्या हो जाती है और पुलिस को कोई भनक नहीं रहती है।0
0
Report
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के गुलाबी नगरी में सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। आईपीएल मैच को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम में आने वाले वीआईपी मेहमानों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मुहैया कराया गया है। पुलिस ने स्टेडियम के चारों ओर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। आईपीएस अधिकारी से लेकर पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजीव पचार ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। निर्धारित टिकट के जरिए दर्शक निर्धारित प्रवेश द्वार से ही प्रवेश कर सकेंगे। स्टेडियम के बाहरी गेट पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शक भीतर दाखिल हो सकेंगे। सुरक्षा गाइडलाइन के मुताबिक दर्शक प्रतिबंधित सामग्री स्टेडियम में भीतर नहीं ले जा सकेंगे। स्टेडियम के भीतर वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के विशेष जाब्ता तैनात रहेगा। पुलिस जवान वॉच टावरों से भी भीड़ पर निगरानी रखेंगे। वहीं मैच देखने आने वाले दर्शक अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क कर सकेंगे। आईपीएल मैच के दौरान फर्जी टिकट और पास बेचने या टिकट का ब्लैक करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में SIR के नाम पर चुनावी विवाद, विपक्ष-सरकार एक दूसरे पर आरोप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की राजनीति में एक बार फिर एसआईआर का मुद्दा छाया हुआ है, सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है मुस्तैदी से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई मतदाता छूटे नहीं तो बीजेपी ने भी एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह करने का आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो हुए। तीखी बयानबाजी होने लगी। झामुमो विधायक विकास मुंडा ने बताया , निर्वाचन आयोग के द्वारा जो एसआईआर की प्रक्रिया शुरु हो रही है , झामुमो राजनीतिक दल है, पूर्व में जो उदाहरण देखने को मिला है चाहे बिहार में चुनाव हुआ हो या बंगाल में चुनाव हो रहे हैं नाम काटने का जो सिलसिला चला है, वही सामान्य परिस्थिति झारखंड में न हो। झामुमो का एक एक कार्यकर्ता मुस्तैद है कि बिहार और झारखंड में जो उदाहरण देखने को मिला तो हम लोग कड़ा मुकाबला करेंगे।0
0
Report
बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा फैसला: पीडीएस दुकानदारों को कुकिंग कोयला वितरण
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बाद देश में ऊर्जा संकट गहरा गया है ऊर्जा संकट के बीच बिहार में सम्राट सरकार बड़ा फैसला लिया है बिहार में अब पीडीएस दुकानदार उपभोक्ताओं को कुकिंग कोयला का वितरण करेंगे सरकार ने यह फैसला किया है ऊर्जा संकट के बीच गैस की किल्लत से किसी भी घर का चूल्हा न बुझे उसके लिए हर घर कुकिंग कोयला का वितरण पीडीएस दुकानदार करेंगे सम्राट सरकार के इस बड़े फैसले का जी मीडिया ने ग्राउंड जीरो से रियलिटी चेक किया है जहां पीडीएस दुकानदारों और उपभोक्ताओं ने सम्राट सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है नौतन के ग्रामीण क्षेत्र खालवा खाप टोला पूर्वी नौतन में कुकिंग कोयला का स्वागत किया है पीडीएस दुकानदार राजेश कुमार सुभाष प्रसाद अनिरुद्ध प्रसाद ने सम्राट सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है पीडीएस दुकानदारों ने बताया कि गैस किल्लत के बीच कुकिंग कोयला वितरण का सरकार ने फैसला किया है हम पीडीएस दुकानदार सभी उपभोक्ताओं को कुकिंग कोयला का वितरण करेंगे ताकि किसी का चूल्हा ना बुझ सके वहीं ग्रामीण हृदया सिंह अजय शर्मा सुनील पटेल आशुतोष कुमार विकाश कुमार कन्हैया पटेल रमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाके में गैस की काफी किल्लत है सम्राट सरकार ने कुकिंग कोयला वितरण करने का बड़ा फैसला किया है ग्रामीण इलाकों में अब किसी भी घर का चूल्हा नहीं बुझेगा इस वैकल्पिक व्यवस्था से आमलोग को बड़ी राहत मिली है ग्रामीण इलाको में सम्राट सरकार के इस बड़े फैसला का स्वागत किया है।0
0
Report
Advertisement
