Back
ईरान-यूएस तनाव से गैस संकट, खंडवा रेस्टोरेंट देसी चूल्हे से बना नया स्वाद प्रचार
PSPramod Sinha
Mar 14, 2026 07:03:25
Khandwa, Madhya Pradesh
अमेरिका - ईरान की जंग का असर:
रेस्टोरेंट संचालकों ने ढूंढा विकल्प...लकड़ी के चूल्हे पर बनने वाले भोजन को बनाया अपना मार्केटिंग हथियार
गैस सिलेंडर के इंतजार में हम क्यों बेरोजगार हो जाएं, क्यों न हम नए नए उपाय अपनाए। इसी सोच के साथ खंडवा के एक रेस्टोरेंट संचालक ने गैस चूल्हे पर पकने वाले खाने के मीनू को लकड़ी, कोयले और तंदूर से बनने वाले स्वादिष्ट मीनू की तरफ शिफ्ट किया। अब यह रेस्टोरेंट संचालक देसी तरीके से तैयार परंपरागत भोजन का प्रचार प्रचार कर अपना रेस्टोरेंट चला रहा है। ऐसा कर उसने लोगों को परंपरागत भोजन का टेस्ट भी दिया और अपने कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचा लिया।
वी ओ, अमेरिका-इजराय-ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर एलपीजी सप्लाई पर पड़ा है और खंडवा में कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस नहीं मिलने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने किचन चलाने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कारोबार बंद न हो और कर्मचारियों का रोजगार भी बचा रहे, इसके लिए रेस्टोरेंट संचालक ने परंपरागत देसी तरीके से चूल्हे पर बनने वाले भोजन और उससे संबंधित मीनू तैयार कर लोगों के सामने नया विकल्प रख अपने कारोबार को बंद होने से बचा लिया। इसके लिए उसने अपने रेस्टोरेंट के बाहरी नोटिस बोर्ड लगाकर भोजन पकने में होने वाली देरी के लिए सहयोग की अपील की और बदले में परंपरागत देसी तरीके से तैयार भोजन के स्वाद का भरोसा दिलाया।
वी ओ, किचन में काम करने वाले शेफ ka कहना है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने की वजह से यह तरीका अपनाना पड़ रहा है, लेकिन लकड़ी और कोयले की मध्य आंच पर बने खाने के स्वाद में अलग ही मजा है। हमने मीनू भी परंपरागत तरह के रखे है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
46
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 14, 2026 09:06:0187
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowMar 14, 2026 09:05:4851
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 14, 2026 09:05:3040
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 14, 2026 09:05:1340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 14, 2026 09:04:3950
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowMar 14, 2026 09:04:2547
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 14, 2026 09:03:5993
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 14, 2026 09:03:4121
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 14, 2026 09:03:2621
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 14, 2026 09:03:1523
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 14, 2026 09:02:0628
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 09:01:2812
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 14, 2026 09:01:098
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 14, 2026 09:00:530
Report