Back
बिदुपुर के मोहनपुर कन्या पाठशाला में प्रधान शिक्षिका के रवैये पर हंगामा, स्थानांतरण मांग
RSRajkumar Singh
Mar 14, 2026 09:00:53
Hajipur, Bihar
वैशाली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल की प्रधान शिक्षिका के रवैये से परेशान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामला बिदूपुर प्रखंड के मोहनपुर कन्या पाठशाला का है, जहां लोगों ने प्रधान शिक्षिका के स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि मोहनपुर कन्या पाठशाला की प्रधान शिक्षिका अनुपा सिंहा पिछले छह महीनों से यहां पदस्थापित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान अक्सर सोती रहती हैं और स्कूल में पढ़ाई का माहौल बिल्कुल खराब हो गया है। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि प्रधान शिक्षिका स्थानीय लोगों पर गलत आचरण का आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की धमकी देती हैं।स्थानीय निवासी धर्मवीर कुमार का कहना है कि स्कूल के पास से गुजरने वाले लोगों पर भी प्रधान शिक्षिका गलत आरोप लगाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी एक व्यक्ति को सिर्फ स्कूल के पास खड़े होने पर पुलिस से उसकी बाइक और मोबाइल जब्त करवा दिए गए थे।ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जब कोई व्यक्ति पास के सैलून में दाढ़ी बनवाने जाता है, तो उस पर गलत निगाह से देखने का आरोप लगाकर उसका फोटो और वीडियो बना लिया जाता है।इतना ही नहीं, स्कूल में मेंटेनेंस के लिए आए ग्रांट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना कोई काम कराए ही महिलाओं से हस्ताक्षर करवा लिए गए और इसके लिए उनसे ₹500 लिए जाने की भी बात सामने आई है।आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रधान शिक्षिका के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 10:23:020
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 10:22:500
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 10:22:320
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 14, 2026 10:22:21Chowk, Uttar Pradesh:MID PTC- मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 14, 2026 10:21:350
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 14, 2026 10:21:260
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 10:20:470
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 10:20:250
Report
119
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 14, 2026 10:15:2773
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 14, 2026 10:15:1795
Report
71
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 14, 2026 10:08:4487
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 14, 2026 10:08:29163
Report