Back
Madubani Gas Crisis: Shortage, Black Market Rises, Prices Soar Ahead of Ramadan
BBBindu Bhushan
Mar 14, 2026 09:03:26
Madhubani, Bihar
जिले में कुकिंग गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस के लिए एजेंसी और गोदाम पर लोगॉ की भारी भीड़ लगी हुई है। वहीं एक सप्ताह से अधिक से बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता खासा परेशान दिख रहे हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन नम्बर लगाने में असफल हो जाते हैं। मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में गैस सिलिंडर के लिए अफरा तफरी मچا हुआ है। उपभोक्ताओं की माने तो गैस का नंबर लगाए हुए दो सप्ताह हो गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है और अब कई दिनों से नम्बर भी नहीं लग रहा है। उपभक्ताओं ने बताया ब्लैक से सिलिंडर दो से ढाई हजार रुपये में बिक रहा है लेकिन उपभोक्ता को गैस नहीं मिल पा रहा है। बहरहाल यूएसए इजराइल और ईरान एक दूसरे पर मिसाइल और बम बरसाने में जुटे हैं, युद्ध को लेकर गैस संकट जिले में गहरा गया है और लोग गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से रमजान सहित अन्य त्यौहार पर खासा असर पड़ रहा है। मिथिलांचल में इस माह लगन का मौसम है, शादी विवाह उपनयन मुंडन सहित अन्य शुभ कार्यों का समय चल रहा है ऐसे में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से शुभ कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। लोग दुगुने कीमतों पर कुकिंग गैस खरीदने को मजबूर हैं और इससे शादी विवाह का बजट काफी बढ़ गया है। हालाँकि कालाबाजारियों पर प्रशासन की नजर है। लखनौर थाना पुलिस ने गैस से लदी पिकअप को बरामद किया है, पिकअप पर लदे 24 सिलिंडर को जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एमपी ने बताया LPG गैस की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पकड़ाने पर 7 सालों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। प्रखंड स्तर के कई गोदामों में कई दिनों से गैस ट्रक नहीं पहुंचने के कारण सुदूर इलाकों में गैस सिलिंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कॉमर्सियल सिलिंडर नहीं मिलने से कई होटल रेस्टूरेंट बन्द जो चुके है और सैकड़ो लोग बेरोजगार हो गए हैं। होम डिलिवरी एक सप्ताह से बंद है ऐसे में प्रशासन का दावा की गैस की स्थिति सामान्य है हास्यस्पद लगता है और उनके दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। बाइट उपभोक्ता बाइट उपभोक्ता रमजान बाइट योगेन्द्र कुमार एसपी मधुबनी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 14, 2026 10:23:510
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 14, 2026 10:23:350
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 10:23:230
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 10:23:020
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 10:22:500
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 10:22:320
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 14, 2026 10:22:21Chowk, Uttar Pradesh:MID PTC- मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 14, 2026 10:21:350
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 14, 2026 10:21:260
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 10:20:470
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 10:20:250
Report
119
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 14, 2026 10:15:2773
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 14, 2026 10:15:1795
Report