Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में मैकेनिक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम

JSJitendra Soni
Mar 14, 2026 09:06:01
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन जिले के आटा क्षेत्र के संदी गांव में एक युवक की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शाहरुख मंसूरी, निवासी संदी, थाना आटा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख मंसूरी पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक था और अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। हालत बिगड़ती देख परिजन बेहद घबरा गए और उन्होंने तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुँचते-पहुँचते उसकी हालत और नाजुक हो गई। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे इतनी कम उम्र में इतनी अचानक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ था और काम कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबियत खराब हुई। युवक की अचानक हुई इस मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 14, 2026 10:26:35
Ghazipur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक यानी यूपीएसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। गाजीपुर जिले में यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित की जा रही है। जिले में दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर में यूपीएसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो दिनों में दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिले में कुल 16,320 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आज यानी 14 मार्च को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित हो रही है, जिसमें 4,080 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की आधार कार्ड से पहचान का मिलान किया जा रहा है। साथ ही आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए IRIS स्कैनिंग मशीन से आंखों की स्कैनिंग की जा रही है और हैंड मेटल डिटेक्टर से भी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 14, 2026 10:23:51
Kota, Rajasthan:जेकेलोन अस्पताल के बाहर एम्बुलेंस वालो की दादागिरी निजी वाहन से प्रसूता को घर ले जाने पर मारपीट पुलिस में शिकायत जेकेलोन अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस के चालको द्वारा खुले आम दादागिरी की जा रही है। इसकी एक हरकत शुक्रवार रात को देखने को मिली जब एक युवक निजी वाहन से प्रसूता को लेकर जा रहा था कि उसके साथ जेकेलोन अस्पताल के चालको ने मारपीट की। जिससे युवक के गम्भीर चोट लगी है। उसने नयापुरा थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। एमबीएस व जेकेलोन अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस चालक आये दिन दबंगाई दिखाते है और लोगो का शोषण करते है। समाज सेवी लोगो द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की भी यह विरोध करते है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 14, 2026 10:23:35
Sikar, Rajasthan:सीकर वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर की ओर से किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिले भर में कुल 21 बैंचों का गठन किया गया, जो विभिन्न तालुका एवं तहसील स्तरों पर प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निस्तारण कर रही हैं। इस लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर लंबित मामलों का समाधान किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिलने के साथ समय और धन दोनों की बचत हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रकरणों का समाधान करना है, जिन्हें आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से निपटाया जा सकता है। लोक अदालत में किए गए निर्णय अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ आगे किसी भी अदालत में अपील नहीं की जाती। इन मामलों में न तो किसी की हार होती है न ही जीत, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों, बैंक ऋण प्रकरणों, बिजली-पानी बिल विवाद, दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक विवाद सहित कई प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाता है। इस व्यवस्था से लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी कई मामलों का भी समाधान हुआ। आईडीबीआई बैंक के एक प्रकरण में 2 लाख 10 हजार रुपये की बकाया राशि का निस्तारण मात्र 80 हजार रुपये में किया गया। इसी प्रकार राजस्थान ग्रामीण बैंक के एक ऋण मामले में 2 लाख 25 हजार रुपये के बकाया लोन का समझौता 1 लाख 20 हजार रुपये में कर दिया गया। ऐसे समझौतों से ऋणग्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिलती है और बैंक को भी अपनी बकाया राशि की वसूली हो जाती है। सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में मध्यस्थता प्रकरणों के निस्तारण में सीकर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर चल रहा है। लोक अदालतों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के मामले समझौते के माध्यम से सुलझ सकते हैं, वे लोक अदालत का लाभ उठाएं। इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत के साथ विवादों का स्थायी समाधान संभव हो पाता है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 14, 2026 10:23:23
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन एलर्ट खूंटी में जिस प्रकार सोलर जलमीनार और चापानल खराब है। वहीं बरसात और जाड़ा में तो लोगों ने पेयजल संकट को झेलना पड़ा। गर्मी बढ़ने से जलस्तर घट रहा है। खूंटी जिले में 50 प्रतिशत से अधिक जलमीनार खराब हैं, जिसके कारण कई गांवों में ग्रामीण पीने व खाने के लिए डाड़ी से पानी जुगाड़ कर रहे हैं या कुएँ से पानी ले रहे हैं। कुछ जगह चापाकल भी सहारा बन रहे हैं। मार्च में गर्मी बढ़ी, अप्रैल में जलसंकट गहराता नजर आ रहा है। इसे निपटाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में जलसहियाओं के साथ बैठक कर खराब जलमीनारों और चापाकलों की गणना कराई जा रही है ताकि दुरुस्ती हो सके। चार सौ से अधिक जलसहिया ऐसे आवश्यक गिनती कर रहे हैं ताकि मरम्मत के निर्देश जारी किए जा सकें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए गांव-गांव में पेयजल की कोई कमी न हो, поэтому जलसहिया और पंचायत सेवकों को गणना के लिए लगाया गया है ताकि खराब जलमीनारों और चापाकलों की मरम्मत कराई जा सके। निर्देशित किया गया है कि जो जलसहिया अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा और निष्क्रिय रहने पर उनका मानदेय रोका जाएगा तथा नोटिस जारी किया जाएगा। जिला प्रशासन पेयजल सुविधा के लिए कटिबद्ध है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 14, 2026 10:23:02
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की नजरबंदी को केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उन्हें जोधपुर की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। करीब छह माह से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद शनिवार को वांगचुक जेल से बाहर आए। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने तथा सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को लेह के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई 24 सितंबर 2025 को लेह में उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए की गई थी। केंद्र सरकार ने बताया कि वांगचुक नजरबंदी की अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर चुके थे। पिछले कुछ समय से लद्दाख के विभिन्न समुदायों, सामाजिक संगठनों और नेताओं के साथ लगातार बातचीत की जा रही है ताकि क्षेत्र की जनता की चिंताओं और आकांक्षाओं का समाधान निकाला जा सके। रिहाई के दौरान वांगचुक पुलिस सुरक्षा के बीच एक टैक्सी कार में सवार होकर जोधपुर सेंट्रल जेल से बाहर निकले। उनकी पत्नी गीतांजलि भी जोधपुर पहुंचीं और रिहाई की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहीं। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वांगचुक जोधपुर से जयपुर जाएंगे या सीधे दिल्ली रवाना होंगे।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Mar 14, 2026 10:22:50
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल पहुंचे बाबा रामदेव बोले योग आयुर्वेद और स्वदेशी अपनाकर देश को बढ़ाएं आगे,रामदेव ने कहा ईरान और भारत के रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, भारत और ईरान के रिश्ते पहले भी अच्छे थे और अब भी अच्छे हैं करनाल में बाबा रामदेव का बड़ा संदेश — योग, आयुर्वेद और स्वदेशी से मजबूत होगा भारत, विश्व युद्ध जैसे हालात पर जताई चिंता; गैस संकट पर कहा शहरों को संयम की जरूरत करनाल में योग गुरु का आगमन, महिला महासम्मेलन में शिरकत : योग गुरु स्वामी रामदेव करनाल पहुंचे, जहां पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान और महिला पतंजलि योग समिति करनाल के सौजन्य से राज्य स्तरीय महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योग, आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इनसे जुड़कर समाज को बीमारियों और कई सामाजिक बुराइयों से बचाया जा सकता है। गुलामी से मुक्ति का रास्ता—भारतीय शिक्षा और संस्कृति : बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक और सांस्कृतिक गुलामी से बाहर निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत महसूस होती है। बच्चों को सही इतिहास और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड के साथ देशभर के हजारों विद्यालय जुड़ चुके हैं और आने वाले समय में एक लाख स्कूलों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व युद्ध जैसे हालात पर चिंता, बड़े देशों से आगे आने की अपील : मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव से दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसे रोकने के लिए दुनिया के बड़े देशों को एक साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानवाधिकारों की बात करने वाले बड़े संगठन इस मुद्दे पर खामोश दिखाई दे रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में डर का माहौल नजर आता है। ईरान और भारत के रिश्ते मजबूत रहेंगे : रामदेव ने कहा कि ईरान और भारत के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और आगे भी इसमें कोई दरार नहीं आएगी। उनका कहना था कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव गहरा है और भारत के प्रति ईरान में हमेशा सकारात्मक भावना रही है। एलपीजी को लेकर लोगों से संयम बरतने की अपील : गैस सिलिंडर की समस्या पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार के अनुसार एलपीजी की कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन लोगों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहरों में रहने वाले लोग गैस के उपयोग को कम करें और वैकल्पिक ऊर्जा जैसे सोलर ऊर्जा की ओर भी ध्यान दें। वहीं गांवों में पारंपरिक तरीकों के कारण ज्यादा परेशानी की संभावना नहीं है。 उन्माद और अहंकार से पैदा होते हैं युद्ध : दुनिया में बढ़ते तनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कई बार सत्ता और राजनीति में उन्माद और अहंकार के कारण हालात बिगड़ते हैं, जिसका खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर शांति और संवाद को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है。 बाइट — स्वामी रामदेव
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 14, 2026 10:22:32
Noida, Uttar Pradesh:पुणे - स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके एलपीजी के विकल्प के रूप में ईंधन का उत्पादन किया गया है। खाना पकाने से लेकर वाहनों तक में उपयोग संभव है। खाड़ी युद्ध के कारण देश में एलपीजी की कमी के समय, पुणे स्थित राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल) ने पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए डाइमिथाइल ईथर (डीएमई) नामक ईंधन का उत्पादन करने में सफलता प्राप्त की है, जो एलपीजी का एक विकल्प हो सकता है। एनसीएल ने डीएमई की रासायनिक प्रक्रिया के लिए आवश्यक उत्प्रेरक विकसित कर लिया है। डीएमई का उपयोग ईंधन के रूप में अलग से या एलपीजी के साथ मिलाकर किया जा सकता है, और डीएमई के प्रायोगिक वाणिज्यिक उत्पादन के लिए पिरंगुट के पास 250 किलोग्राम/दिन की क्षमता वाली एक परियोजना स्थापित की जा रही है। एनसीएल के निदेशक डॉ. आशीष लेले ने इस संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. थिरुमलैस्वामी राजा, उद्योग साझेदार राजेश डेट और टैक्सोल इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक विजय कुमार उपस्थित थे। भारत में एलपीजी का बड़े पैमाने पर आयात करना पड़ता है। भारत ने 2024 में 21 मिलियन टन एलपीजी आयात की। डीएमई का उपयोग विश्व स्तर पर होता है। अब स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके देश में डीएमई का उत्पादन करना संभव हो गया है। डॉ. लेले ने कहा, डॉ. राजा के नेतृत्व में, डीएमई का शोध 2004 में शुरू हुआ था। अब, 2026 में, सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और यह उत्पादन के चरण तक पहुंच गया है। इस अवधि के दौरान, 6 पेटेंट पंजीकृत किए गए। मेथनॉल का उत्पादन बायोमास (बायोफ्यूल) से किया जाता है और फिर रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से डीएमई प्राप्त किया जाता है। इस रासायनिक प्रक्रिया के लिए एक विशेष अपचयन विधि एनसीएल में विकसित की गई थी। इसके बाद, एनसीएल में प्रायोगिक तौर पर प्रतिदिन 12 किलोग्राम का उत्पादन किया गया। अब इस तकनीक को उद्योग में स्थानांतरित किया जाएगा और व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन संभव हो सकेगा। इसकी शुरुआत 250 टन की परियोजना से हो रही है। डीएमई, एलपीजी का एक पूर्ण विकल्प हो सकता है। डीएमई, एलपीजी से डेढ़ गुना अधिक कुशल है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 14, 2026 10:21:26
Ranchi, Jharkhand: राजधानी रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mahto Kamlesh ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि रमज़ान के पवित्र मौके पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के गोमिया विधानसभा क्षेत्र से Ashrafel Ansari अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी और मजबूत होगी और झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं कांग्रेस में शामिल हुए Ashrafel Ansari ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में फिर से घर वापसी की है और उनके साथ उनके कई साथियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे。
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 10:20:49
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराव (हाथरस): राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। शनिवार को बीआरसी केंद्र से उपजिलाधिकारी संजय सिंह और खंड शिक्षाधिकारी विजय सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने एटा स्थित पटना पक्षी विहार का भ्रमण किया। यहाँ बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतुओं और दुर्लभ वनस्पतियों को करीब से देखा। बच्चों को जलीय जीवों और पक्षियों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। शिक्षकों ने बताया कि 108 हेक्टेयर में फैला यह विहार हर साल 40 से अधिक देशों के प्रवासी पक्षियों की मेजबानी करता है। भ्रमण के दौरान बच्चों ने परिसर में स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन किए और सामूहिक भोज (प्रसाद) का आनंद लिया।​कार्यक्रम के दौरान एसडीएम संजय सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा- ​"ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव उनके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।" इस अवसर पर प्रवीन सोमानी,विजयवीर सिंह, कृष्ण कांत कौशिक, दुष्यंत यादव, नीलम शर्मा, मुनेश कुमार, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top