Back
ईरान-इजरायल युद्ध से गया के ड्राई फ्रूट्स महंगे, रमजान में खजूर कमी
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 14, 2026 09:02:06
Gaya, Bihar
ईरान-इजरायल जंग का असर: गया में ड्राई फ्रूट्स के दाम आसमान पर, स्टॉक खत्म होने से कारोबार ठप।
देश में रमजान का पावन महीना सुरु होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और लोग रमजान में अफ्तार के लिए बाजारों से फल , खजूर और ड्राई फ्रूट्स लेना सुरु कर देते है क्योंकि अफ्तार की थाली में खजूर और ड्राई फ्रूट्स की खास अहमियत होती है लेकिन इस वर्ष पावन रमजान के महीने में ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण इसका असर अब गया के बाजारों में ड्राई फ्रूट्स पर सीधा पड़ रहा है और गया के बाजारों में खजूर और ड्राई फ्रूट्स महंगे हो गए है और कुछ दिनों के बाद गया के बाजारों में खजूर की किल्लत हो जाएगी। ज्ञात हो की ईरान और अरब देशो से खजूर और ड्राई फ्रूट्स बड़ी मात्रा में भारत आता है लेकिन ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण इन देशो से आने वाले ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई प्रभावित हो रही है जिसके कारण गया के बाजारों में ईरानी खजूर मंहगा हो गया है और युद्ध इसी तरह चलता रहा तो बाजार से खजूर गायब हो जायेगा। और एक परम्परा चलते आ रहा है की जो लोग रमजान में रोजा रखते है वह अफ्तार में खजूर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करते है
वही गया में ड्राई फ्रूट्स के दुकानदार तारिक अनवर ने बताया की रमजान के महीने में लोग फल और और ड्राई फ्रूट्स इस्तेमाल करते है और जो बहुत गरीब है वह कम से कम खजूर का सेवन को करते ही है और खजूर ईरान और सऊदी से आता है यंहा के बाजारों में क्योकि भारत में तो खजूर होता नहीं है और ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध के कारण अब बाजारों में खजूर नहीं मिल रहा है और जिनके पास है वह भी दबा कर बैठे हुए है अभी तो खजूर को लेकर ही दिक्कत आ रही है और आने वाले दिनों में और भी जो ड्राई फ्रूट्स विदेशो से आती है उसपर भी दिक्कत आने लगेगा और जो खजूर अभी बिक रहा है वह भी मंहगा हो गया है हमलोग जब मंहगा खरीदेंगे तो जाहिर सी बात है की मंहगा बेचेंगे भी और हमारे दुकान के स्टॉक में भी बहुत कम खजूर बचा हुआ है
बाइट - तारिक अनवर - दुकानदार ड्राई फ्रूट्स
वही बिहार और झारखंड में खजूर और ड्राई फ्रूट्स सप्लाई करने वाले व्यापारी साकिब अफराज ने बताया की ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध से बहुत तरह के दिग़तत सामने आ रही है जंहा पर युद्ध चल रहा है वंहा तो जानमाल की हानि हो ही रहा है उसके साथ हमलोगो के व्यापार में भी दिक्कत हो रहा है हमलोगो का किसी न किसी देश से व्यापार चल रहा है जो पूरी तरह से बंद हो गया है और पोर्ट से माल नहीं आ रहा है तो भारत में जो खजूर की खपत है वह पूरी तो नहीं हो पा रहा है और जो पहले का स्टॉक है उसको लोग होल्ड कर दे रहे है और जो रेट है खजूर के साथ और भी ड्राई फ्रूट्स का मंहगा हो जायेगा , हमलोग बिहार और झारखंड में खजूर और ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई करते है तो हमलोगो के भी गोदाम है कई लोग हमलोगो के साथ काम करते है उनलोगो की वेतन है तो अगर युद्ध चलता रहा तो हमलोगो पर एक वजन पड़ता जायेगा , जब तक दूसरे देशो से माल नहीं आता है और खजूर और ड्राई फ्रूट्स मंहगा होने पर ग्राहकों को भी दिक्कत होगा और रमजान में अभी दिक्कत हो रहा है की खजूर भारत में होता नहीं है अगर आप खजूर और ड्राई फ्रूट्स मगवाते है तो दूसरे देशो से मगवायेगे ईरान से मगवायेगे एक जगह से खजूर आता नहीं है और भी देश से भारत में खजूर आता है सऊदी से खजूर आता है और जिस रास्ते से खजूर और ड्राई फ्रूट्स आता है वंही रास्ता पूरी तरह से प्रभावित है और वंही पर कंटेनर को रोक दिया गया है और आयत और निर्यात पर रोक लगा दिया गया है तो यंहा आएगा ही नहीं तो जो स्टॉक है वह तो मंहगा होगा ही
बाइट - साकिब अफराज - खजूर और ड्राई फ्रूट्स के बिहार झारखंड के सप्लायर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 10:23:020
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 10:22:500
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 10:22:320
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 14, 2026 10:22:21Chowk, Uttar Pradesh:MID PTC- मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 14, 2026 10:21:350
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 14, 2026 10:21:260
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 10:20:470
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 10:20:250
Report
119
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 14, 2026 10:15:2773
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 14, 2026 10:15:1795
Report
71
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 14, 2026 10:08:4487
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 14, 2026 10:08:29163
Report