450001
खंडवा के नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों का प्रदर्शन, नगर निगम के खिलाफ जताया आक्रोश
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने भीख मांगकर अनूठे तरीके से नगर निगम का विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि खंडवा नगर निगम द्वारा शहर के कई इलाकों में विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। खास करके जो कांग्रेसी पार्षद वाले इलाके हैं। लिहाजा कांग्रेसी पार्षदों ने भीख मांगकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ के बैंक में मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में बैंक में अचानक उल्टी होने से एक मजदूर की मौत हो गई. छोटा धामनिया निवासी 47 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र धीरजी अपने बेटे रविशंकर के साथ काम से सुहागपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था. इसी दौरान उसे अचानक उल्टियां होने लगीं और तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद बेटा रविशंकर अपने पिता को मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लेकर पहुंचा. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक के बेटे रविशंकर ने सुहागपुरा थाने में घटना की रिपोर्ट दी. सुहागपुरा थाने के जांच अधिकारी बालूराम ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है. ओमप्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं. अचानक हुई मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है.0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
Pratapgarh, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के ऐतिहासिक आदिवासी तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि वर्ष 1913 में मानगढ़ धाम पर अंग्रेजी शासन की कार्रवाई में 1500 से अधिक आदिवासी शहीद हुए थे। उन्होंने मानगढ़ धाम को आदिवासी समाज के संघर्ष और बलिदान का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग उठाई। रामलाल मीणा ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना लंबे समय से आदिवासी समाज की प्रमुख मांग रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम दौरे के दौरान राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदायों की ओर से भी यह मांग प्रमुखता से रखी गई थी। उस समय मानगढ़ धाम के विकास को लेकर भरोसा दिलाया गया था। रामलाल मीणा ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद आदिवासी समाज में निराशा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, शहादत और स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण विरासत है। ऐसे में इस स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देकर इसका संरक्षण और विकास किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां यहां हुए ऐतिहासिक बलिदान को जान सकें।0
0
Report
उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार से पहले ही बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से ही महाकाल मंदिर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। दूर-दराज से आए भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कतारों में पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों से भरा नजर आ रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है और बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
भोजपुर के आहर में डूबे पिता-पुत्र, घर-परिवार में मचा कोहराम
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर के आहर में डूबने से पिता व पुत्र की मौत हुई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा दाह गांव में शनिवार की शाम यह घटना घटी। मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा दाह गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश राम और उसके 3 वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताए गए हैं। परिवार के अनुसार पत्नी खेत में रोपनी करने गई थीं; रास्ते में उमेश राम अपने बेटे को कंधे पर बिठाकर पास के खेत की ओर जा रहे थे कि आहर के समीप उनका पैर फिसला और दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने सूचना दी और पानी से बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजे गए। घटना के बाद परिवार के लोग गमगीन हैं。0
0
Report
रेलवे आंदोलन पर राधाकृष्ण विखे पाटील का ताजा बयान: पुनर्विचार समिति की रिपोर्ट जरूरी
Ahilyanagar, Maharashtra:राधाकृष्ण विखे पाटील ऑन बाळासाहेब थोरात रेल्वे आंदोलन नाशिक-पुणे रेल्वेमार्गासाठी संगमनेर येथे सुरू असलेल्या सर्वपक्षीय चक्काजाम आंदोलनावर महसूल मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी टीका केली आहे. नारायणगाव येथील 'अर्थ स्टेशन'मुळे रेल्वे विभागाने हा प्रकल्प अयोग्य ठरवला होता. मात्र, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या पुढाकाराने रेल्वे मंत्रालयाचे मतपरिवर्तन करण्यात यश आले आहे. या प्रकल्पाच्या पुनर्अभ्यासासाठी ज्येष्ठ शास्त्रज्ञ डॉ. अनिल काकोडकर यांच्या अध्यक्षतेखाली समिती स्थापन झाली असून महिनाभरात अहवाल येणे अपेक्षित आहे. मार्ग काढण्याचे प्रयत्न सुरू असताना हे आंदोलन का केले जात आहे असा सवाल विखे पाटलांनी उपस्थित केला. राधाकृष्ण विखे पाटील, जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ऑन जारांगे मराठा आंदोलक मनोज जरांगे पाटील यांनी पश्चिम महाराष्ट्र दौऱ्यादरम्यान सरकार आपल्याला अटक करण्यासाठी अडथळे आणि गोंधळ निर्माण करत असल्याचा आरोप केला. यावर मराठा आरक्षण उपसमितीचे अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी सरकारवरील सर्व आरोप फेटाळून लावले. यावेळी विखे पाटील यांनी सांगितले की, राज्यातील ५८ लाख नोंदींचा डाटा जरांगेंना पेनड्राईव्ह आणि हार्ड कॉपीद्वारे आधीच उपलब्ध करून दिला आहे. आंदोलकांच्या सुरक्षेची जबाबदारी पूर्णतः शासनाची असून न्यायमूर्ती शिंदे समितीच्या मदतीने कायदेशीर बाबींवर मार्ग काढला जात आहे. सरकार आरक्षणाबाबत अत्यंत सकारात्मक असून आपण स्वतः जरांगे पाटलांची भेट घेणार असल्याचे विखे यांनी सांगितले.0
0
Report
शिरोमणि अकाली दल फाजिल्का में प्रचार तेज, घर-घर पहुंचकर विकास का दावा दोहराएगा
Fazilka, Punjab:2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल फाजिल्का की सियासत में एंट्री करने के लिए अब जमीनी स्तर पर उतरने लगा है । फाजिल्का में अब अकालीदल ने जनसंपर्क ऑफिस खोल दिया है । जहां न सिर्फ लोगों की समस्या का समाधान करने का दावा किया जा रहा है । बल्कि अब शिरोमणि अकालीदल लोगों के घर घर पहुंच करेगा । और लोगों के बीच पहुंच बताया जाएगा कि आज फाजिल्का जिस विकास के मुकाम पर है वह अकालीदल की देन है । भाजपा अकालीदल की सरकार समय फाजिल्का जिला बना था । और उसके बाद अस्पताल, डीसी ऑफिस सहित जो बड़े विकास हुए सब अकालीदल की देन है । जिसे अब लोगों के बीच लेकर जाने की जरूरत है। ताकि वोट बैंक में पिछड़े अकालीदल को फिर से मजबूत किया जा सके । इसकी अध्यक्षता शिरोमणि अकालीदल ट्रांसपोर्ट विंग के पंजाब अध्यक्ष परमजीत सिंह वैरड़ द्वारा की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर SDT ने 4 किलोग्राम चरस के साथ दो पंजाबियों को गिरफ्तार किया
Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 4 किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं आरोपी तो kiरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग स्थित बलोह के समीप चैकिंग के दौरान पकड़ लिये गये आरोपी. बिलासपुर जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब एसडीटी बिलासपुर की टीम ने 4 किलोग्राम चरस के साथ पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) बिलासपुर द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर बलोह के समीप मलयावार लिंक रोड पर चैकिंग के दौरान PB07AC-2688 वाहन की जांच की गई तो 4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी पहचान 22 वर्षीय रवि कुमार निवासी शक्तिनगर, धोबीघाट, जिला होशियारपुर, पंजाब तथा 28 वर्षीय सुखबीर निवासी कणक मंडी, वार्ड सं. 024, गढ़ी गेट, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act U/S 20, 29 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।0
0
Report
ऊना भाजपा मंडल बैठक में सतपाल सत्ती ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई घोषित
Una, Himachal Pradesh:ऊना में भारतीय जनता पार्टी मंडल की अहम बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी एक माह के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सतपाल सत्ती ने बताया कि 11 अगस्त को ऊना में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर शहीदी स्मारक तक पहुंचेगी, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। सतपाल सत्ती ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई कलश यात्रा का प्रदेश स्तर पर समापन हमीरपुर में हो रहा है। इसके बाद इसी अभियान को मंडल स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी किसी एक जाति या वर्ग के संत नहीं, बल्कि पूरे समाज के संत थे। उनकी शिक्षाओं और समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा हर गांव में कलश यात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार करेगी। सतपाल सिंह सत्ती, विधायक ऊना वहीं सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करने तथा जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर भाजपा पहले ही शिमला में विरोध प्रदर्शन कर चुकी है और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया गया। सत्ती ने कहा कि आने वाले समय में भी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और फैसलों की जानकारी लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्केशाही कर रही है, जिसका भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध करेगी।0
0
Report
बरसाती खड्ड पार कराने से बच्चों की जान जोखिम में, पुल की मांग जारी
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बरसाती खड्ड पार कराने से बच्चों की जान जोखिम में, पुल की मांग जारी शिलाई विकास खंड के डाहार पंचायत से व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहाँ ग्रामीण स्कूली बच्चों को पीठ पर उठा कर उफनता खड्ड पार करवा रहे हैं। यह तस्वीर कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। इस खड्ड पर पुल न होने की वजह से हर साल यहां ऐसी स्थिति पैदा होती है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करना पड़ता है। यहां बरसात शुरू होते ही बरसाती खड्ड डाहार गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाता है। गांव के समीप बरसाती खड्ड में बड़ी मात्रा में पानी आ जाता है। फुटब्रिज नहीं होने के कारण यहां लोगों को जान जोखिम में डालकर बरसाती खड्ड को पार करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि गांव के बच्चे स्कूल के लिए इसी खंड को पार करके स्कूल जाते हैं मगर अभी तक यहां पर फुट ब्रिज की व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन और राजनीतिज्ञ इस तरफ कोई ध्यान नहीं देते। विगत कुछ दिन पहले की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक शिक्षा के लिए किस तरह से जान जोखी में डालकर खड्ड पार करते हैं। वीडियो के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन का यह वीडियो है उसे दिन सुबह मौसम साफ था। लिहाजा बच्चों को टीकाकरण के लिए ले जाया गया मगर, जब तक बच्चे वापिस आए तब तक खड्ड में काफी मात्रा में पानी आ चुका था। ऐसे में अभिभावकों को अपनी और बच्चों की जान जोखी में डालकर उफनता खंड पर करना पड़ा। यहां हर साल ऐसी स्थिति बनती है मगर, प्रशासन और सरकार फुट ब्रिज बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कपूरथला के कालासंघियां में कपड़ा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग, चार राउंड—घटना CCTV में कैद
Kapurthala, Punjab:कपूरथला के कालासंघियां में कपड़ा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात देर रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने की करीब चार राउंड फायरिंग, दुकान का शटर और टफन ग्लास हुआ क्षतिग्रस्त; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की कपूरथला के कस्बा कालासंघियां के मुख्य बाजार में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है。 जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की मुख्य बाजार स्थित दुकान के बाहर देर रात दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे। CCTV फुटेज के मुताबिक दोनों युवकों ने दुकान और ऊपर बने आवास की तरफ करीब चार राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में ड्यूटी कर रहे पहरेदारों ने कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी और थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मेजर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं。 बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आगे लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि परिवार के किसी सदस्य को गोली नहीं लगी。 DSP शीतल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं कालासंघियां पुलिस चौकी प्रभारी ASI अमरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।0
0
Report
60 लाख की चोरी: सूने मकान से गिरफ्तार दो आरोपी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सरदार नगर के आमानाका थाना क्षेत्र के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपये की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। मामला आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स का है। प्रार्थी रविकांत गुप्ता 28 जुलाई को परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करण तांडी उर्फ केडे और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 60 लाख रुपये का पूरा मशरूका बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोंटी के खिलाफ पंडरी थाने में एसी के कॉपर वायर चोरी का मामला भी दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था।0
0
Report
महानदी के उफान में बस पुल पार: लापरवाही पर प्रशासन से सवाल
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी में प्रशासन की अपील के बावजूद लापरवाही का मामला सामने आया है। बिछिया के पास महानदी के उफनाते पुल पर पानी के तेज बहाव के बीच एक यात्री बस चालक ने बस को पुल से पार करा दिया। लगातार बारिश के कारण महानदी उफान पर है और पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव है। ऐसे में बस को पानी के बीच से निकालने का वीडियो सामने आया है। प्रशासन लगातार लोगों से नदी-नालों और पुल-पुलियों पर पानी अधिक होने की स्थिति में जोखिम न लेने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद बस चालक की यह लापरवाही यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी। अब सवाल है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
कटनी पुलिस की तिरंगा रैली से हर घर तिरंगा-2026 का आगाज़
Katni, Madhya Pradesh:हर p2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली एंकर हर घर तिरंगा भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान का आगाज एक विशाल तिरंगा वाहन रैली के साथ हुआ इस रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ने स्वय मोटरसाइकिल चलाकर किया। वी ओ 1 रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से भरा हुआ था...रैली मुख्य मार्गो से होते हुई गुजरी...रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया。0
0
Report
धनबाद के कतरास में भूधसान से 20 घर जमींदोज, इलाके में डर का माहौल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में इनदिनों भूधसान की घटनाएं बढ़ गई है। कोलयरी, आउटसोर्सिंग कम्पनी या पूर्व में भूमिगत खदानों से निकाले गए खदानों के नजदीक आस पास रहने वाले घनी आबादी क्षेत्रो में कभी भी भूधसान की घटना हो जा रही है। छाताबाद में 7 जुलाई के बाद 6 अगस्त को भूधसान की घटना हुई थी। 6 अगस्त की भूधसान घटना पिछले घटना से कही अधिक भयावह हुई। 20 घर जमींदोज हो गया। दर्जनों घर जमींदोज की जद में आ गई है। बड़े क्षेत्र में जमीन टुकड़ो में बट गई है। सेकड़ो लोगो के सामने बेघर होने की स्थिति बन चुकी है। वही सलेक्टेड गोविंदपुर में भी 3 अगस्त को भूधसान की घटना घटी थी। जहाँ आधा दर्जन घर जमींदोज हो गया था। हालांकि तीनो घटना में कही कोई हताहत नही हुई। लेकिन लोगो मे डर का माहौल हो गया है। छाताबाद में हुई घटना का जिम्मेदार नजदीक संचालित STG आउटसोर्सिंग को लोग ठहरा रहे है। हैवी ब्लास्टिंग के कारण बड़ी भूधसान होने की बात कह रहे। इसे लेकर लोग सड़क पर उतर गए है। कम्पनी परिसर पहुँचे काम को अनिश्चितकालीन समय के लिये बाधित कर धरना पर बैठ गए है। स्थानीय लोगो का कहना है कि छाताबाद की भूधसान घटना के लिये STG कम्पनी द्वारा किया गया हैवी ब्लास्टिंग है। DGMS के नियम है लेकिन उसे केवल किताब बनाकर बन्द कर रखे है। नियमो की परवाह किये बिना हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। 15 दिन कोयला उत्पादन एक दिन में करना चाहती है। कम्पनी प्रबंधन को आम लोगो से कोई मतलब नही है। बीसीसीएल भी आम लोगो के बारे में नही सोच रही। बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग की मंशा लगती है कि इस तरह से डरता कर भगा देंगे और कोयला खनन करे लेंगे। घटना के बाद बीसीसीएल के द्वारा बचाव कार्य को लेकर कुछ नही की है। एक एंबुलेंस तक नही भेजी है। सर्वे तक नही करने पहुची है। बीसीसीएल की कार्यशैली आम लोगो को राहत उनके जिंदगी आशियाने को सुरक्षित करने की बिल्कुल नही है। पुनर्वास सुरक्षित स्थान पर बसाने की दिशा में बीसीसीएल जिला प्रशासन कुछ नही कर रही। भूधसान से प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति, सुरक्षित माहौल दिया जाय। तभी कम्पनी के काम को चालू होने देंगे। जिला प्रशासन से मांग है कि सर्वे कार्य शुरू किया जाय। डेंजर जोन को चिन्हित करें। आम लोग कैसे अपने घरों में सुरक्षित रहे इसकी व्यवस्था करे。0
0
Report
विकासनगर की न्यू राणा ज्वेलर्स पर चोरों का धावा, 25 लाख के गहने चोरी
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए एक बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला. विकासनगर के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में मौजूद न्यू राणा ज्वेलर्स नाम कि इस ज्वेलरी शॉप पर जब सुबह दुकान मालिक पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. चोरी का अंदेशा होते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में जब ज्वेलरी शॉप को खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. कीमती ज्वेलरी सोने-चांदी के आभूषण सब गायब थे. ज्वेलरी शॉप के मालिक के मुताबिक तकरीबन 25 लाख की ज्वेलरी चोरी हुई है. चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. कैमरे में दिख रहा है कि दो शातिर चोर ज्वेलरी शॉप के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
