483501
MP के कटनी में खुले आसमान के नीचे चल रही पाठशाला
Katni, Madhya Pradesh:कटनी से 6 किमी दूर दलीपुर गांव में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन के जर्जर होने के कारण, पिछले दो वर्षों से छात्र खुले आसमान के नीचे बरगद के पेड़ की छाया में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। साथ ही नए कक्ष का निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। वहीं शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह बाद भी जिला शिक्षा समिति ने कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना जंक्शन पर ट्रेन हादसे में जमुई की शिक्षिका सताक्षी सुमन का दुखद निधन
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित एसके प्लस टू उच्च विद्यालय की समाजशास्त्र की शिक्षिका सताक्षी सुमन का पटना जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में असामयिक निधन हो गया। वह पटना स्थित अपने आवास से विद्यालय में योगदान देने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस से जसीडीह लौट रही थीं। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह सीधे ट्रैक पर गिर पड़ीं और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बताया शिक्षिका के पिताजी से बात होने पर विस्तृत जानकारी मिली कि पटना जंक्शन पर जनशताब्दी पकड़ने के दौरान उनकी चप्पल फिसल गई, जिससे वह सीधे ट्रैक के नीचे गिरीं और सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें तत्काल पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में कोमा में चली गई थीं। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।टीआरई-3 के तहत बहाल हुई इस कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका का यूं चले जाना विद्यालय और छात्र-छात्राओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरा विद्यालय परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ है। सोमवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान शिक्षिका नमिता सिन्हा, जूली कुमारी, अजीता कुमारी, सोनी कुमारी तथा शिक्षक संजीत कुमार, हरेराम कुमार, संदीप पटेल, आकाश चौधरी, राजेश कुमार, जाहिद अंसारी, दामोदर शर्मा, शुभेष झा,कर्मी संजय सिंह समेत सभी छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी प्रिय शिक्षिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।0
0
Report
बरगी डैम के 17 गेट खुलने से नर्मदा उफान, ककरा घाट पुल जलमग्न
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बरगी डैम के 17 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण गाडरवारा और तेंदूखेड़ा को जोड़ने वाला मुख्य ककरा घाट पुल जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पिछले 14 घंटों से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है। पिछले 14 घंटों से गाडरवारा और तेंदूखेड़ा का संपर्क टूटा हुआ है और दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें हैं। फिलहाल जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही यातायात बहाल हो सकेगा0
0
Report
पटना में वाम संगठन निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): LEFT ORGANISATIONS & OTHER WINGS HOLD PROTEST AGAINST ELECTION COMMISSION AND OTHER SEVERAL ISSUES0
0
Report
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा: वोट चोरी नहीं, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया
Datia, Madhya Pradesh:कांग्रेस के आरोपों पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पलटवार—कहा, “वोट चोरी नहीं हुई, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया” दतिया। पटवारी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे कांग्रेस के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 19 फरवरी 2025 को हुई थी। डॉ. मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2025 से पहले वे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी एसआईआर तो कभी ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल बाबा, वोट चोरी नहीं हुई है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।” डॉ. मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना आवश्यक है और कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। सम्मेलन में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे इन दिनों लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। दतिया के साथ सेवढ़ा, मुरैना और शिवपुरी में भी उनके दौरे हुए हैं, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। बाइट— डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्यप्रदेश0
0
Report
रांची के पार्क में प्रतिमा छेड़छाड़: बीजेपी ने अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया
Ranchi, Jharkhand:रांची हरमू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने और प्रतिमा से छेड़ छाड़ के मामले में बीजेपी ने अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग किया। बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं, कृपया सामग्री दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान करने वाले को पुलिस ने किया डिटेन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान और ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को डिटेन किया है। महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के अनुसार, महिला ने 14 सितंबर को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के माध्यम से शिकायत दी थी। शिकायत में नाथद्वारा निवासी भरत पालीवाल पर फोटो-वीडियो को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया गया। 25 सितंबर को आरोपी द्वारा महिला का पीछा करने की सूचना मिली। इसके बाद महिला थाना और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में निगरानी शुरू की। महिला को परेशान करते दिखाई देने पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर संबंधित फोटो-वीडियो डिलीट करवाए और भविष्य में परेशान नहीं करने के लिए पाबंद किया। पुलिस ने महिलाओं से 1090 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की त्रैमासिक सुरक्षा जाँच पूरी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन सामग्री के रखरखाव की भी जानकारी ली और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच करने को कहा। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के कार्मिकों के साथ कांग्रेस से बाबरमल मीना और भाजपा से चंद्रशेखर शर्मा भी मौजूद रहे।0
0
Report
पटना में महिला सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त निर्देश, अपराधी किसी जाति-धर्म हों
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मंत्री लेशी सिंह ने कहा विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए वह संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े कर रहा है। एसआईआर एक निर्धारित और विधिसम्मत प्रक्रिया है, जो पहले भी होती रही है। चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। राजनीतिक दलों को आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन आंदोलन के लिए जनता से जुड़े ठोस मुद्दे भी होने चाहिए। केवल हंगामा खड़ा करना जनता के हित में नहीं है। जहाँ तक प्रशासनिक और अधिकारियों की पोस्टिंग का सवाल है, जो भी प्रक्रिया है, वह नियम और कानून के तहत होती है। एनडीए सरकार में भी सभी फैसले विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत लिए जा रहे हैं। जहाँ तक चिराग पासवान जी की बात है, वे एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी अपनी राय हो सकती है और उस पर टिप्पणी करना हमारा विषय नहीं है। महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली किसी भी घटना को समाज स्वीकार नहीं कर सकता। चाहे वह पक्ष का व्यक्ति हो, विपक्ष का हो या आम नागरिक—हर कोई ऐसी घटनाओं की निंदा करता है। अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। विकृत मानसिकता वाले जो लोग अपराध करते हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसी घटनाओं में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए। पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास महिला पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जा रही है, ताकि हमारी बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सरकार का स्पष्ट संदेश है—अपराधी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट — लेशी सिंह, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
नवादा policía का बड़ा एक्शन: जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 3000 लीटर महुआ नष्ट
Nawada, Uttar Pradesh: आने वाले पर्व से पहले नवादा पुलिस का बड़ा एक्शन: इचुआ जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 3000 लीटर जावा महुआ नष्ट, जमीन के नीचे से निकली नकली शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने भट्ठी को किया आग के हवाले नवादा मेवआगामी पर्व को देखते हुए नवादा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ जंगल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित देसी शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जंगल के अंदर जमीन के नीचे गड्ढा खोदकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मौके पर शराब बनाने के उपकरण, बड़े-बड़े ड्रम और भट्ठियां मिलीं। यह कार्रवाई नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मौके से करीब 3000 लीटर जावा महुआ बरामद किया, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और भट्ठी को भी तोड़कर आग के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि, क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जंगल और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी अवैध कारोबार को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी।0
0
Report
Palestine पर ताजा घटनाक्रम, नवीनतम खबरें
Noida, Uttar Pradesh:Palestine0
0
Report
ईसी विवाद: राहुल गांधी, स्टालिन नारों पर बहस; TVK के आदेश, गोल्ड रिंग योजना
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): NARAYANAN THIRUPATHI (BJP) ON RAHUL GANDHI ELECTION COMMISSION ROW/ UDHAYANIDHI STALIN CAMPAIGN CHANTS CONTROVERSY/ TVK GOVERNMENT ORDERS AND CIRCULARS/ TVK GOLD RING SCHEME FOR NEWBORNS0
0
Report
Advertisement
ओडिशा के अंगुल में सांसद धर्मेन्द्र प्रधान ने सेवासंकल्प अभियान के लाभार्थियों से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:ANGUL (ODISHA): SAMBALPUR MP DHARMENDRA PRADHAN INTERACTS WITH BENEFICIARIES UNDER SEVA SANKALP ABHIYAN IN ANUGOLA DISTRICT0
0
Report
बैंक हड़ताल टली, आम लोगों को राहत; 50 हजार करोड़ के कारोबार पर प्रभाव टला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल टल गई है. UFBU और IBA के बीच बनी सहमति के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित हो गई है. दो प्रमुख मांगों को लेकर देशभर के बैंक कर्मियों की 3 दिन हड़ताल होनी थी, लेकिन अब हडताल टलने के बाद बैंक नियमित रूप से खुलेंगे. हड़ताल टली, आम लोगों को राहत- आज से 30 सितंबर की प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल टल गई है. इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बनी सहमति के बाद हड़ताल स्थगित हुई. वार्ता में शनिवार की छुट्टियों को हाईलेवल कमेटी बनाने पर फैसला किया गया. वहीं PLI स्कीम में बदलाव को लेकर सरकार से बातचीत होगी. बाकी लंबित मुद्दों पर भी जल्द चर्चा होगी. हड़ताल स्थगित होने के बाद आम लोग, व्यापारी, कारोबारियो को बड़ी राहत मिली है. इसके पहले जब हड़ताल का ऐलान हुआ था तब रविवार को छुट्टी के दिन भी देशभर के बैंक खुले गए थे. तो 50 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावी होता- बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल होती तो इसका असर 9 हजार बैंकों पर दिखाई देता. जिसमें करीब 1.25 लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते. इस हड़ताल में 1 से 5 तक के एंप्लॉय शामिल होते. हड़ताल के कारण करीब 50 हजार करोड़ का कारोबार, लेन-देन प्रभावित होता. प्रदेशभर के एटीएम खाली हो जाते. लेकिन अब हड़ताल नहीं है तो सभी सरकारी बैंक SBI, Bank of Baroda, Canara Bank, Union Bank of India, PNB, BOB, RRBB, सहकारी बैंक खुले हैं. PLI स्कीम को लेकर विवाद- हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है. सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है. इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है. बैंक यूनियनों इस बात का भी विरोध कर रहे हैं.0
0
Report
बैंक हड़ताल टली: आम जनता को राहत, 50 हजार करोड़ का कारोबार बचा
Jaipur, Rajasthan:बैंको की हडताल टली,आम लोगों को राहत,हड़ताल होती तो राजस्थान में 50 हजार करोड का कारोबार प्रभावित होता जयपुर-देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल टल गई है.UFBU और IBA के बीच बनी सहमति के बाद फिलहाल हडताल स्थगित हो गई है.दो प्रमुख मांगों को लेकर देशभर के बैंक कर्मियों की 3 दिन हड़ताल होनी थी,लेकिन अब हडताल टलने के बाद बैंक नियमित रूप से खुलेंगे. हडताल टली,आम लोगों को राहत- आज से 30 सितंबर की प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल टल गई है.इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बनी सहमति के बाद हड़ताल स्थगित हुई.वार्ता में शनिवार की छुट्टियों को हाईलेवल कमेटी बनाने पर फैसला किया.वहीं PLI स्कीम में बदलाव को लेकर सरकार से बातचीत होगी.बाकी लंबित मुद्दों पर भी जल्द चर्चा होगी.हड़ताल स्थगित होने के बाद आम लोग,व्यापारी,कारोबारियों को बडी राहत मिली है.इससे पहले जब हड़ताल का ऐलान हुआ था तब रविवार को छुट्टी के दिन भी देशभर के बैंक खोले गए थे. तो 50 हजार करोड का कारोबार प्रभावित होता- बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल होती तो इसका असर 9 हजार बैंकों पर दिखाई देता।जिसमें करीब 1.25 लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते.इस हड़ताल में पे स्टेल 1 से लेकर 5 तक तक के एंप्लॉयीज शामिल होते.हड़ताल के कारण करीब 50 हजार करोड का कारोबार,देन लेन प्रभावित होता.प्रदेशभर के एटीएम खाली हो जाते.लेकिन अब हड़ताल नहीं है तो सभी सरकारी बैंक एसबीआई,बैंक ऑफ बड़ौदा,केनरा बैंक,यूको बैंक,पीएनबी,बीओबी,आरआरबी,सहकारी बैंक खुले है. PLI स्कीम को लेकर विवाद- हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है. सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है।इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है. बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं.0
0
Report
Advertisement
