Back
जबलपुर NSUI प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटर कैनन से बल प्रयोग, कई नेता गिरफ्तार
KBKuldeep Babele
Mar 17, 2026 11:20:58
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
जबलपुर के घंटाघर में छात्र संघ चुनाव और अन्य लंबित मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। NSUI कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी गहमागहमी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। NSUI के नेताओं ने बताया कि संगठन पिछले कई वर्षों से पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही, विश्वविद्यालयों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े और छात्रों की छात्रवृत्ति (Scholarship) न मिलने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाना था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के भीतर जाने से रोक दिया। अमित मिश्रा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा गया, उन पर लाठियां भांजी गईं और वाटर कैनन का उपयोग कर उन्हें खदेड़ा गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। अमित मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने कई साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं और पुलिसिया दमन बंद नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRahul shukla
FollowMar 17, 2026 12:21:470
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 17, 2026 12:21:370
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 17, 2026 12:21:240
Report
ASAmit Singh
FollowMar 17, 2026 12:19:360
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 17, 2026 12:19:110
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 17, 2026 12:19:020
Report
OBOrin Basu
FollowMar 17, 2026 12:18:40Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा में इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल, भेलपुर थाने में केस दर्ज
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 17, 2026 12:17:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 17, 2026 12:17:000
Report
RSRahul shukla
FollowMar 17, 2026 12:16:310
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 17, 2026 12:15:490
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 12:15:100
Report
789
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 17, 2026 12:08:33703
Report