Back
बार एसोसिएशन सेवराई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी ने दिलाया शपथ
Bhadaura, Uttar Pradesh
सेवराई।बार एशोसिएशन सेवराई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “अधिवक्ता और नेता दोनों ही समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जिनका मूल दायित्व जनता को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। ये दोनों वर्ग दूसरों के लिए काम करते हैं, लेकिन उनकी पहचान स्वयं ही बनती है।
उन्होंने आगे कहा कि सेवराई और जमानियां तहसील को प्रदेश की सबसे सुंदर और आदर्श तहसील बनाने का उनका सपना है, जिसे साकार कर वे एक नया इतिहास रचने का कार्य करेंगे। इसके लिए क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी अपील की कि वे न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में आगे आएं।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए न्यायपालिका और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है। जब दोनों अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, तब समाज में विश्वास और व्यवस्था कायम रहती है।
इससे पूर्व समारोह में उपजिलाधिकारी संजय यादव ने बार एशोसिएशन सेवराई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और अंत में सभी ने एकजुट होकर न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPravesh Kumar
FollowMar 17, 2026 13:19:260
Report
RSRahul shukla
FollowMar 17, 2026 13:19:080
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 17, 2026 13:18:520
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 17, 2026 13:18:420
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 17, 2026 13:18:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 17, 2026 13:18:090
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 17, 2026 13:17:580
Report
0
Report
EGE GOPI
FollowMar 17, 2026 13:16:590
Report
MJManoj Jain
FollowMar 17, 2026 13:16:200
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 17, 2026 13:16:010
Report
MPManish Purohit
FollowMar 17, 2026 13:15:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 17, 2026 13:15:340
Report
NMNilesh Mahajan
FollowMar 17, 2026 13:15:190
Report
403
Report