Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
NSA के तहत हिरासत रद्द: सोनम वांगचुक की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई और राहत
AAAkshay Anand
Mar 17, 2026 12:15:10
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: SONAM WANGCHUK (CLIMATE ACTIVIST) & GITANJALI J ANGMO (WIFE OF CLIMATE ACTIVIST SONAM WANGCHUK) ON CENTRE REVOKES DETENTION OF CLIMATE ACTIVIST SONAM WANGCHUK UNDER NSA/ CLIMATE ACTIVIST SONAM WANGCHUK’S SUPREME COURT HEARING
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRahul shukla
Mar 17, 2026 13:19:08
Amethi, Uttar Pradesh:एसपी के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा हत्यारा पति पत्नी की हत्या के बाद भाग रहे पति की गाड़ी का पुलिस ने किया चालान चालान ने ही खोला हत्या का राज अमेठी में एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह ने गौरीगंज में एक दिन पहले हुई विवाहिता की हत्या का राज खोल दिया।पुराने मनमुटाव के चलते पति मंशाराम ने ही अपनी पत्नी रेखा की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा था और मौके से फरार हो गया था।आरोपी ने पत्नी के मोबाइल फोन को भी जला दिया।पुलिस ने हत्यारोपी पति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और आलाकत्ल को बरामद कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है。 दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवली क्षेत्र के डिंगुरपुर गांव का है जहाँ होली के दिन मायके आई 26 वर्षीय रेखा पत्नी मंशाराम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेंहू के खेत मे मिला।घटना के बाद पिता सोमई की तहरीर पर गौरीगंज थाने में अज्ञाक्त हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।घटना के खुलासे के लिए चार टीमो का गठन किया गया।एसपी सरवणन टी के मुताबिक देर रात पति मंशाराम अपनी ससुराल पहुँचा और अपनी पत्नी को फोन कर घर के बाहर बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया।भागने से दौरान आपरेशन चक्रव्यूह के तहत उसका पुलिस ने चालान कर दिया।पुलिस का यही चालान पुलिस के लिए ब्रेक थ्रू साबित हुआ।पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसका उसकी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की।हत्या के प्रयुक्त आलाकत्ल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है。 हत्यारे पति के चेहरे पर नही था शिकन पत्नी की हत्या के बाद हत्यारा पति अपने ससुर और साले के साथ तहरीर देने गौरीगंज कोतवाली पहुँचा था इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उसे चेहरे पर कोई शिकन नही और उसका कहना था का उसका उसकी पत्नी के साथ कोई विवाद नही चल रहा था।घटना के दिन वो कूड़ेभार ईंट भट्ठे पर था जहां वो का करता था।सुबह साले द्वारा उसको फोन कर घर बुलाया गया जिसके बाद उसको घटना की जानकारी हुई।इस दौरान आरोपी पति ने पूरी घटना को उसके मायके पक्ष पर ही थोपने की कोशिश की कहा कि कोई विवाद था तो उनके परिवार में था उसमें मेरी पत्नी की हत्या क्यों कि गयी。
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 17, 2026 13:18:52
Danti, Uttar Pradesh:हाथ में कट्टा, बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना — वीडियो हुआ वायरल, 4 मिलियन व्यू के बाद भी कार्रवाई नहीं मीरजापुर: हाथ में कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाना एक युवक को सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां दिला रहा है। इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक मीरजापुर का रहने वाला है। वीडियो में युवक खुलेआम कट्टा लहराते हुए भोजपुरी गाने पर रील बनाता दिखाई दे रहा है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इतना बड़ा वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 17, 2026 13:18:42
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर नगर पालिका परिषद में कार्यों की धीमी गति और जनसमस्याओं की अनदेखी को लेकर अब जनप्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। नगर पालिका के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पालिका के सभी कार्यालयों पर ताला जड़ दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सभासदों का आरोप है कि जनता ने उन्हें वार्ड की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए चुना है, लेकिन अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली के चलते वे अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी वे समस्याओं को लेकर अधिकारी से मिलने जाते हैं, तो वह मीटिंग में व्यस्त होने का हवाला देकर टाल देते हैं। इससे न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि जनता में भी भारी नाराजगी है, जिसका सामना सभासदों को करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने कहा कि शासन ने अधिशासी अधिकारी को क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए नियुक्त किया है, लेकिन वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि अधिकारी को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है और वे केवल वेतन व अन्य लाभों तक सीमित होकर रह गए हैं। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर पहले से ही लोग परेशान थे, लेकिन अब जनप्रतिनिधियों का भी धैर्य जवाब दे गया है। इसी के चलते सभासदों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी का कदम उठाया。
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Mar 17, 2026 13:18:25
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के भंडरा गाँव में शराब के नशे में 36 वर्षीय पत्नी पवन को सिलबट्टे से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई और आरोपी पति रामसिंह राजपूत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार शादी 14 वर्ष पहले हुई थी और पति पिछले कुछ दिनों से Побत प्रताड़ित कर रहा था। मृतका के पिता और भाइयों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय मृतका के साथ उसका छोटा बेटा आयुष मौजूद था; 11 वर्षीय पुत्र पीयूष, 9 वर्षीय बेटी परी और 7 वर्षीय पुत्र आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि घटना के समय पति ने पत्नी को बेरहमी से मारा था और मौत की वजह चोटें बताई जा रही हैं। आरोपी की तलाश जारी है。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 17, 2026 13:18:09
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी के पचगंगा घाट पर नाव में 'चिकन बिरयानी' इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार मां गंगा के बीच नाव पर नॉन-वेज खाने और अवशेष नदी में फेंकने का है गंभीर आरोप। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किया था मुकदमा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ की बदसलूकी और 'तू-तू मैं-मैं', हुए हमलावर। आरोपियों पर BNS की धारा 298, 299 और जल प्रदूषण निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज। गंगा की मर्यादा भंग करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर हुई कार्रवाई। गायघाट के पास से हुई सभी 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी। पार्टी के लिए नाव उपलब्ध कराने वाले नाविक के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई। काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर। गिरफ्तार आरोपियों के नाम - 1- मो० अव्वल पुत्र मो० अख्तर जमाल 2- अजाद अली पुत्र मो० समीर 3- मो० समीर पुत्र मो० सलाम 4- मो० अहमद उर्फ राजा पुत्र मो० इस्लाम 5- नूर इस्माइल पुत्र नूर उल्ला 6- मो० फैजान पुत्र मो० अनीस 7- मो० अहमद पुत्र मुख्तार अहमद 8- मो० तहसीम पुत्र मो० समीर 9- महफूज आलम पुत्र महबूब आलम 10- मो० तौसीफ अहमद पुत्र मुख्तार अहमद 11- आमिर कैफी पुत्र जावेद अख्तर 12- नेहाल अफरीदी पुत्र मो० नसीम 13- मो० अनस पुत्र मुख्तार अहमद 14- दानिश सैफी पुत्र जावेद अख्तर
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 17, 2026 13:16:20
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर नगरपालिका ने मंगलवार को वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पेश किया। अनुमानित बजट में एक अरब चौदह लाख रुपए से शहर में निर्माण कार्य सहित अन्य व्यय किया जाएगा। नगरपालिका ने सात लाख रुपए बचत का बजट पेश किया। नगरपालिका के बजट सत्र के दौरान 29 में से 09 पार्षद अनुपस्थित रहे, इसके अलावा एक AE और इंजीनियर भी बजट बैठक में शामिल नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो बजट सत्र के दौरान भाजपा के सभापति और पार्षदों ने जमकर हंगामा भी किया। भाजपा सभापति और पार्षदों ने अन्य मुद्दों पर नगरपालिका को घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने भी बजट को लेकर सवाल उठाए और कहा बजट के नाम पर लीपापोती की गई। भाजपा के सभापति और पार्षदों ने दूसरे मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया नगरपालिका शाजापुर द्वारा वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पेश किया। इस बजट में एक अरब चौदह लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई। इस राशि से शहर में विकास कार्य, तनख्वाह सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। नगरपालिका ने 7 लाख रुपए का बचत का बजट पेश किया गया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने बताया नगरपालिका में बजट के नाम पर लीपापोती की गई। बजट के नाम पर तो कोई चर्चा नहीं हुई, दूसरे मुद्दों को लेकर भाजपा के सभापति और पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर वे सवाल उठाते रहे। सभी पार्षद अपना विरोध जता रहे थे। बजट पर चर्चा ही नहीं हो सकी, उसे लीपापोती कर वहीं समाप्त कर दिया।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 17, 2026 13:15:34
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में ए.एन.टी.एफ टीम नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. नसीराबाद थाना क्षेत्र के किशनगढ़ के पास नाकाबंदी में एक संदिग्ध लग्जरी कार की तलाशी में 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है और कार सवार 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ए.एन.टी.एफ चौकी प्रभारी अयूब मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्ग पर पीछा कर नाकाबंदी कराई गई. कार को धर दबोचा गया. तलाशी के दौरान प्लास्टिक बैग में छुपाई 200 ग्राम अफीम बरामद हुई. पुलिस के अनुसार तीनों तस्कर— विजयशर्मा (गंगा नगर), राजेन्द्र मेघवाल और सुनिल कुमार मेघवाल— को गिरफ्तार किया गया. तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त. NDPSAct के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू.
0
comment0
Report
NMNilesh Mahajan
Mar 17, 2026 13:15:19
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 13:13:32
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बेथर में नव निर्मित बारातशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक माहौल में किया गया, जिसमें सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान ग्राम प्रधान विमल शुक्ला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस बारातशाला के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
403
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 17, 2026 13:03:01
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन। एनकर-एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक जहाजपुर में मंगलवार को अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा ने सभी अध्यापकों को एनीमिया के सामान्य लक्षणों, एनीमिया के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों, एनीमिया के कारणो और एनीमिया रोकथाम व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आयरन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया जिनसे एनीमिया के प्रसार को रोका जा सकता है कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य, लाभार्थी समूह, इंटरवेंशन -प्रोफायलेक्टिक आईएफए अनुपूरण, स्टॉक के रख रखाव व गुणवत्ता, स्टॉक की गणना, स्टॉक को सुरक्षित रखने के तरीकों एवं सावधानियों, आईएफए कवरेज रिपोर्ट व ऑनलाइन पोर्टल की समस्त जानकारी दी गई। प्रशिक्षण से पूर्व प्री टेस्ट और अंत मे पोस्ट टेस्ट का आयोजन किया गया।
597
comment0
Report
Advertisement
Back to top