Back
छत्तीसगढ़ विधानसभा: 10,617 करोड़ की अनुदान पारित, विपक्ष पर सीएम का हमला
SPSatya Prakash
Mar 17, 2026 12:19:11
Raipur, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री साय के वक्तव्य के बाद विभागों से जुड़ी अनुदान पारित हो गई. अनुदान मांग पारित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-
हमारे विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई. 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया. इन सुझाव को हमारे अधिकारियों ने नोट किया. सरकार मिले सुझाव पर विचार करेगी. सदन में कुल 10 हजार 617 करोड़ रुपए की अनुदान मांग सर्वसम्मति से पास हुआ है
सदन में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना. मुख्यमंत्री ने कहा-
2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा जनादेश मिला. जनता ने विश्वास के साथ जनादेश दिया था. जनता को उम्मीद थी कि छत्तीसगढ़ का विकास पूर्व की कांग्रेस सरकार करेगी. मगर कांग्रेस ने केवल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया. आसमान से लेकर धरातल और उसके अंदर तक छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने लूटा और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया
तत्कालीन कांग्रेस सरकार में आपसी लड़ाई को लेकर कहा-
जनता के साथ न्याय क्या करेंगे, कांग्रेस खुद के कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं कर सकी
अनुदान मांगों के चर्चा के दौरान सदन में विपक्ष की गैरमौजूदगी और प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा-
विपक्ष का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था और उनके प्रदेश प्रभारी भी आए हुए हैं. इसलिए वह सदन में मौजूद नहीं रहे. सदन महत्वपूर्ण है. मगर कांग्रेस के लिए प्रदर्शन महत्वपूर्ण लगा, कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं. कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और जनता का विश्वास खो रही है. इसलिए कुछ भी बातें करते है.
बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़.......
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowMar 17, 2026 13:21:140
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 17, 2026 13:20:510
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 17, 2026 13:20:400
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 17, 2026 13:20:150
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 17, 2026 13:19:420
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 17, 2026 13:19:260
Report
RSRahul shukla
FollowMar 17, 2026 13:19:080
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 17, 2026 13:18:520
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 17, 2026 13:18:420
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 17, 2026 13:18:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 17, 2026 13:18:090
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 17, 2026 13:17:580
Report
0
Report
EGE GOPI
FollowMar 17, 2026 13:16:590
Report
MJManoj Jain
FollowMar 17, 2026 13:16:200
Report