461001
नर्मदापुरम जिले में भारी बारिश के चलते हुए जल भराव
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले में भारी बारिश के कारण जल भराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है। पर्यटक स्थल पचमढ़ी में भूस्खलन हुआ, जिससे धूपगढ़ मार्ग प्रभावित हुआ है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन मार्ग से मलबा हटाने का काम कर रहा है। डिप्टी डायरेक्टर पूजा नागले ने बताया कि धूपगढ़ मार्ग पर्यटकों और आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। पचमढ़ी में भूस्खलन की चेतावनी देने वाले बैनर लगाए गए हैं ताकि पर्यटक वहां न जाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्नाटक के कलबर्गी में 18 वर्षीय NEET aspirant ने आत्महत्या की, परीक्षा तनाव कारण कहे गए
Noida, Uttar Pradesh:Karnataka: Kalburgi NEET aspirant, 18, dies by suicide – suspect exam stress. An 18-year-old Bhagyashree NEET aspirant allegedly died by suicide at her house in Karnataka in Kalburgi district. Police said the student had appeared for the NEET on May 3, but whether the suicide was linked to the exams or not is not clear and is being investigated. Her father Rajashekhar crying in front of media said, she was obtained with 92% PU exam result, she expected more marks in NEET. She very close and funny with family, we are not going to blame anyone. I lost my daughter, whom shall we blame — father Rajashekhar expressed his pain before the media. Case registered in Station Bazar police station.0
0
Report
दमोह कृषि उपज मंडी में भुगतान देरी से किसान परेशान, लूटपाट का डर
Damoh, Madhya Pradesh:अजीब परेशानी से गुजर रहे किसान, अनाज बेंचने के बाद कृषि मंडी में व्यापारी नहीं करते भुगतान.. एंकर/ दमोह में किसान इन दिनों अजीब परेशानी के दौर से गुजर रहे है जबकि उन्हें अपने अनाज का पैसा कृषि उपज मंडी से नहीं मिलता बल्कि पैसों के लिए उन्हें भटकना पड़ता है और खरीदी करने वाले व्यापारियों के घर के चक्कर भी लगाना पड़ते है इतना ही नहीं कई किसान लूटपाट का शिकार भी हो चुके है और अब इस बात को लेकर किसान मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल दमोह कृषि उपज मंडी में जिले के अलग अलग क्षेत्रों से किसान अपनी उपज को बेचने आते है और उनकी उपज को यहां व्यापारी नीलामी यानी डाक के जरिए खरीदते हैं। जो व्यापारी मंडी में रजिस्टर्ड है वही उनका माल खरीद पाते है। कायदे से मंडी परिसर के अंदर ही व्यापारियों को किसानों की फसल का भुगतान करना चाहिए लेकिन व्यापारी किसानों को अपने घर या फिर बाजार में खुली दुकानों पर बुलाकर पेमेंट करते है जिस से किसानों को परेशानी होती है। किसानों की माने तो उन्हें कई कई घंटे भटकना पड़ता है और इस तरह के भुगतान के बाद किसानों को लुटने का खतरा भी बना रहता है। पिछले दिनों शहर के पलंदी चौक के पास एक किसान के साथ हुई लूट की घटना के बाद किसान और डरे हुए है, इस बात को लेकर किसान मोर्चा ने कलेक्टर और मंडी सचिव को एक ज्ञापन भी दिया है और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं इस मामले में मंडी सचिव की माने तो आवक के हिसाब से मंडी परिसर में जगह की कमी है, सभी व्यापारियों को यहां दुकान या गोदाम के लिए जमीन नहीं दी गई है लिहाजा अधिकांश व्यापारी यहां खरीदी करते हे और अपने घर या ऑफिस से किसानों को पेमेंट देते है, किसानों ने इस पर आपत्ति जताई है तो अब इस बात का निराकरण किया जाएगा। बाइट/ किसान गण बाइट/ घनश्याम मुड़ा ( सचिव कृषि उपज मंडी दमोह)0
0
Report
कानपुर स्टूडियो में सिख युवक पर हमला: पगड़ी हटाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर के स्टूडियो में सिख युवक पर जानलेवा हमला,सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद मार्पीट के बाद उतारी पगड़ी,70 से 80 घूंसे बरसाये मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित कानपुर के एक स्टूडियो में पार्टी के बाद नीचे उतरे सिख युवक वंश भाटिया पर शराब के नशे में धुत दबंगों द्वारा 70-80 घूंसे बरसाकर जानलेवा हमला करने और उनकी पगड़ी उतारकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें तैनात कर दी हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा ने बताया कि सुबह एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और नामजद अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़ित वंश भाटिया के अनुसार, हमलावरों में पांडु नगर निवासी धैर्य गुप्ता और उसके फॉर्च्यूनर सवार साथी शामिल थे, जिन्होंने न सिर्फ उनके बाल खींचकर बेरहमी से मारपीट की बल्कि बीच-बचाव करने आई एक महिला के साथ भी अभद्रता और गर्दन दबाने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सुरक्षा गार्डों के बयान और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाइट–वसं भाटिया,पीड़ित बाइट–विपिन ताडा,संयुक्त पुलिस आयुक्त0
0
Report
Advertisement
वैशाली में ई-शिक्षा कोष एप से फर्जी हाज़िरी का बड़ा खुलासा
Hajipur, Bihar:वैशाली में शिक्षा विभाग के ई शिक्षा कोष एप में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि एक शिक्षिका घर बैठे ऑनलाइन हाज़िरी बना रही थीं, जबकि बाद में स्कूल पहुंचकर मैनुअल रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करती थीं। RTI से हुए खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला बिदुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर का है, जहां पदस्थापित शिक्षिका अर्चना कुमारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। बिहार में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने ई शिक्षा कोष एप लागू किया, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो सके। लेकिन वैशाली जिले में इसी एप के जरिए फर्जी हाज़िरी का मामला सामने आया है। मामला बिदुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कंचनपुर का है, जहां पदस्थापित शिक्षिका अर्चना कुमारी पर आरोप है कि वे घर और रास्ते से ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करती थीं। बाद में स्कूल पहुंचकर मैनुअल रजिस्टर में हाज़िरी बना देती थीं। RTI से मिले दस्तावेजों में मैनुअल उपस्थिति और ई शिक्षा कोष एप की टाइमिंग में बड़ा अंतर पाया गया। इतना ही नहीं, एप पर दर्ज लोकेशन भी विद्यालय की बजाय शिक्षिका के घर की बताई जा रही है। ई शिक्षा कोष एप में फर्जीवाड़े के इस खुलासे ने शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
देहरादून भूमि धोखाधड़ी: पार्षद अमित भंडारी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने संगठित भूमि धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 56 (धर्मपुर) के पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व, पुलिस ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड प्रदीप सकलानी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में प्रदीप ने कई सहयोगियों के नामों का खुलासा किया, जिसके बाद स्पेशल टीमों ने संदिग्धों से गहन पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र निवासी एक बुजुर्ग महिला की देहरादून स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। साथ ही, महिला के दोनों बेटों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन को तीन अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दिया। इस धोखाधड़ी (मु0अ0सं0- 82/26) में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिलने पर पार्षद अमित भंडारी को गिरफ्तार किया गया। अन्य संदिग्धों (जैसे हेम भट्ट) को साक्ष्यों के अभाव में अग्रिम सहयोग की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जल्द ही मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी का रिमांड (PCR) लेकर आगे की जांच करेगी।0
0
Report
दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक का अपहरण, खिंवादी क्षेत्र में हमला
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार रात दूध संग्रहण कार्य से लौट रहे एक युवक के अपहरण और जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई। बदमाशों ने युवक को रास्ते में रोककर लोहे की सरियाँ और लाठियों से बेरहमी से पीटा तथा घायल अवस्था में सदर थाना क्षेत्र के खिंवादी गांव के पास फेंककर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार भरत पुत्र पुनाराम चौधरी निवासी धणी फालना खुडाला प्रतिदिन की तरह कृषि कुओं से दूध संग्रहण कर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे धणी और खीमेल के बीच एक संदिग्ध पिकअप वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया। जैसे ही भरत वाहन से नीचे उतरे, चेहरे ढके हुए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरन पिकअप में डाल लिया और सुनसान क्षेत्र में ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिया। घायल भरत को तत्काल तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पाली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण तखतगढ़ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के गोगुंदा में कार आग लगने से डोडा चूरा बरामद, एनडीपीएस मामला दर्ज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर खाखडी के पास चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवार लोग गाड़ी को सर्विस रोड पर खडा कर हुए फरार, ग्रामीणों ने पानी डाल आग पर पाया काबू, सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, कार की तलाशी के दौरान हुआ खुलासा, गुप्त खांचे से मिला अफीम डोडा चूरा, शातिर तस्करों ने साउंड सिस्टम को बना रखा था तस्करी का सीक्रेट चेंबर, आग से डोडा चूरा जलकर हुआ खाक, पुलिस ने गाड़ी से करीब 61 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की,0
0
Report
अमित शाह–भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा: सीमा सुरक्षा और विकास पर हाई-लेवल मीटिंगें
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा, 25 और 26 मई को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर में रहेंगे अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सीमाfw सुरक्षा, बीएसएफ गतिविधियों और विकास कार्यों को लेकर रहेगा हाई प्रोफाइल दौरा, दोनों वीवीआईपी दौरों को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर, नाल एयरपोर्ट से लेकर बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय और सीमा चौकी तक सुरक्षा बढ़ाई गई। - 25 मई को विशेष विमान से बीकानेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, - रात को कृषि विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में रहेगा विश्राम, - 26 मई सुबह कृषि विश्वविद्यालय से हेलीकॉप्टर द्वारा सीमा चौकी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, - बीएसएफ 179वीं वाहिनी सीमा चौकी सांचू में होगा कार्यक्रम, - वृक्षारोपण कार्यक्रम, जवानों के साथ हाई टी और सैनिक सम्मेलन में करेंगे सहभागिता, - इसके बाद बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय बीकानेर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, - महिला बैरकों का ई-उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल - सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर होगी अहम बैठक, - शाम को नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए होंगे रवाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से जुड़ी खास बात, - सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा, - बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ होगी हाई लेवल मीटिंग, - आधुनिक बॉर्डर मैनेजमेंट और घुसपैठ रोकने को लेकर होगा मंथन, - अमित शाह के दौरे को लेकर पूरे बीकानेर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर बीकानेर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, शहर से लेकर बॉर्डर क्षेत्र तक पुलिस, बीएसएफ और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें जारी0
0
Report
पखांजूर जंगल में नक्सल हथियार निर्माण फैैक्ट्री ध्वस्त, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर --छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमावर्ती क्षेत्र मे गड़चिरोली पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। भामरागढ़ तहसील के पोमके-बिनागुंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार बनाने का फैक्ट्री सुरक्षाबलो ने ध्वस्त कर दिया है ।आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में हथियार बनाने और मरम्मत में उपयोग होने वाली मशीनें तथा अन्य सामग्री बरामद की गई, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार,क्षेत्र मे नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्ति की ओर हैं, लेकिन जंगलों में वर्षों पहले छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री की तलाश लगातार जारी है। नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले और विध्वंसक गतिविधियों के लिए हथियार एवं उपकरण जंगलों में जमीन के नीचे छिपाकर रखते थे।'ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत 16 मई को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पोमके-बिनागुंडा क्षेत्र के जंगल में हथियार निर्माण और मरम्मत से जुड़ा सामान छिपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट और बम खोजी एवं निष्क्रियकरण दस्ते की संयुक्त टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरियां, ग्राइंडिंग और ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप और सोलर पैनल सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि इनका उपयोग हथियार निर्माण और मरम्मत में किया जा रहा था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के बचे हुए तकनीकी और रसद नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अभियान को विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट और बीडीडीएस के जवानों ने सफलतापरवक अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में विद्युत तारों में आग, इलाके में दहशत और आपूर्ति बाधित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में विद्युत तारों में लगी आग, धू-धू कर जले तार, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी बलरामपुर जनपद के नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला पानी टंकी में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विद्युत पोल पर लगे तारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और बिजली के तार धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना का करीब 17 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है。 स्थानीय लोगों के मुताबिक भीषण गर्मी के बीच पहले से ही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ऐसे में अचानक तारों में आग लगने से लोगों में भय और बढ़ गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगे कई बिजली तार और खंभे काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड और खराब लाइन व्यवस्था के कारण आए दिन फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली。 गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
व्हाइट हाउस के पास 20-30 गोलियां चलीं, सीक्रेट सर्विस ने लॉकडाउन घोषित कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Approximately 20-30 shots were just fired near the White House, Secret Service has initiated lockdown:0
0
Report
बोलेरो की चक्कर में अनियंत्रित बाइक टकराई, नवविवाहिता दुल्हन की मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के इटखोरी-सिमरिया प्रमुख मार्ग पर पीतीज के गुल्ली मोड़ के समीप एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है। शादी के महज 17वें दिन एक नई नवेली दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में भारी बवाल खड़ा हो गया है। मृतक 22 वर्षीय निशु देवी अपने पति मंटू भुइयाँ के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी, तभी एक बोलेरो के चकमे से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। निशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को हजारीबाग रेफर किया गया है। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। इस बीच माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब परिजनों ने इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पर जबरन लाश चोरी करने और किडनैप करने का संगीन आरोप लगाया। हालांकि, थाना प्रभारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शव को सुरक्षित थाने लाया गया है और कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में यातायात जागरूकता अभियान: हेलमेट-सीट बेल्ट से जिंदगी बचाने का संदेश
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में यातायात जागरूकता का बड़ा अभियान, यातायात प्रभारी बोले“चालान नहीं, आपकी जिंदगी बचाना हमारा उद्देश्य” — वीर विनय चौक पर चला जागरूकता अभियान बलरामपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बलरामपुर यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। शनिवार शाम वीर विनय चौक पर यातायात पुलिस और बलरामपुर पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और हेलमेट व सीट बेल्ट की अहमियत समझाई। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग छोटी-छोटी लापरवाही कर बैठते हैं, जो बड़े हादसों का कारण बन जाती है। ऐसे में हेलमेट और सीट बेल्ट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन हैं। उन्होंने बताया कि लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में अधिक लोग हेलमेट पहनकर निकल रहे हैं और यातायात नियमों के प्रति सजग भी हुए हैं। पुलिस टीम लोगों को समझा रही है कि परिवार उनका इंतजार करता है, इसलिए सुरक्षित घर पहुंचना सबसे जरूरी है। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि समय-समय पर इस तरह जागरूक किया जाए तो सड़क हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का मानना है कि जागरूकता और जिम्मेदारी से ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है और अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है。0
0
Report
मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना और आरती में शामिल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल ने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना की और मां गंगा की आरती में शामिल हुए. उत्तरकाशी के प्रवास के दौरान मंदिर में उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ दर्शन किए और गंगोत्री मंदिर समिति के रावल तीर्थ पुरोहितों ने उनकी पूजा अर्चना की.0
0
Report
Budogi गांव के पास भीषण जंगल आग: Upper Tehri में धुआं, 14 हेक्टेयर प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: बुडोगी गांव के पास जंगल में आग लगी, ऊपरी टिहरी धुएं से भर गया। टिहरी वन प्रभाग DFO पुनीत तोमर ने कहा, "शाम के वक्त आग लगी थी... दोनों तरफ से आग को बुझाया जा रहा है। वर्तमान में आग लगभग खत्म को है। यह नीचे की तरफ चली गई है जहाँ आबादी नहीं है, और यह अब से डेढ़ घंटे में तेजी से खत्म हो जाएगी... कुल मिलाकर, हमारे जंगल के इलाके का करीब 14 हेक्टेयर हिस्सा प्रभावित हुआ है।", Tehri Garhwal (Uttarakhand): Massive Forest Fire Breaks Out Near Budogi Village, Smoke Engulfs Upper Tehri. The forest fire near Budogi village has affected about 14 hectares, with officials indicating the blaze was brought under control and is expected to end soon as it moves away from populated areas.0
0
Report
Advertisement
