icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एनएचए टीम ने ठेलकाडीह क्लीनिक-हॉस्पिटल पर अचानक छापा, दस्तावेज नहीं मिले

Khairgarh, Uttar Pradesh:ठेलकाडीह। मरीजों की सेहत और इलाज की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एनएचए टीम ने 22 अक्टूबर को ठेलकाडीह क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों पर अचानक छापा-जैसी जांच की। टीम के पहुंचते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान तीन क्लीनिकों और एक अस्पताल के संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि एक पैथोलॉजी सेंटर ने अपने प्रमाण-पत्र दिखाकर स्थिति स्पष्ट की। निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार, संजीवनी क्लीनिक के संचालक डॉ. राधेश्याम देवांगन क्लीनिक संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी तरह श्री नागेश्वर वर्मा द्वारा संचालित क्लीनिक और एसेस हॉस्पिटल में भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ पैथोलॉजी सेंटर ने निरीक्षण टीम के समक्ष वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया। दस्तावेज नहीं मिले तो संचालकों को मिली कड़ी चेतावनी निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संस्थानों के संचालकों को आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण-पत्र तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिन संचालकों के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं, उन्हें एनएचए कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करने और नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए या नियमों का पालन नहीं हुआ, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ अनुशासनात्मक, दंडात्मक और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। यानी अब संचालकों के लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी करना महज खानापूर्ति नहीं, बल्कि संभावित कार्रवाई से बचने की अनिवार्य शर्त बन गई है।
0
0
Report

वाराणसी: मिर्जामुराद में वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, खोचवा हेलीपैड पर उतरा IAF हेलीकॉप्टर

Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollowJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी: मिर्जामुराद के खोचवा हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा राजातालाब तहसील के मिर्जामुराद स्थित खोचवा हेलीपैड पर बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक विशाल हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर के उतरते ही पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीपैड स्थल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का परखने के लिए अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने हेलीपैड की साफ-सफाई, सुरक्षा घेरा, फायर सेफ्टी और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद:* - *एसडीएम राजातालाब:* शांतनु कुमार सिनसिनवार - *एसीपी राजातालाब:* वीर सिंह - *तहसीलदार राजातालाब:* संत विजय सिंह - *नायब तहसीलदार:* संग्राम सिंह - *एसएचओ मिर्जामुराद:* गोपाल जी कुशवाहा - *चौकी प्रभारी कछवा रोड:* संदीप सिंह - *लेखपाल:* धीरेंद्र सिंह मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम भी अलर्ट मोड पर तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई थी। फिलहाल हेलीकॉप्टर लैंडिंग का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे किसी वीवीआईपी मूवमेंट या रूटीन अभ्यास से जोड़कर देखा जा रहा है। *आपके चैनल के लिए:* *YouTube Title (Viral):* BREAKING | वाराणसी के मिर्जामुराद में उतरा वायुसेना का विशाल हेलीकॉप्टर, खोचवा हेलीपैड पर हड़कंप | IAF *Thumbnail Text:* मिर्जामुराद में IAF हेलीकॉप्टर की लैंडिंग | SDM-ACP मौके पर
0
0
Report

जयपुर में 2026 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज, 900 खिलाड़ी भाग लेंगे

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश अकादमी में शुक्रवार को सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। राजस्थान के खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसएमएस स्टेडियम में स्क्वैश खेल के लिए ग्लास कोर्ट विकसित करने की घोषणा भी की। इस घोषणा को राजस्थान में स्क्वैश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जयपुर को आठ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी यह चैंपियनशिप एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई थी। 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया प्रमुख हैं। बाईट - कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल मंत्री राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ पुलिस ने गुंडा नियंत्रण कानून के तहत तीन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पुलिस ने राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत कार्रवाई करते हुए धरियावद और सालमगढ़ थाना क्षेत्र के तीन सक्रिय व आदतन अपराधियों को एक माह के लिए जिला बदर किया है। तीनों को सलूम्बर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए निष्कासित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल पुनि और सालमगढ़ थानाधिकारी दीपक कुमार पुनि ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों के खिलाफ यह कठोर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार धरियावद थाना क्षेत्र के रेणियानगरी, सलूम्बर रोड निवासी धीरजमल पुत्र लक्ष्मण चौधरी और कुम्हारवाड़ा, धरियावद निवासी तिलक पुत्र नानालाल चौधरी लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे। इसी तरह सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट निवासी रामलाल पुत्र रामकिशन धोबी भी लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। संबंधित थाना पुलिस टीमों ने तीनों के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों को एक माह की अवधि के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्र से निष्कासित करने के आदेश दिए। निष्कासन अवधि के दौरान तीनों जिला प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सिटी कोतवाली सलूम्बर के थानाधिकारी को भी तीनों पर निष्कासन अवधि में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धीरजमल और तिलक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई प्रकरण दर्ज हैं, जबकि तिलक के खिलाफ भादस की धारा के तहत भी प्रकरण दर्ज है। रामलाल के खिलाफ आरपीजीओ की धारा 13 के तहत तीन प्रकरण दर्ज हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कड़ी चेतावनी बताया है। पुलिस का कहना है कि गुंडागर्दी और दबंगई करने वालों के लिए कानून और समाज में कोई स्थान नहीं है। अन्य संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि निष्कासित अपराधी क्षेत्र में कहीं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ और अधिक गंभीर धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

ललितपुर: डीएम-एसपी ने सदर तहसील पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

AKAshok KumarFollowJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:डीएम-एसपी ने सदर तहसील पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत जारी मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ निर्वाचन ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लिव-इन पार्टनर हत्या: आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:दूसरे से बात करने के शक में लिव-इन पार्टनर की हत्या, फिर फरारी का खेल ! आखिर में यूं पकड़ा गया हत्यारा ... जयपुर रविवास पत्रकार कॉलोनी इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवराज सिंह उर्फ युवराज उर्फ दीपक को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया और दिल्ली, आगरा व भरतपुर में बसों में घूमकर पुलिस को चकमा देता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे दिल्ली भागने से पहले दबोच लिया। मामला रामपुरा स्थित आमोर रेजीडेंसी का है। 19 अक्टूबर को सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जांच में मृतका की पहचान भरतपुर निवासी मोना जाटव के रूप में हुई। मृतका के भाई पारुल सिंह ने युवराज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार मोना जाटव अपने पति से अनबन के चलते अलग रह रही थी और आरोपी युवराज सिंह के साथ करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या करने की बात कबूल की। उसने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने के शक को हत्या की वजह बताया है। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने आमोर रेजीडेंसी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी की तलाश में टीम रवाना की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी दिल्ली, कभी आगरा तो कभी भरतपुर में बसों से घूमता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। तकनीकी सहायता और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को भरतपुर के बी नारायण गेट से दस्तयाब कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली फरार होने की फिराक में था। उसे गिरफ्तार कर अब मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है। दाे बच्चे हैं मोना के ... भरतपुर के नगला परशुराम निवासी मृतक मोना के दो बहन और एक भाई है। मोना की शादी 2015 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते वह पति से अलग हो गई थी। पूरी कार्रवाई डीसीपी जयपुर साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और एसीपी मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी कविता यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई रामधन, हेड कांस्टेबल हंसराज और कांस्टेबल उमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या के पीछे बताए जा रहे शक और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.
0
0
Report

जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान,

AdityaAdityaFollow7m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में स्नातक चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, उरई के जिला परिषद बूथ संख्या 217 पर जल शक्ति मंत्री ने डाला वोट, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद, बोले- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में भाजपा से अशोक राठौर है प्रत्याशी, जालौन के उरई स्तिथ जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ पर जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान। बाइट:- स्वतंत्र देव सिंह--जलशक्ति मंत्री
0
0
Report
Advertisement

जमुई के मतदान केंद्र के बाहर पोस्टर विवाद, अधिकारी ने चेतावनी दी

Jamui, Bihar:जमुई शहर स्थित अंचल कार्यालय के मतदान केंद्र संख्या 146 के बाहर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव का फोटोयुक्त पोस्टर लगाए जाने पर विवाद हो गया। बूथ पर कुल 615 मतदाता हैं। मतदान केंद्र के बाहर पोस्टर लगाकर मतदाताओं को पर्ची दी जा रही थी। इसी दौरान अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर लगाने पर आपत्ति जताई और उसे हटवाया। पूरी घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। दरअसल, वीडियो में अधिकारी पोस्टर लगा रहे लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। अधिकारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि तीसरी बार मना करने के बावजूद बार-बार पोस्टर लगाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदान केंद्र के आसपास पोस्टर-बैनर लगाना प्रतिबंधित है और दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी की चेतावनी के बाद पोस्टर को फिर से हटाया गया। आदर्श आचार संहिता के पालन पर सवाल लिहाज़ा, मतदान केंद्र के बाहर उम्मीदवार के फोटोयुक्त पोस्टर के जरिए मतदाताओं को पर्ची दिए जाने की घटना ने निर्वाचन व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में बूथ पर तैनात अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। गिद्धौर प्रखंड की अंचल अधिकारी आरती भूषण से भी सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। जिलाधिकारी ने कही जांच की बात बहरहाल, मामले में जमुई के जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही है। निर्वाचन नियमों के अनुसार, मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार प्रतिबंधित है। ऐसे में पोस्टर किस स्थान पर लगाया गया था और वह प्रतिबंधित दायरे में आता है या नहीं, यह जांच का विषय है। वहीं, फोटोयुक्त बैनर लगाने की अनुमति नहीं होने की बात भी सामने आई है। नोट: पोस्टर हटाने की कार्रवाई और मामले पर बोलने से बचते अधिकारियों का लाइव वीडियो सामने आया है...
0
0
Report

पुंछ में मेंढर-सलानी सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर छह IED बरामद

Jammu, पुंछ के मेंढर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, आतंकी ठिकाने से संदिग्ध IED और गोला-बारूद बरामद पुंछ, 23 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। सलानी और मेंढर के कसबलारी इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान छह संदिग्ध IED समेत विस्फोटक सामग्री और अन्य सैन्य सामान बरामद किया गया है। सलानी इलाके में भारतीय सेना ने दो आतंकी ठिकानों का पता लगाते हुए छह संदिग्ध IED और अन्य गोला-बारूद बरामद किया। वहीं, मेंढर के कसबलारी इलाके में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक काला बैग, भूरे टेप से लिपटे छह कंटेनर, नीले टेप से लिपटा एक अन्य कंटेनर, एक कॉम्बैट पाउच, एक लोहे का बॉक्स, एक संभावित 7.62 एमएम LMG मैगजीन, एक एल्युमिनियम कंटेनर, दो पावर एडाप्टर, एक पावर सोर्स और एक टिफिन बरामद किया गया। बरामद कंटेनरों में IED होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा बलों ने मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top