Back
पचमढ़ी के चौरागढ़ में महाशिवरात्रि मेले में श्रद्धालु उमड़े, सुरक्षा पुख्ता
AGAbhishek Gour
Feb 13, 2026 11:06:20
Narmadapuram, Madhya Pradesh
एंकर नर्मदापुरम- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी स्थित चौरागढ़ में 6 फरवरी से 15 फरवरी तक दस दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पर्व पर भगवान भोलेनाथ को त्रिशूल अर्पित करने की परंपरा है। यही कारण है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में विशेष रूप से महाराष्ट्र से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों को पार कर भक्त चौरागढ़ शिखर पर स्थित मंदिर में दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।
वीओ01- महाशिवरात्रि के अवसर पर पचमढ़ी का चौरागढ़ क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठा है। महाराष्ट्र के विदर्भ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्त ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच कठिन चढ़ाई तय कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर विशाल त्रिशूल लेकर पहाड़ी मार्ग से शिखर तक जाते हैं और भगवान भोलेनाथ को अर्पित करते हैं। भक्तों का कहना है कि चढ़ाई भले ही लंबी और चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन आस्था की शक्ति उन्हें थकान महसूस नहीं होने देती। दर्शन के बाद वे स्वयं को धन्य महसूस करते करते है। चौरागढ़ तक पहुंचने का मार्ग जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा चिकित्सा, पेयजल, निगरानी और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की गई है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
बाइट(A1)- सुनीता ( महिला श्रद्धालु महाराष्ट्र )
बाइट(A2)- विकास ( श्रद्धालु, महाराष्ट्र )
बाइट(A3)- अश्विनी, महिला श्रद्धालु, चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
बाइट(A4)- पुजारी ( चौरागढ़ मंदिर )
बाइट(A5)- ऋषिभा सिंह नेताम ( डिप्टी डायरेक्टर, एसटीआर नर्मदापुरम )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 14:31:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 13, 2026 14:30:440
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 13, 2026 14:30:320
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:19:510
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 13, 2026 14:19:350
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:19:200
Report
117
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 13, 2026 14:19:090
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:18:540
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:18:390
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 14:18:040
Report
0
Report