icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
Reetesh SahuReetesh SahuFollow19 Sept 2024, 02:38 am

सोहागपुर में पूर्णिमा पर जारी रहा गणेश विसर्जन, श्रद्धालुओं ने निकालीं यात्रा

Sohagpur, Madhya Pradesh:

पूर्णिमा के अवसर पर सोहागपुर में भगवान गणेश को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन नर्मदा नदी में किया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु ढोल और डीजे पर थिरकते हुए रेवाबनखेड़ी, ईशरपुर, माछा, सांकला और सांगाखेड़ा घाटों पर पहुंचे। बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन बनखेड़ी घाट पर किया गया। रेवाबनखेड़ी घाट पर कृत्रिम कुंड में उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे श्रद्धालुओं को नर्मदा नदी में ही विसर्जन करना पड़ा। घाट पर प्रशासनिक कर्मचारियों की अनुपस्थिति से श्रद्धालु निराश रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालेसर पंचायत समिति चुनाव: आगोलाई से एक नामांकन, बाकी क्षेत्र में हलचल तेज

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। लेकिन बालेसर पंचायत समिति क्षेत्र में अब तक प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल करने की रफ्तार धीमी बनी हुई है। आगोलाई पंचायत समिति क्षेत्र से शुक्रवार को सिर्फ एक नामांकन पत्र जमा हुआ है, जबकि बालेसर में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। शुक्रवार को आगोलाई पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी शकूर खान ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। इस दौरान भाजपा बालेसर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल प्रजापत, आगोलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमाराम चौधरी और भाजपा नेता ओमदान चारण मौजूद रहे। बालेसर पंचायत समिति क्षेत्र में अब तक नामांकन का खाता नहीं खुला है। नवरात्र शुरू होने के बाद बढ़ेगी नामांकन की हलचल क्षेत्र में श्राद्ध पक्ष के चलते फिलहाल नामांकन दाखिल करने को लेकर प्रत्याशियों में अपेक्षाकृत कम उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि, शारदीय नवरात्र शुरू होने के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के आसार हैं।
0
0
Report

दिनदहाड़े लूट: आरोपी गिरफ्तार, 1.26 लाख बरामद, इनाम घोषित

Jaipur, Rajasthan:कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े लूट का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 7,500-7,500 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपियों से लूट के 1.26 लाख रुपए और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। दौलतपुरा थाना इलाके में 3 अक्टूबर को हुई लूट की वारदात से शहर में कलेक्शन एजेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। पीड़ित एजेंट ने बताया कि वह नब्फीन्स लिमिटेड के महिला समूह ऋण की किस्तों का कलेक्शन कर रहे थे और उनके बैग में करीब 1 लाख 26 हजार रुपए थे। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। आरोप है कि उन्होंने बराबर में आकर बाइक की टंकी के पास रखा बैग जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। शिकायत के अनुसार, बाइक चलाने वाले और पीछे बैठे युवक ने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के कपड़ों और हुलिये की जानकारी दी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 7,500 रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग 7,500 रुपए का इनाम घोषित किया गया। दौलतपुरा थाना पुलिस ने वारदात का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे करीब 100 CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इसके बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल की आवाजाही का रूट मैप तैयार किया गया और करीब 150 कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस के मुताबिक, फुटेज और आरोपियों के हुलिये के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को डिटेन किया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने मनीष कुमावत उर्फ गनू उर्फ चैला और सागर सैनी उर्फ अनु उर्फ श्याला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमावत की उम्र 18 साल और 4 महीने, जबकि सागर सैनी की उम्र 20 साल बताई गई है। दोनों जयपुर पश्चिम के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के बदनपुरा इलाके के निवासी हैं।
0
0
Report
Advertisement

दौसा के नेहरू गार्डन की बदहाली: साफ-सफाई और सुरक्षा पर सवाल उठने लगे

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 55 वार्ड जिनमें वैसे तो छोटे छोटे करीब दो दर्जन पार्क लेकिन शहर के मध्य में स्थित नेहरू पार्क मुख्य यह पार्क कई दशक पुराना है लेकिन अभी भी पार्क की स्थिति नहीं है दुरुस्त जबकि पार्क की देख रेख के लिए साल भर का 25 लाख का है टेंडर जिसमें पार्क में लोग ताजी हवा के बीच पहुंचते सुकून का पल बिताने वहां गंदगी के अंबार, असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा, नशेड़ी वहां पहुंचकर करते नशा, सुरक्षा गार्डों का भी अभाव, वही ओपन जिम के इंस्ट्रूमेंट भी पड़े हैं खराब, तो वहीं बंदरों का भी है आतंक भाग दौड़ भरी जिंदगी में वाहनों की रेलम पैल से निकले वाले प्रदूषण के काले धुंए से निजात पाने के लिए लोग सुबह शाम पार्को का रुख करते हैं ताकि वहां बैठकर कुछ देर सुकून की सांस ले सके योग व्यायाम, प्राणायाम कर शरीर को तंदुरुस्त रख सके लेकिन जब उनको पार्कों के हालात भी दयनीय हो तो फिर सुकून कहा से मिले जबकि पार्कों के रख रखाव पर निकायों द्वारा लाखों रुपए खर्च भी किए जाते है उसके बावजूद भी स्थिति दयनीय रहे तो व्यवस्था पर सवाल उठाना लाजमी है हम बात कर रहे हैं दौसा जिला मुख्यालय पर शहर के मध्य में स्थित नेहरू गार्डन की । दौसा शहर के मध्य में स्थित नेहरू गार्डन कई दशक पुराना है जहां लोग सुबह-शाम घूमने जाते हैं तो वहां पेड़ों के बीच बैठकर योग प्राणायाम व्यायाम कर शरीर को तंदुरुस्त रखने का प्रयास करते हैं ताकि बीमारी से दूर रह सके लेकिन जब पार्क खुद ही बीमार हो तो लोगों को फिर उस पार्क में सुकून कैसे मिले कमोबेश कुछ यही हालत है दौसा के नेहरू गार्डन के जबकि गार्डन के रखरखाव और देखभाल के लिए साल भर का 25 लाख का टेंडर भी है लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति दयनीय रहना कई सवाल खड़े करती है । नेहरू गार्डन का सुबह और शाम के वक्त जायजा लेने जी मीडिया के संवाददाता लक्ष्मी अवतार शर्मा अपनी टीम के साथ पार्क में पहुंचे और वहां आने वाले लोगों से पार्क के हालातो की बात की तो लोगों ने समस्याओं का अंबार गिना दिया लोगों का कहना है पार्क में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है यानी साफ सफाई की व्यवस्था खराब है समाजिक तत्वों का भी यहां जमावड़ा रहता है नशे के आदि लोग यहां पहुंचकर नशा करते हैं जिसमें इंजेक्शन, गांजे ड्रग्स जैसी नशे की चीजों का इस्तेमाल करने की भी लोग बात कर रहे हैं ऐसे में गार्डन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है इन हालातो के बीच महिलाएं और युवतियां गार्डन में अकेले आने से डरती हैं वहीं लोगों का कहना है गार्डन में एक ओपन जिम भी लगी हुई है लेकिन उनके इंस्ट्रूमेंट लंबे समय से खराब पड़े हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं साथ ही बंदरों का भी यहां बड़ा आतंक है वह भी कभी भी किसी के ऊपर हमला कर देते हैं बंदरों के हमले का कई लोग शिकार हो चुके हैं साथ ही पूर्व में गार्डन में फुलवारी के पौधे हुआ करते थे जो लोगों को सुकून देते थे और फूलों की खुशबू से गार्डन में महक बनी रहती थी लेकिन अब उनकी जगह जंगली पेड़ पौधों ने ले ली है पूर्व में लाखों रुपए खर्च कर गार्डन में म्यूजिकल फाउंटेन भी लगाया गया था लेकिन वह भी लंबे समय से खराब पड़ा है और उसमें भी गंदगी के ढेर जमा है जब म्यूजिकल फाउंटेन लगाया गया था तो बड़ी तादात में शहर के लोग प्रतिदिन सायंकाल उसे देखने और निहारने पहुंचते थे खासकर बच्चों के लिए वह बड़ा सुकून देने वाला था लेकिन रखरखाव के अभाव में वह भी काफी लंबे समय से खराब पड़ा है नेहरू गार्डन की दयनीय स्थिति को लेकर जब हमने सभापति रेखा गुर्जर से बात की तो उन्होंने कहा अभी मैं निर्वाचित होकर सभापति बनी हूं शहर के सभी वार्डों की जानकारी जुटा रही हूं कहां-कहां पार्क है और कहां साफ सफाई की या अन्य चीजों की जरूरत है उन सब को देखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास करूंगी वहीं स्थानीय विधायक डीडी बैरवा के सामने भी नेहरू गार्डन के हालातो का सवाल रखा तो उन्होंने दलील देते हुए कहा अभी दौसा नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना है और हम प्रयास करेंगे कि इस नेहरू गार्डन की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो शहर के मध्य में यह स्थित है और बड़ी तादाद में यहां लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन सवाल यह भी है इससे पूर्व में भी 5 साल यहां कांग्रेस का ही बोर्ड रहा तब भी इस नेहरू गार्डन के हालात नहीं बदले तो क्या अब फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनने से इसके हालात बदलेंगे और व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी यह भविष्य के गर्भ में छिपा है जी मीडिया की प्रदेश के पार्कों की स्थिति उजागर करने की मुहिम किसी को आहत करने की नहीं बल्कि इन पार्कों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की है ताकि यहां घूमने फिरने और सुकून के पल बिताने आने वाले लोगों को राहत मिल सके और जी मीडिया की इस मुहिम के जरिए शासन और प्रशासन तक इन पार्कों की कमियां पहुंचे ताकि इनमें प्रॉपर काम हो सके बाइट पार्क आने वाले स्थानीय निवासी 01 बाइट पार्क आने वाले स्थानीय निवासी 02 बाइट पार्क आने वाले स्थानीय निवासी 03 बाइट पार्क आने वाले स्थानीय निवासी 04 बाइट पार्क आने वाले स्थानीय निवासी 05 बाइट पार्क आने वाले स्थानीय निवासी 06 बाइट डीडी बैरवा विधायक दौसा बाइट रेखा गुर्जर सभापति नगर परिषद दौसा नोट खबर के साथ पार्क में लोगों के साथ वोक्सपॉल है वही तीन पीटीसी ओर एक सायंकाल के समय का वॉक थ्रू है पार्क के सुबह शाम के विज़वल भी है
0
0
Report

Narsinghpur पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई: 75 तेज साइलेंसर जप्त, नष्ट

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आम नागरिकों को कर्कश आवाज से राहत दिलाने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। नरसिंहपुर पुलिस ने सुभाष पार्क चौराहे पर पुलिस ने विभिन्न वाहनों से जप्त किए गए 75 तेज आवाज वाले साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। इस कार्यवाही के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर उपयोग करने की अपील की है, ताकि सार्वजनिक शांति और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे.
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.. आरोपी पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था.. मामला jmdbet777.com ऑनलाइन बैटिंग साइट के पैनल से सट्टा संचालित करने का है.. दरअसल, थाना गंज क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया था.. उस दौरान 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और तीन लग्जरी कारों समेत करीब 92 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया था.. इस मामले में ऑनलाइन बैटिंग साइट का पैनल संचालित करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी फरार था.. पुलिस ने अब उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.. आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं..
0
0
Report

सोनभद्र धोखाधड़ी: भागीरथी मौर्य की 1.59 करोड़ संपत्ति कुर्क

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी म्युचुअल बैंक के नाम पर कंपनी चलाकर निवेशकों से रकम जमा कराने और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पैसा वापस नहीं करने के आरोपी भागीरथी मौर्य की 28 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क की गई है. खास बात यह है कि इससे पहले भी आरोपी की करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हो चुकी है. ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुर्क की गई संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये हो गया है. इस मामले में आरोपी भागीरथी मौर्य की अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है. लोढ़ी में 190 वर्ग मीटर जमीन पर बने आरसीसी भवन और बोरवेल को कुर्क किया गया है. इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 28 लाख 9 हजार 650 रुपये बताई गई है. गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी की संपत्ति के खिलाफ इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. 21 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर मुर्धवा स्थित जमीन और मकान समेत कटौधी की संपत्ति कुर्क की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये थी. अब ताजा कार्रवाई को मिलाकर कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये हो गया है. पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान निवेशकों से कथित तौर पर प्राप्त धनराशि से अलग-अलग अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद संपत्तियों को चिह्नित कर न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया और नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई. एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पिपरी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सोनभद्र के पिपरी, अनपरा, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज के साथ मीरजापुर में भी मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, निवेशकों से धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.
0
0
Report

वैशाली में ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स चोरी गैंग ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:वैशाली में पिछले एक साल से बिजली के तार सहित ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स की चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही थी, जिसको लेकर बिजली विभाग से लेकर पुलिस भी परेशान थी. लिहाजा एसएसपी शुभांक मिश्रा ने इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एक टीम बनाई. टीम ने बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा टोक गांव में छापेमारी की, जहाँ यह फैक्ट्री चल रहा था. पुलिस टीम ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक बेतिया का जबकि दो बेलसर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पुलिस टीम ने मौके से एक महिंद्रा वैन, एलमयूनियम की 117 सिल्ली जिसका वजन लगभग 3 क्विंटल है. इसके अलावे 6 गोलाकार एलमयूनियम की सिल्ली, 81 किलोग्राम का लोहे का बाल्टी, जिसमें तार को पिघलाया जाता था. साथ ही पुलिस ने बिजली के तार के 600 टुकड़े के अलावा एलमयूनियम की सिल्ली बनाने वाला कई उपकरण भी बरामद किया है. एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने मुजफ्फरपुर के किसी फैक्ट्री से संपर्क कर रखा था जिसे यह गिरोह एलमयूनियम की सप्लाई पिछले एक साल से कर रहा था. एसएसपी ने बताया जहां यह गिरोह सप्लाई कर रहा था उसके बारे में छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

पूर्व सांसद ने BJP छोड़ा, अखिलेश से मुलाकात के बाद SP में शामिल

Bareilly, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बरेली टाटा बाय-बाय करने वाले पूर्व सांसद का ऐलान समाजवादी पार्टी कर ली जॉइन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई है बात भारतीय जनता पार्टी से औपचारिक दे दिया है इस्तीफा बेटी कीर्ति कश्यप को 123 विधानसभा सीट बिथरी से लाडवाएंगे चुनाव बेटी के लिए चुनाव में करेंगे भरपूर मदद मीडिया में दिया है धर्मेंद्र कश्यप ने बयान भाजपा में दम घुटता था इसलिए छोड़ दिया भाजपा में नहीं मिल रहा था कोई सम्मान, इसलिए अपना रहा हूं समाजवादी पार्टी टाटा बाय बाय कहने के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं ने मनाने की कड़ी थी कोशिश
0
0
Report

उधम सिंह नगर में ओलावृष्टि से धान नुकसान, मुख्यमंत्री ने खेतों का निरीक्षण किया

Bahara Boj, Uttarakhand:भीषण ओलावृष्टि के कारण धान की फसल खराब होने की जानकारी मिलने पर देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर में प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया। सीएम ने किसानों से बातचीत कर फसलों के नुकसान की जानकारी ली और हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। उधम सिंह नगर में आज भीषण ओलावृष्टि के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। आज चोपर द्वारा हल्द्वानी से देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री धामी को जब अतिवृष्टि से किसानों के नुकसान की जानकारी मिली तो उन्होंने बाजपुर में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया बाद में मुख्यमंत्री ने खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने किसानों से संवाद कर फसलों के नुकसान की जानकारी ली। धामी ने अधिकारियों को ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण और नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिया ताकि प्रभावित किसानों को सरकार राहत उपलब्ध कर सके। सीएम ने कहां कि सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
0
0
Report

बिलासपुर से प्रयागराज उड़ान स्थगित, किराये बढ़ने से यात्री दूसरे मार्ग अपनाने लगे

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर से हवाई सेवा पर फिर लगा ब्रेक।न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता और अंबिकापुर के बाद अब प्रयागराज जाने वाली उड़ान भी फिलहाल बंद कर दी गई है। इससे हवाई यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।दरअसल, प्रयागराज रूट पर यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आने के बाद एलायंस एयर ने उड़ान संचालन रोकने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर आने वाला विमान अब प्रयागराज के रास्ते नहीं जाएगा, बल्कि सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। रविवार की उड़ान में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।इसकी एक बड़ी वजह किराए में हुई बढ़ोतरी मानी जा रही है। पहले बिलासपुर से प्रयागराज का किराया करीब 3 हजार 200 से 3 हजार 600 रुपये था, जो अब बढ़कर लगभग 5 हजार 300 रुपये तक पहुंच गया है। महंगे किराए के कारण यात्री ट्रेन और सड़क मार्ग को प्राथमिकता देने लगे हैं।बताया जा रहा है कि दिल्ली रूट पर जहां विमान की 50 में से करीब 45 सीटें बुक हो रही हैं, वहीं प्रयागराज के लिए केवल 4 से 5 यात्री ही मिल पा रहे हैं।दूसरी ओर, एलायंस एयर विमानों की कमी से भी जूझ रही है। कंपनी के कई विमान परिचालन से बाहर हैं और एक क्षतिग्रस्त विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर लंबे समय से खड़ा है।फिलहाल बिलासपुर से केवल दिल्ली के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है। अतिरिक्त विमान उपलब्ध होने पर अगले सप्ताह प्रयागराज सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ सदर सीट: नौ बार विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पर बीजेपी की चुनौती

Azamgarh, Uttar Pradesh:नौ बार से सपा के विधायक ने कहा जिले में विकास सपा ने किया, भाजपा ने नहीं किया, वहीं भाजपा के लोगों ने जिले में सपा द्वारा किए गए विकास पर किये सवाल। आजमगढ़ जिले को वैसे तो सपा का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि वर्तमान समय में भी दसों विधानसभा तथा दोनों लोकसभा पर सपा का कब्जा है। जनपद के सदर विधानसभा की सीट को छोड़कर किसी सीट पर कौन जीतेगा यह तय नहीं है। लेकिन इस सीट पर दुर्गा प्रसाद यादव जीतेंगे वो अनुमान ज्यादातर उनकी ही रहती है। अब आप सोच रहे होंगे की इस विधानसभा का दुर्गा प्रसाद यादव ने जबरदस्त विकास किया होगा, हालांकि इस पर विपक्षियों ने सवाल उठे हैं। क़िस्मत के धनी दुर्गा प्रसाद बिना विकास के ही 9 बार विधानसभा जा चुके। बता दें की वर्ष 1985 में पहली बार दुर्गा प्रसाद यादव निर्दল विधायक चुने गये थे, इसके बाद वर्ष 1989 और 1991 में जेडी से विधायक बने। जबकि वर्ष 1993 में बसपा व सपा के गठबंधन में राजबली से चुनाव वह हार गए थे। इसके बाद 1996 से लगातार 2002, 2007, 2012, 2017 तथा अभी 2022 तक समाजवादी पार्टी से छठवीं बार विधायक हैं। दुर्गा प्रसाद यादव जो sपा शासनकाल में वर्ष 2012 से 2017 के बीच एक बार मंत्री भी रह चुके, उस दौरान मंत्रालय में स्टांप के बाद परिवहन तथा उसके बाद वन विभाग दिया गया था। बातचीत के दौरान दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश तथा आजमगढ़ का विकास sपा के शासनकाल में ही हुआ, भाजपा के लोगों ने कोई विकास नहीं किया। प्रदेश में जहां 10 साल से भाजपा की लगातार सरकार है, जिले में विधायक निधि सीमित तथा विकास में आजमगढ़ को सौतेला व्यवहार का मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया। सदर विधायक ने कहा कि भाजपा के लोगों ने कभी भी विकास के नाम पर वोट नहीं मांगा, वहीं इन पर तरह-तरह के आरोप भी लगाये。 V.O 2 :- वहीं आजमगढ़ में विपक्ष के रूप में भाजपा का दावा है कि जिले में यादव व मुसलमान का बाहुल्य क्षेत्र है, जिसके चलते यहां समाजवादी पार्टी पूरी तरह से हावी है। खासकर सदर विधानसभा की बात की जाए तो दुर्गा प्रसाद यादव नौ बार से विधायक रहे। इस मामले में राजेश कुमार सिंह ने कहा कि लगातार विधायक रहे, अबतक जिले को दुल्हन की तरह तथा सैफई के तर्ज पर विकास हो जाना चाहिए था वह नहीं हो पाया। यहां एमवाई के लोगों का भरोसा व विश्वास इन्हीं पर बना हुआ है। लेकिन इस बार परिवर्तन होगा क्योंकि परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। वहीं इस मामले में एक स्थानीय ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दिनेश लाल निरहुआ जीते थे उनके कार्यकाल में आजमगढ़ में सड़कों और विकास की तमाम योजनाएं तेजी से लाई गई थी। लेकिन फिर भी आजमगढ़ में भाजपा से कोई वर्तमान समय में कोई चुना जनप्रतिनिधि नहीं है फिर भी सरकार तमाम योजनाएं और विकास के कार्य किए और किये भी जा रहे हैं। जबकि सपा के शासन में आजमगढ़ तथा इटावा को दिल और धड़कन की बात कहे जाने वाली सपा सरकार सैफई के तुलनात्मक आजमगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया है। सदर विधानसभा से ही दो बार भाजपा प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू ने समाजवादी पर 70 बूथों पर 80 से 84% एक तरफा वोट का आरोप लगाया और सिस्टम पर ही सवाल खड़े किये। लेकिन इस बार उन्होंने जनता पर भरोसा किया है कि उन्हें 10वीं बार विधानसभा नहीं भेजेगी। क्योंकि नौ बार रहे सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने स्थानीय स्तर पर एक भी बड़ा काम नहीं किया。 Bite :- 5.अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, सदर विधानसभा से रहे भाजपा प्रत्याशी 6. राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता व स्थानीय निवासी 7. मोनू विश्वकर्मा, स्थानीय निवासी 8. नरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, रिटायर्ड शिक्षक व स्थानीय निवासी V.O 3 :- आजमगढ़ जिले के विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट रतन प्रकाश ने बताया कि लगातार 9 बार दुर्गा प्रसाद यादव विधायक रहे उनको हराना एक बड़ा चैलेंज है, जहां भाजपा के कई दिग्गज नेता आ चुके हैं। इसका मुख्य कारण MY का समीकरण रहा है, इसके अलावा उनकी स्थानीय तथा ग्रामीण अंचलों में पकड़ है। बताया कि क्षेत्र में कुछ ऐसा विशेष विकास नहीं हुआ है, फिर भी इस बार चुनाव में कांटे की टक्कर हो सकती है। वहीं इस मामले में लंबे समय से पत्रकारिता तथा राजनीतिक क्षेत्र में लेखनी कर रहे विजय कुमार ने कहा कि यह जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है, हालांकि प्रदेश में सरकार भाजपा की है। उसकी नीतियों व दोषवारियों का सपा संघर्ष कर विरोध करते हैं। इधर लगभग एक व दो दसक पहले से जाति व धर्म को लेकर खुलकर चुनाव पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सड़कों की हालत बत से बदतर है, कोई सुनने वाला नहीं है हालत यह है सत्ता पक्ष के लोग इसलिए नहीं सुन रहे की कोई हमको वोट नहीं दे रहा। जबकि विपक्ष में विधायक व एमपी हैं वह क्या करते हैं, भगवान ही मालिक है। हालत यह है कि कोई सुध-बुध लेने वाला नहीं है。 Bite :- 9. रतन प्रकाश, पॉलिटिकल एक्सपर्ट 10. विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार
0
0
Report

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर CM धामी का हवाई सर्वे, राहत घोषणा की आशा

Jaspur, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों की परेशानी की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय अपने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर करा दिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और खेतों में उतरकर फसलों को हुए नुकसान کا जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिकारियों को फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाजपुर में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते भीषण ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जब ओलावृष्टि की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल प्रभावित क्षेत्र का रुख किया। मुख्यमंत्री धामी ने पहले हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद बाजपुर पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत देने के लिए कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। नुकसान के आकलन से लेकर राहत उपलब्ध कराने तक सभी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। फिलहाल, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की निगाहें अब प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट और मिलने वाली राहत पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top