icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
Reetesh SahuReetesh SahuFollow15 Sept 2024, 02:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा में सफेदपोश ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत, CCTV के पीछे राज उजागर

Etawah, Uttar Pradesh:सफेदपोश ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत! 50 मीटर दूर था अस्पताल, फिर भी तड़पता छोड़ भागे, CCTV आया सामने इटावा में सफेदपोश ग्राम प्रधान की दबंगई और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो-N ने सड़क किनारे बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंस गए तो उन्हें बाहर निकालकर सड़क किनारे तड़पता छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, लेकिन बुजुर्ग को इलाज के लिए ले जाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। आखिरकार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सफेदपोश ग्राम प्रधान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लॉयन सफारी रोड का है। जहां 65 वर्षीय तुलसीराम गाय को भगाने के बाद थकान के चलते सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो-N वहां पहुंची और बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गई। बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंस गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गाड़ी सवार लोग बुजुर्ग को नीचे से खींचकर बाहर निकालते हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो जाते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर अस्पताल मौजूद था। समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी, लेकिन मदद के अभाव में तुलसीराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग ग्राम पंचायत बुलाकीपुर लुहन्ना के ग्राम प्रधान (प्रशासक) धीर सिंह राजपूत और उनके परिवारी जन हैं। परिजन ग्राम प्रधान पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने और हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज ने सफेदपोश ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, तो आखिर घायल बुजुर्ग को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई? क्या सत्ता और रसूख का रौब इंसानियत से भी बड़ा हो गया? अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

बहन के घर भैयादूज को आए भाई की हत्या करने वाला बहन का देवर व उसका साथी पुलिस मुठभेड़ में घाय

Amit TararAmit TararFollow13m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैया दूज के दिन बहन के घर गए मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय अंकुश पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप बहन के देवर व उसके साथियों ने मृतक के जीजा व उसके परिजनों की सह करने का आरोप लगाया था। वीओ:-दरअसल मुजफ्फरनगर निवासी मदनपाल की पुत्री मनीषा की शादी थाना आदर्श मंडी शेत्र के कस्बा बनत में हुई थी। भैया दूज को मनीषा का भाई अंकुश अपनी बहन के घर पर टीका कराने आया हुआ था। आरोप है कि मनीषा के पति अरुण, उसके पिता संजीव कुमार की सह पर कुछ माह पूर्व हुए पति-पत्नी के विवाद का बदला लेने के लिए मनीषा के देवर आकाश व उसके साथी रविकांत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकुश की पीट पीटकर हत्या कर दी थी और सभी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति अरुण व उसके पिता संजीव कुमार को कल दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वहीं पुलिस बाकी बचे हत्यारों की तलाश में जुटी थी। बीती देर रात करीब 1 बजे के आस पास पुलिस चेकिंग अभियान चला कर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बाईक सवार दो युवकों को पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया था, उन्होंने पुलिस पार्टी के ऊपर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली लगाई, जिससे दोनों युवकों को गोली लगी। घायल दोनों बदमाशो को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल बदमाशो के नाम आकाश व रविकांत है। इन्हीं बदमाशो ने अंकुश की पीट पीटकर हत्या की थी। पुलिस इनके पास से दो तमंचे व कई कारतूस भी बरामद किए है। एएसपी शामली सुमित शुक्ला ने बताया की अंकुश हत्याकांड में कल दिन में ही अंकुश के जीजा व उसकी बहन के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही आज पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर हत्यारे आकाश व रविकांत पुलिस की गोली लगने से मुठभेड़ में घायल हुए हैं, इन्होंने कुछ अन्य नाम भी अपने साथी हत्यारों के बताए हैं, जिनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाईट...सुमित शुक्ला एएसपी शामली
0
0
Report
Advertisement

शामली में एनकांटर के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Shamli, Uttar Pradesh:भैया दूज के दिन भैया की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी मृतक के जीजा का छोटा भाई और उसका एक दोस्त हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जनपद आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनाक में मामला सामने आया। 11 नवंबर के दिन भैया दूज के त्योहार पर मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकुश पुत्र मदन सिंह अपनी बहन मनीषा के पास कस्बा बनत में आया था, जहां आकाश और अंकुश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आकाश ने अपने दोस्त रविकांत के साथ मिलकर अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, 6 लोगों के नाम दर्ज मुकदमा कराया गया। पुलिस ने मृतक युवक के बहनोई अरुण और उसके पिता संजीव को पहले देर शाम और अब देर रात सटीक सूचना मिलने पर मृतक के जीजा के भाई आकाश और उसके दोस्त रविकांत को एनकाउंटर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

मेरठ में इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): ₹25,000 Reward-Wanted Accused In Attempt To Murder Case Arrested Following Police Encounter During Checking / Visuals / Vinayak Gopal Bhosale (SP City, Meerut) S/B ₹25,000 का इनामी आरोपी, जो हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था, चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आज शाम के समय थाना मेडिकल पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी के दौरान एक बिना नंबर बाइक पर सवार युवक आते हुए दिखा जो संदीप प्रतीत हो रहा था। पुलिस के द्वारा इसको रोकने का इशारा किया गया बट उसने मौके से वहां से फरार हुआ। जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके इसको पुनश्च पकड़ने का प्रयास किया तब उसने पुलिस के ऊपर जान के मारे के नियत से फायर किया जिसमें पुलिस बाल बाल बची। जवाबी कार्यवाही में यह जो युवक है मुठभेड़ में दाइल हुआ है जिसकी शिनांक हर सियाल नाम से हुई है। यह 25000 का थाना मेडिकल का ही फायरिंग की घटना में इनामी अपराधी है। इसको घायल अवस्था में आज अस्पताल भेजा गया है जिसके उपचार हेतु और साथ ही में इसके ऊपर जो अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे होने प्रकाश में आए हैं। मौके से पुलिस को एक तमाचा 315 बोर का, एक जिंदा कारतूस और एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है और इसमें आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top