461990
बनखेड़ी में बढ़ रही डेंगू की भयंकर तेजी, जानें उससे बचने के उपाय
Bankhedi, Madhya Pradesh:बनखेड़ी में इस मौसमी मॉनसून में लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अब और भी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। बारिश के पानी से मच्छर व जनित बीमारियों के साथ-साथ एक-दूसरे में फैलने वाली कई तरह की बीमारी भी अपने पैर पसार रही है। बता दें कि जिला सहित बनखेड़ी शहर में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है तो वहीं मलेरिया के मरीज भी बढ़े हैं। जिससे डेंगू के बढ़ते मरीजों से लोग काफी दहशत में हैं। जिस कारण मरीज निजी और सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुनौर तालाब में मुरार उखाड़ते समय युवक डूबा, मौत
Panna, Madhya Pradesh:गुनौर कस्बे में मुरार उखाड़ते समय गहरे पानी में डूबकर युवक की मौत हो गई। रोज़ी-रोटी की तलाश में तालाब में उतरे 27 वर्षीय राजू रैकवार की डूबने से मौत हो गई। घटना वार्ड क्रमांक 11 गुनौर नगर की है। राजू रैकवार पिता अजय रैकवार स्थानीय गुन्नू सागर तालाब में मुरार उखाड़ने का काम कर गया था। डूबने के कारण और बचाने की कोशिश के बावजूद शव बाहर नहीं आ पाया। सूचना मिलते ही गुनौर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचे। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू हो गई है।0
0
Report
तोटाराम की ढाणी में बुलडोजर पर विधायक भाटी ने कहा गरीबों के पुनर्वास की मांग
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर मोबाइल - removed तोताराम की ढाणी पहुंचे विधायक रविंद्र सिंह भाटी, बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल, प्रभावित परिवारों को न्याय का दिलाया भरोसा जैसलमेर। सीमावर्ती जिले जैसलमेर के तोताराम की ढाणी में प्रशासन की हालिया बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे और धरनास्थल पर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बस्ती का दौरा कर बेघर हुए परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रभावित परिवार मौजूद रहे। धरनास्थल पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि वर्षों से रह रहे वास्तविक भूमिहीन और गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बिजली कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी दस्तावेज हैं, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेदखल करना सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि लगातार शिकायतें मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान गरीब परिवारों की परिस्थितियों और उनके दस्तावेजों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उनका कहना था कि वर्षों से सरकारी अभिलेखों में दर्ज परिवारों को अचानक अतिक्रमणकारी मानकर हटाना उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावशाली लोगों के मामलों में नरमी बरती जाती है, जबकि गरीब परिवारों पर कठोर कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों और कंपनियों को भूमि आवंटित की जाती है, लेकिन वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के आशियानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर किया जा रहा है। हालांकि विधायक भाटी ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे, भूमि घोटाले या भू-माफिया गतिविधियों का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उसकी आड़ में वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से अपने सभी पुराने दस्तावेज, सरकारी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में पूरे तथ्य और प्रमाणों के साथ इस मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास और न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का भरोसा दिया। बाइट - रविंद्र सिंह भाटी MLA शिव विधानसभा0
0
Report
Advertisement
बृज भूषण बोले-राम मंदिर चंदा मामले में डरना नहीं, जांच हो रही है
Rohtak, Haryana:राम मंदिर चंदा चोरी में बोलने से नहीं डरता बृजभूषण:रोहतक में पूर्व MP बोले-आरोप सही, तो जांच हो रही, हरियाणा में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा रोहतक में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह शरण ने राम मंदिर चोरी मामले में कहा कि बृजभूषण किसी से डरने वाला नहीं है। पहले जो कहा था, वो व्यंग्य के तौर पर था। इस मामले में जांच चल रही है। एक बार जांच पूरी होने दीजिए। जांच सही होगी तो कोई बात नहीं, सही नहीं हुई तो फिर बोलेंगे। बृजभूषण बोलने से नहीं डरता वहीं चंदा चोरी मामले में अखिलेश यादव के बयानों पर बृजभूषण शरण ने कहा कि अखिलेश यादव ने क्या कहा, उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वो विपक्ष में हैं तो आरोप लगाएंगे ही। आरोप सही हैं इसलिए ही तो जांच हो रही है। जांच किस बात की हो रही है। आरोप अगर सत्य ना होता तो जांच क्यों होती। जांच हो रही है, एफआईआर हो रही है और गिरफ्तारी हो रही है। अगर किसी को बचाया जाएगा तो उसके बारे में बोला जाएगा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से अभी तीन जगह कैंप चल रहे हैं। इसमें ग्रीको व फ्री स्टाइल का कैंप लखनऊ में चल रहा है और लड़कियों के लिए दिल्ली में कैंप चल रहा है। वहां सबसे अधिक खिलाड़ी हरियाणा के ही हैं, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। बृजभूषण शरण ने कहा कि लालकृष्ण अडवानी की राम मंदिर को लेकर निकाली यात्रा का कोई बजट नहीं था। आडवानी की यात्रा में रथ वह चला रहे थे और यात्रा चंदा एकत्रित करके निकाली थी। जो लोग बजट को हजम करने की बात कर रहे है, वह झूठ बोल रहे हैं अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को बृजभूषण शरण ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बृजभूषण शरण ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान है और नेशनल प्रतियोगिता में हारने वाले खिलाड़ियों को भी निराश न होकर दोबारा जीतने के लिए प्रयास करना चाहिए। बाईट -बृजभूषण शरण,0
0
Report
गाजियाबाद के हाईराइज सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टला; सुरक्षा पर सवाल उठे
Mainpuri, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की एक हाईराइज सोसाइटी में एक ऐसा बड़ा हादसा टल गया जिसे देखकर आप भी सिहर उठेंगे...एक महिला और एक पुरुष जैसे ही बिल्डिंग की एंट्री से आगे बढ़े... ठीक उसी पल ऊपर से छत का भारी प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा... सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक बड़ी चेतावनी हैं और सवाल यही है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा, या समय रहते बिल्डिंग की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?0
0
Report
आढ़ोनी गांव के पुजारी पर हमला: दंपति गिरफ्तार, CCTV फुटेज सामने
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव आढ़ोंनी में मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी दम्पति को किया गिरफतार कुरुक्षेत्र:- बीते कल जिला कुरुक्षेत्र के गांव आढ़ोनी में दरगाह के सेवादार ने एक पुजारी के साथ जमकर मारपीट की थी। दरगाह के सेवादार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुजारी की टांग तोड़ दी। इसके बाद गांव की सड़क पर पुजारी के गले में परना (गमछा) डालकर घसीटा का CCTV फुटेज भी सामने आई थी। जिस मामले में अब कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 9 जुलाई को सरपंच ग्राम पंचायत अढोनी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव अढोनी में मंदिर के बाबा के साथ मारपीट हुई है और बाबा मंदिर परिसर में नहीं है। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार व सिपाही अनुज की टीम गांव अढोनी स्थित मंदिर में पहुंची। मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच परमजीत सिंह ने मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी के साथ हुई मारपीट के संबंध में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को गांव के मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी उम्र करीब 74 वर्ष मूल वासी हरिद्वार उत्तराखंड के साथ गांव वासी पंकज व उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट करके जान से मारने व अपहरण करने की कोशिश है। बाबा योगीराज गिरी पूर्व में लगभग 7/8 वर्ष तक गांव के मंदिर में रहे थे। उसके बाद वो गांव से चले गए थे तथा लगभग डेढ़ माह पूर्व पुनः गांव के मंदिर में आकर रहने लगे थे। पंकज का मकान मंदिर के सामने बना हुआ है और पंकज ने अपने घर के पीछे की तरफ नकोदर पीर का स्थान बनाया हुआ है जो की बिल्कुल मंदिर के सामने है पंकज लगातार मंदिर के बाबा के साथ रंजिश रखे हुए है और मंदिर से निकलने पर जान से मारने की धमकिया देता था। पंचायत द्वारा गली में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देता है कि दिनांक 9 जुलाई 26 को प्रातः लगभग 4 बजे गाड़ी में पंकज तथा इंद्र आते हैं और पंकज की पत्नी अपने घर से एक लाठी लेकर आती है और तीनों बाबा को घसीटते हुए मंदिर के बाहर गली में लेकर आते हैं और नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद वे बाबा को उठाकर मंदिर के साथ बनी कुटिया/कमरे में डाल देते हैं। गांव के लोगों ने घायल बाबा को ईलाज के एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को सौंपी गई। टीम ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी पंकज वासी अढोनी जिला कुरुक्षेत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है।0
0
Report
Advertisement
स्वामी आनंद स्वरूप बोले: मठ‑मंदिरों का सरकारी नियंत्रण तुरंत हटाएं
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : हरिद्वार के शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने हल्द्वानी प्रवास के दौरान मठ-मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर के मठ और मंदिरों को तत्काल सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिए। स्वामी आनंद स्वरूप का आरोप है कि कुछ सरकारी अधिकारियों की सनातन धर्म में कोई आस्था नहीं है और उनकी नजर केवल मंदिरों की संपत्ति व आय पर रहती है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में लगातार हो रही चंदे और अन्य सामान की चोरी भी गंभीर चिंता का विषय है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि श्रीराम ही भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लेकर आए थे और श्रीराम ही समय आने पर भाजपा की सत्ता से विदाई भी करेंगे। बाइट : स्वामी आनंद स्वरूप, शांभवी पीठाधीश्वर उन्होंने तत्काल सभी मठ और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की है...उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी आज मठ-मंदिरों में पोस्टिंग कराने को लेकर बेताब हैं...लेकिन ऐसे अधिकारियों की सनातन पर कोई आस्था नहीं है...इनकी निगाह केवल हिंदू आस्था के केंद्रों पर है...जहां से ये भ्रष्टाचार कर खूब धन कमा सकें... बाइट- स्वामी आनंद स्वरूप, शांभवी पीठाधीश्वर0
0
Report
मैनपुरी-करहल 11 हजार लाइन की चपेट में छात्र की मौत,परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में करंट से छात्र की मौत,विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप,करहल क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना करहल थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरऊ की है,कक्षा चार का छात्र अखिलेंद्र उर्फ मोगली शुक्रवार दोपहर गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर चढ़कर अमिया तोड़ रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजन शव लेकर विद्युत उपकेंद्र सिमरऊ पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर सीओ करहल और पुलिस पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। SDO उपेंद्र सिंह ने कहा कि 3 दिन के अंदर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी,घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
पटना: नीरज कुमार सिन्हा भाजपा के नए प्रत्याशी
Bikram, Bihar:पटना नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के नए प्रत्याशी...0
0
Report
Advertisement
आगरा में मुख्यमंत्री को गालियाँ देने वाला आरोपी जेल पहुँचा; वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जी मीडिया की खबर का बड़ा असर मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने वाला मुस्लिम शख़्स पहुंचा सलाखों के पीछे पुलिस गिरफ्त में आते ही हाथ जोड़कर माफी मांग रहा शख्स वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई एत्माद्दौला पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस को भी गालिया देते अपलोड है कई वीडियो0
0
Report
स्कूल के बाहर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर दबंगों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। मामूली सी बात पर छात्र और उसके भाई पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी हुई थी। और कार चालक युवक अपने छोटे भाई को लेने स्कूल पहुंचा था। तभी स्कूल गेट के बाहर इलाके के एक दबंग की बाइक कार से हल्की सी टकरा गई। और बाइक सवार गुंडे ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कार चालक ने माफी मांगनी चाही तो दबंग भड़क गया। उसने फोन कर अपने 8-10 साथियों को बुला लिया। इसी बीच छुट्टी के बाद छात्र अपने भाई के साथ स्कूल से बाहर निकला और कार में बैठने जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों को घेर लिया। लाठी-डंडों और लात घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और दौड़ा दौड़ा कर सड़क पर जमकर पीटा। हमले में छात्र के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। भाई के सिर और पीठ पर गहरे घाव हैं। खून से लथपथ दोनों को मौके पर मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 दबंगों के खिलाफ केस दर्ज करके फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों तलाश में जुटी रही हैं0
0
Report
कुरुक्षेत्र पुलिस की सख्त कार्रवाई: मंदिर में मारपीट के आरोपियों ने गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस की सख्त कार्रवाई। थाना सदर थानेसर की टीम ने अढोनी गाँव के मंदिर में पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट करने के दम्पति पंकज और उनकी पत्नी को किया गिरफ्तार। कानून को हाथ में लेने वालों के लिए कोई जगह नहीं है0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर से भाजपा ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर से भाजपा ने बदला उम्मीदवार अभिषेक बंटी की जगह नीरज कुमार सिन्हा बनाए गए उम्मीदवार0
0
Report
STF ने यूपीआई ठगी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार; नकली योजनाओं से हुआ धन हड़प
Noida, Uttar Pradesh:STF को मिली सफलता: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं अधिक पैसा कमाने के प्रलोभन देकर लोगों के नाम के SIM एक्टिवेट कराकर उससे UPI ID बनाकर विभिन्न गेमिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले समूह के चार सदस्य गिरफ्तार; अभियुक्त अभिषेक वर्मा, नीरज वर्मा, रवि दीप कुमार और आदेश वर्मा के पास से अहम दस्तावेज, मार्को फिंगर मशीन, कई बैंकों के ATM कार्ड आदि बरामद; STF ने सभी अभियुक्तों को थाना कोतवाली क्षेत्र सदर जनपद खीरी से गिरफ्तार किया; STF ने अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सदर, खीरी में गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.0
0
Report
बलिया: सहकारी बैंक बैठक में बेरोजगारी पर सहकारिता मंत्री का बड़ा प्रस्ताव
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में सहकारी बैंक के 46वे वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी बेरोजगारी है और इसका निजात सहकारिता विभाग में है क्योंकि इसमें असीम संभावनाएं हैं और Ola और Uber की तर्ज पर भारत टैक्सी की शुरुआत की जाएगी जिसका किराया भी कम होगा। वही जे पी एस राठौर ने कहा कि किसानो को हम सस्ती ब्याज दर पर ऋण देंगे। जो भूमि विकास बैंक अभी साढ़े ग्यारह प्रतिशत पर देती थी उसे हम अब 6% पर देंगे ताकि किसान ज्यादा ऋण ले सके और आसानी से चुका सके। वहीं अखिलेश यादव का बयान कि सनातन ही समाजवाद है के सवाल पर जे पी एस राठौर ने कहा कि समाजवाद का सनातन से कोई मतलब नहीं है और सनातन धर्म की रक्षा करने वाले हम सब लोग हैं और हम सनातन धर्म और हिन्दू धर्म की रक्षा करेंगे।0
0
Report
Advertisement
