पवारखेड़ा स्थित कन्या छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं के नही मिलन सेे नाराज छात्राओं ने का प्रदर्शन
Pawarkheda, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम जिले के पवारखेड़ा स्थित कन्या छात्रावास में बिजली और पानी की समस्या से छात्राएं परेशान हो गईं। दो दिनों से बिजली और पानी नहीं होने के कारण छात्राएं नेशनल हाइवे 69 पर प्रदर्शन करने पहुंच गईं। स्कूल प्राचार्य की समझाइश के बाद वे वापस छात्रावास लौट आईं। छात्राओं का कहना है कि उचित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है जिससे उन्हें बड़ी कठिनाई हो रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
