icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं के नेवी जवान रमन लांबा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इन्डाली में नेवी जवान रमन लांबा की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि सड़क हादसे में घायल नेवी जवान का इलाज के दौरान हुआ था निधन झुंझुनूं से इंडाली तक निकाली गई करीब 10 किमी लंबी तिरंगा यात्रा अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा हुए शामिल रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि नेवी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई झुंझुनूं जिले के इंडाली निवासी भारतीय नौसेना के जवान रमन लांबा का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। रमन की पार्थिव देह झुंझुनूं पहुंची। जहां से इंडाली तक करीब 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। रमन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले जवान को श्रद्धांजलि दी। भारत माता के जयकारों के बीच पूरा माहौल भावुक हो गया और लोगों ने नम आंखों से रमन को अंतिम विदाई दी। इंडाली पहुंचने पर भारतीय नौसेना के जवानों ने रमन लांबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रमन लांबा वर्ष 2017 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी विशाखापट्टनम में थी। वे अविवाहित थे। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को ड्यूटी से लौटते समय उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें विशाखापट्टनम के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को उनका निधन हो गया。
0
0
Report

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा: बाइक कंटेनर से टकराकर दंपत्ति और दो बच्चों की मौत

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पल्सर बाइक कंटेनर से टकराकर पहिए के नीचे आ गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद बाइक और कंटेनर में भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति में महिला और दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर में रेडटेप कंपनी के जूते भरे हुए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा स्कार्पियो सवार चार की हुई दुखद मौत,तीन घायल आलाधिकारी पहुंचे मौके पर

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow3m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: पुरकाजी थाना क्षेत्र में लक्सर रोड पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने डम्फर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

सविता पूनिया के गांव जोधकां में भव्य स्वागत, एशियन गेम्स गोल्ड से देश गर्व

Sirsa, Haryana:एंकर रीड- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली गोलकीपर सविता पूनिया का उनके पैतृक गांव जोधकां पहुंचने पर पंचायत और ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सविता के स्वागत समारोह में जोधकां के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चों और ग्रामीणों ने नाचते-गाते हुए सविता का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सविता पूनिया ने न केवल गांव जोधकां बल्कि पूरे सिरसा जिले और हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। ग्रामीणों ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। वाॅयस01-ग्राम पंचायत जोधकां के सरपंच आनंद स्वरूप ने कहा कि सविता गांव और सिरसा जिले की शान हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार नेतृत्व की बदौलत भारत की झोली में एशियन गेम्स का गोल्ड आया है। उन्होंने कहा कि सविता आज गांव के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं。 बाईट-आनंद स्वरूप, सरपंच गांव जोधकां。 वाॅयस02-सविता पूनिया ने ग्रामीणों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अपनों का यह प्यार और सम्मान उनका उत्साह और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का पूरा विश्वास और उत्साह था। चीन की टीम को हराकर लक्ष्य हासिल करना टीम के लिए बेहद खास और अभूतपूर्व उपलब्धि रही। 44 साल बाद एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली यह सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अब टीम का अगला लक्ष्य ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना है। सविता ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिल रहा है। वह दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों को भी हरियाणा जैसी खेल नीतियां बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। सविता ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करें। खासकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं होती, जरूरत सिर्फ उसे सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है。 बाईट- सविता पूनियां, हाॅकी गोलकीपर。 वाॅयस03-सविता के पिता महेन्द्र पूनिया ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें बेटी और भारतीय टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। सविता सहित टीम की सभी खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक जीतने को लेकर काफी उत्साह था। एशियन गेम्स में यह सपना पूरा हो गया है और अब सभी की निगाहें ओलम्पिक पर हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सविता और भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में भी देश के लिए इसी तरह गौरव हासिल करती रहेगी। बाईट-महेन्द्र पूनियां, सविता के पिता。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में तेंदुए के रेस्क्यू: 28 तेंदुए अब तक रेस्क्यू, 4 मौतें

Moradabad, Uttar Pradesh:देर रात मुरादाबाद में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 24 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 28 तेंदुए रेस्क्यू किए हैं जिसमें 24 जीवित तेंदुए, 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओं के शव शामिल। आज ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम राजूपुर मिलक के जंगलों में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। पिंजरे में कैद तेंदुए को देखने को ग्रामीणों की भीड़ लगी। बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र में होने की जताई जा रही आशंका। वन विभाग की टीम तेंदुए को गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी। अब तक 4 लोगों को मौत के घाट एवं 30 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुके तेंदुए। वन विभाग की कई टीमें रोजाना गांवों और जंगलों में तेन्दुओं को ट्रेस करने के अभियान में जुटी। जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए हैं। मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के राजूपुरा मिलक गांव का पूरा मामला।
0
0
Report

धम्मौर पुलिस की रात्री दबिश के विरोध के बीच अवधी गायक संजय यादववंशी का घर चर्चा में

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के उघड़पुर अहिरन का पुरवा निवासी अवधी गायक संजय यादववंशी के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि सुल्तानपुर जिले की धम्मौर पुलिस रात्री में उनके घर पर दबिश देने गई थी लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते पुलिस अंदर नहीं पहुंच सकी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि संजय के ऊपर नगर कोतवाली में एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इस संदर्भ में नगर कोतवाली पुलिस और धम्मौर थाने की फोर्स संजय के घर रात्री में गई थी लेकिन वहां पर महिलाओं के विरोध के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल वह पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। वही धम्मौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि संजय यादववंशी के खिलाफ सुल्तानपुर जिले में चार मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

शाहदरा फर्श बाजार में परिवार पर गोली-चाकू हमला, महिला समेत दो घायल

New Delhi, Delhi:शाहदरा के फर्श बाजार में परिवार पर जानलेवा हमला, महिला समेत दो घायल शाहदरा जिला के थाना फर्श बाजार क्षेत्र की भीकम सिंह कॉलोनी, गली नंबर-2 में देर रात बदमाशों ने एक परिवार पर गोली और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में एक महिला और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है。 घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है。 स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल महिला और व्यक्ति कुछ दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आए थे। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top