461775
पचमढ़ी में ग्राम पगारा में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
Pipariya, Madhya Pradesh:पचमढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पगारा में 23 वर्षीय यूवक का शव आम के पेड़ पर मिला। युवक रात में घर से निकला था। रविवार तड़के स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पिपरिया के शासकीय अस्पताल भेजा। डॉ. प्रखर सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में फांसी से जान जाने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली में मजदूरों के टैम्पो के पलटने से कई घायल, महिलाओं सहित
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे धान की रोपाई कर लौट रहे मज़दूरों का टेम्पो पलट गया। टेम्पो पलटने से आधा दर्जन महिला मज़दूरों समेत कई अन्य ज़ख़्मी हो गए। मामला महाराजगंज थाने इलाके का है। यहां सोथी गांव से धान रोपाई कर पूरे ज्वाला गांव की महिला मजदूरों की टोली टैम्पो से واپس घर लौट रही थी। इसी दौरान आटो चालक मोबाइल पर बात करने लगा। ड्राइवर के मोबाइल पर बात करने से ध्यान भटका और नवोदय चौराहा स्थित एसजेएस स्कूल के पास टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी का पैर, किसी का हाथ, तो किसी के चेहरे पर चोटें आई हैं। आनन-फानन राहगीरों ने टैम्पो में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में पूरे ज्वाला गांव की कमलेश कुमारी, महादेई, मान्शी , कामिनी, मिथिलेश, मोहिनी, रामरानी, समेत कई महिला मजदूर घायल हो गई। सभी घायलों का सीएचसी महराजगंज में उपचार जारी है।0
0
Report
गंगा पार खेती के लिए पीपा पुल: मधुरापुर के किसानों में नई उम्मीद
Begusarai, Bihar:तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मधुरापुर में पीपा पुल निर्माण की दिशा में विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद इलाके के हजारों किसानों में खुशी है. Teghada madhurapur में पीपा पुल बनने से करीब 10 हजार किसानों को सीधे लाभ मिलेगा, जबकि लगभग 22 हजार एकड़ कृषि योग्य भूमि तक पहुंच आसान हो जाएगी. इससे किसानों का समय बचेगा, परिवहन खर्च कम होगा और खेती करना पहले की तुलना में सुगम हो जाएगा. अब सभी की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई और पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति पर टिकी हैं. अगर यह पुल बनता है तो मधुरापुर और आसपास के हजारों किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है.0
0
Report
गोंडा कचहरी स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के नीचे कूदकर मची हलचल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे एक महिला 37 वर्षीय अचानक ट्रेन के नीचे कूद गई। दरभंगा क्लोन हमसफर स्पेशल ट्रेन दिल्ली से बिहार जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना पर ट्रेन रोक दी और महिला को निकालकर तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला का इलाज अब जारी है। घटना की जांच गोंडा आरपीएफ-जीआरपी और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन द्वारा की जा रही है। कूदी महिला की पहचान 37 वर्षीय रूबी पत्नी मुकुंद कुमार निवासी सोना माटियाही थाना कांटी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में की गई है। बताया गया कि रूबी दिल्ली से बिहार तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी लेकिन गोंडा कचहरी स्टेशन पर ट्रेन से उतर जाती है और फिर नीचे उतरकर दूसरी ट्रेन के नीचे चली गई।0
0
Report
Advertisement
नीट री एग्जाम में मध्य प्रदेश के आर्यमन सोलंकी टॉपर, देश में 46वीं रैंक
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के आर्यमन सोलंकी ने नीट री एग्जाम में प्रदेश में टॉप किया है और देश में उन्हें 46वीं रैंक मिली है. आर्यमन सोलंकी यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर फणींद्र सोलंकी और गायकोनोलॉजिस्ट अनुपमां सोलंकी के बेटे हैं. नीट री एग्जाम के परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही घर वालों को उनके टॉपर होने की सूचना मिली और उसके बाद घर में बधाई देने वालों का भी तांता लग गया और आर्यमन ने बताया कि वह नौवीं क्लास से ही नीट की तैयारी कर रहा था साथ ही उसके माता-पिता का भी उसे पूरा सहयोग मिला जिसके बदौलत आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है. आर्यमन की सफलता से उसके माता-पिता भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. आर्यमन की बहन तान्या भी मेडिकल स्टूडेंट है उसका कहना है कि उसे मालूम था कि उसके भाई के अच्छे नंबर आएंगे लेकिन इतनी अच्छी रैंक आई है उसको लेकर भी वह काफी खुश है और वह चाहती है कि आगे चलकर उसका भाई भी एक अच्छा डॉक्टर बने.0
0
Report
सीवान में पति ने सोती पत्नी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका; हालत गंभीर
Siwan, Bihar:एंकर सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक पति ने अपने पत्नी पर तेजाब जैसा पदार्थ फेक दिया है।जिससे पत्नी का चेहरा झूलस गया है।महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव की है।आरोप है कि दिलीप राम नामक व्यक्ति ने सो रही पत्नी छोटी कुमारी के चेहरे पर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।जलन के कारण महिला की नींद टूटी तो महिला बेचैन हो गई और पड़ोसी को इसकी सूचना दी।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन महिला को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है की आखिर क्या कारण था की पति ने तेजाब जैसा पदार्थ अपने पत्नी पर फेक दिया। इस मामले मे सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है उसे पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी जाँच कर रही है की ये तेजाब या कोई और पदार्थ है।0
0
Report
पन्ना में पवित्र नगरी में अवैध शराब के काउंटर: आबकारी ने 10 ठिकानों पर दबिश
Panna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित धार्मिक और पवित्र नगरी पन्ना में गली गली अवैध शराब बिक रही है. स्थानीय लोगो के आक्रोश के बाद आबकारी अमले ने 10 ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जप्त की है. बस स्टैंड पन्ना समेत दर्जनों स्थानों में शराब की अवैध बिक्री के काउंटर चालू हैं. मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 17 नगरों को पवित्र नगर में शामिल करते हुए शराब से पूर्णत: मुक्त घोषित किया गया था और यहां संचालित सरकारी शराब की दुकानों को बंद भी कराया गया था. लेकिन शराब माफियाओं द्वारा पन्ना शहर के भीतर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर काउंटर खोलकर शराब धड़ल्ले से बेच दी जा रही है. चाय पान की गुमटियों, रेस्टोरेंट, ढाबों में बिना डर के बियर, अंग्रेजी और देसी शराब बेची जा रही है. लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश पनप रहा था, लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद जिम्मेदार आबकारी विभाग ने छापा मारा. आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश पांडे ने जानकारी दी कि पन्ना शहर में लगभग 10 स्थान पर दबिश दी गई है और अवैध शराब जप्त की गई है. आबकारी टीम ने पन्ना शहर के चाय गुमटियों के साथ सतना बॉर्डर स्थित साईं कृपा ढाबे की तलाशी ली, जिसमें ढाबे के फ्रिज से 20 बोतल Kingfisher Beer और 27 कैन बीयर कुल 26.5 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी जितेंद्र राय के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 (क) के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. दूसरी तरफ विट्नरी हॉस्पिटल रोड आगरा मोहल्ला में किराना दुकान चला रहे रोशन सिंह बुंदेला की दुकान से अवैध 46 पाव देशी मदिरा जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.0
0
Report
Advertisement
ED आज फिर पूछताछ, शेफाली बग्गा पर बेटिंग ऐप प्रमोशन के आरोप
Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव महादेव ऑनलाइन बैटिंग सट्टा एप्प मामला.. टीवी होस्ट शेफाली बग्गा फिर पहुंची ईडी दफ्तर.. ईडी आज फिर करेगी पूछताछ कल भी करीब 5 घंटे पूछताछ हुई.. सूत्रों की माने तो शेफाली पर बेटिंग ऐप प्रमोशन और टेलीग्राम चैनल संचालन के आरोप विदेश से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार से जुड़े सबूत मिलने की खबर.. खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से करीबी संबंधों की जांच हवाला और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के एंगल पर ED कर रही है जांच0
0
Report
बिलासपुर में 15 दिन बाद मानसून की जोरदार वापसी, रात भर में 232 मिमी बारिश; शहर पानी-पानी, NH-45 दरका
Raipur, Chhattisgarh:15 दिन के ब्रेक के बाद मानसून ने बिलासपुर में जोरदार वापसी की। रात भर में सुबह 5:30 बजे तक 232 मिमी अतिभारी बारिश दर्ज हुई। इससे धान के किसानों ने राहत की सांस ली, रोपाई तेज होगी। वहीं शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, नदी-नाले उफान पर हैं, घरों, गलियों, किचन तक पानी घुस गया। रतनपुर से पेंड्रा तक NH-45 पहली बारिश में ही दरकने व धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।0
0
Report
headline
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, UP | सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह की अदालत ने बजरंग दल के पूर्व क्षेत्रीय समन्वयक विकास त्यागी की शिकायत पर, ज़िला मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनाई एक अवैध मस्जिद को तुरंत गिराने का आदेश दिया है। साथ ही, सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े और उसके गलत इस्तेमाल के लिए कब्ज़ा करने वाले पर लगभग 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अपनी शिकायत में विकास त्यागी ने आरोप लगाया कि यह मस्जिद परिसर के अंदर अवैध रूप से बनाई गई थी, जबकि यह परिसर संवेदनशील और गोपनीय प्रशासनिक कार्यों के लिए एक हाई-सिक्योरिटी ज़ोन है। इसके अलावा, इस जगह का इस्तेमाल धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ कमर्शियल कामों के लिए भी किया जा रहा था। वहाँ एक पोस्ट ऑफिस चल रहा था और कई कमरे बाहरी लोगों को किराए पर दिए गए थे, जिनका मासिक किराया मस्जिद कमेटी वसूलती थी।0
0
Report
Advertisement
मारुती नेक्सा वर्कशॉप में करंट से मौत, परिवार धरने पर—हिंदा प्रदर्शन जारी
Noida, Uttar Pradesh:वर्कशॉप मे वर्कर की करंट लगने से मौत का मामला, परिजनों व मोहल्ले वासी कार शो रूम के सामने बैठे धरने पर, पुलिस प्रशासन का जाप्ता मौके पर मौजूद, मुवावजे व भरण पोषण की कर रहे है मांग, परिजन व मोहल्ले वासी कर रहे है हंगामा, तहसीलदार को मांग का दिया ज्ञापन, प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी कर रहे है समझाईस का प्रयास, परिजनों का कहना ज़ब तक मुवावजे की मांग नहीं होंगी पूरी नहीं करवाया जायेगा पोस्टमार्टम, दिल्ली जयपुर हाइवे पर स्थित मारुती नेक्सा वर्कशॉप मे कर्मचारी के करंट लगने से हुई थी मौत。0
0
Report
गाजियाबाद की पिंक बूथ चौकी पर युवक की मौत, वीडियो वायरल; अधिकारी जांच में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:पिक बूथ चौकी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में चौकी के बाहर एक युवक लहू लुहान हालत में तड़पता हुआ दिखाई दे रहा था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए मुख्य आरक्षी दिव्या रानी और प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरा मामला गाजियाबाद के मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र की सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ चौकी का है। बीती 12 जुलाई को चौकी पर 22 वर्षीय ऑटो चलाने वाला युवक राजकुमार मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंचा था। युवक का ऑटो में सवार एक सवारी के साथ विवाद हो गया था। लेकिन जब वह चौकी पहुंचा तो चौकी का गेट नहीं खुला और इसी प्रयास में गेट का कांच टूट कर उसे लग गया। युवक लगभग 40 मिनट तक चौकी के गेट पर ही लहू लुहान हालत में तड़पता रहा। लोगों ने मदद करने की जगह उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काफी देर बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच गाजियाबाद के आला अधिकारियों ने शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंगालते हुए लोगों से पूछताछ की। जाँच के बाद मुख्य आरक्षी दिव्या रानी और प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों की जांच इस समय चल रही है।0
0
Report
कटनी की स्लीमनाबाद टनल से विंध्य में सूखा समाप्त होगा, जिलों में सिंचित क्षेत्र बढ़ेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:कटनी स्लीमनाबाद टनल खुदाई कार्य पूर्ण,अब विंध्य इलाके का सूखा होगा खत्म 5 जिलों का 1.85 लाख हेक्टेयर भू क्षेत्र होगा सिंचित0
0
Report
Advertisement
कश्मीर विश्वविद्यालय के Distance और Online Education Centre ने 50 साल पूरे किए, एलुम्नी मीट
Aram Pora, Ganderbal, The Centre for Distance and Online Education (CDOE), University of Kashmir (KU), organised a Golden Jubilee Alumni Meet at the Main Campus to commemorate 50 years of the Centre's contribution to distance and online education. The event witnessed participation of alumni, former directors, faculty members, administrators and students to reflect on the Centre's journey over the past five decades and discuss its evolving role in expanding access to higher education. The programme also provided an opportunity for alumni to reconnect with their alma mater and share their experiences of learning through the Centre.0
0
Report
NEET-UG 2026: जम्मू-कश्मीर के Hadiya Nisar और Zaidan Wani टॉप 138 में
Srinagar, Uttarakhand:Two candidates from Jammu and Kashmir have secured places among the top 138 candidates in the country who scored 690 marks or above in the NEET-UG 2026 examination, according to the official list released by the National Testing Agency (NTA). As per the list, Hadiya Nisar from Jammu and Kashmir secured All India Rank (AIR) 99 with a percentile of 99.9930996, while Zaidan Wani secured AIR 124 with the same percentile. The national topper is Aryan Gupta of Punjab, who secured AIR 1 with a percentile of 99.9999, followed by Panshul Bansal of Haryana at AIR 2 and Uplakshya Goyal of Rajasthan at AIR 3. The official list comprises 138 candidates from across the country who obtained 690 or more marks, reflecting intense competition in this year’s medical entrance examination. The inclusion of two students from Jammu and Kashmir in the prestigious list has been hailed as a proud achievement for the Union Territory, highlighting the growing academic excellence of its students in national-level competitive examinations.0
0
Report
दिल्ली हाईकोर्ट ने शरजील इमाम की जमानत याचिका पर पुलिस को जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:2020 दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में आरोपी शरजील इमाम की ज़मानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।0
0
Report
Advertisement
