Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Harda461331

नगर पालिका के भू-भाटक 9.82 करोड़ बकाया: कंपनी पर सख्ती जारी

ADArjun Devda
Feb 12, 2026 04:00:25
Harda, Madhya Pradesh
दिए तले अंधेरा: नगर पालिका पर सख्ती, खुद 9.82 करोड़ का भू-भाटक बकाया. नगर पालिका से बिजली बिल बकाया होने पर सख्ती बरतने वाली बिजली कंपनी खुद नगर पालिका का वर्षों पुराना भू-भाटक (जमीन/किराया) नहीं चुका रही है। यह बकाया राशि बढ़कर अब 9 करोड़ 82 लाख 396 रुपये तक पहुंच गई है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, एक ओर बिजली कंपनी बकाया बिजली बिलों को लेकर कड़ा रुख अपनाती है, वहीं दूसरी ओर अपने ही विभाग पर नगर पालिका का भू-भाटक लंबे समय से लंबित रखा हुआ है। स्थिति यह है कि नगर पालिका का बिजली बिल बकाया होते ही कंपनी राज्य स्तर से हर माह मिलने वाली चुंगी राशि से सीधे बिजली बिल और ब्याज की कटौती कर लेती है। अधिकारियों ने बताया कि बीते वर्षों में नगर पालिका ने धीरे-धीरे करीब 115 बिजली कनेक्शनों के माध्यम से लगभग 3.50 करोड़ रुपये बिजली कंपनी को बिल के रूप में चुका दिए हैं। इसके बावजूद बिजली कंपनी द्वारा नगर पालिका का भू-भाठक जमा नहीं किया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRahul shukla
Feb 12, 2026 05:31:24
Amethi, Uttar Pradesh:हाईवे पर दिनदहाड़े अपहरण से दहला मुसाफिरखाना, कारोबारी को उठा ले गए बदमाश; 10 लाख लेकर छोड़ा मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार सुबह यूपी–36 ढाबे के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया और परिजनों से मोटी रकम वसूलने के बाद शाम को छोड़ दिया। सरेआम हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि उर्फ बबलू बच्चों को स्कूल छोड़कर भीखीपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने उनकी बोलेरो को जबरन रुकवाया और तमंचे के बल पर उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने आंखों पर कपड़ा बांध दिया और जूते-बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर फिरौती की मांग की गई। बताया जा रहा है कि 10 लाख रुपये देने के बाद बदमाशों ने उन्हें छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित सदमे में है और परिवार दहशत में। दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 05:30:58
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के सामने हाईवे मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक से जंगीपुर बाजार से अपने घर रौजा इलाके की ओर जा रहे थे। तभी अचानक हाईवे पर नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 12, 2026 05:30:56
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के मेराल थाना मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के पास रहने वाला यूट्यूबर विधायक प्रजापति 27 वर्ष ने रात्रि अपने घर स्थित स्टूडियो में ही आग लगा दी जिससे करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। आगजनी की इस घटना में पूरे परिवार की जान थाना पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह बचा ली गई। पड़ोसी व गोंदा के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि शोधन प्रजापति का पुत्र विधायक प्रजापति यूट्यूबर था वह फिल्म एडिटिंग इत्यादि का स्टूडियो अपने घर में ही बना रखा था। विगत एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी तथा रात्रि करीब 10:00 बजे दरवाजा बंद कर खुद ही स्टूडियो में आग लगा दी। इसकी जानकारी मिलते यही आसपास के लोग तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत दलबल के साथ पहुंच गए। घर में आग लगने और परिवार वालों की चीख पुकार सुन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहा का दरवाजा नहीं खुल पाने की स्थिति में बगल का दीवाल तोड़कर अंदर घुसे और बाहर से पानी डालकर आग को काबू करते हुए परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाल गया। इतने देर में घर का ज्यादा हिस्सा तथा पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया। बाद में दमकल गाड़ी भी वहां पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हम लोग को देखने के बाद विधायक प्रजापति घर के पीछे से दीवाल फांद कर भाग गया। परिवार वालों की माने तो इस घटना में लगभग 10 लाख रुपए से अधिक की क्षति हो चुकी है। प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि सुबह में विधायक प्रजापति के परिवार वाले उसका मानसिक इलाज के लिए रांची लेकर गए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके मे चर्चा का विषय बन गया है की यूट्यूबर बनना कंही बर्बादी ka कारण न बन जाए।
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Feb 12, 2026 05:30:33
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कंडा और पुतसु गांव में आजादी के सात दशको बाद भी बिजली की सुविधा नही पहुँच पाई है, ग्रामीणों को बिजली के अभाव में ही जीवन यापन करना पड़ रहा है. गांव में बिजली नही होने से किसानों को सिंचाई की सुविधा भी नही मिल पा रही है इसके साथ ही पढ़ने वाले बच्चों को भी रात में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर के पास अपनी मांग रखी. हालांकि वैकल्पिक ब्यवस्था के तहत गांव में सोलर बिजली का कनेक्शन दिया गया है लेकिन वो भी अब दम तोड़ने लगा है क्योंकि कई घरों में लगें सोलर लाइट की बैटरी पुरानी और खराब हो चुकी है. वही गांव में बिजली की सुविधा पहुचाने को लिए बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता का कहना है कि कंडा गांव सेमरसोत अभ्यारण जो कि रिजर्व फारेस्ट के अंतर्गत आता है इसलिए यहाँ बिजली का कनेक्शन पहुचाने के विभाग से परमिशन मांगा गया है और जैसे ही रिजर्व फारेस्ट विभाग से परमिशन मिलेगा उसके बाद गांव में विद्युतीकरण का काम किया जाएगा.
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Feb 12, 2026 05:30:15
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना इलाके के धीँधवा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनिल मेघवाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी धीँधवा के रूप में हुई है। मृतक अनिल पेशे से मजदूरी करता था और रोजाना की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मौके पर पहुंचे सीआई चंद्रभान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 12, 2026 05:17:06
Danapur, Bihar:रूपसपुर में हेरोइन के साथ 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद पटना। राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 102.88 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 से 21 लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 10.02.2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपसपुर थाना अंतर्गत पाटलीपुत्र स्टेशन रोड के किनारे कुछ व्यक्ति हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में रूपसपुर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया。 छापामारी दल ने पाटलीपुत्र स्टेशन के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां से एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 102.88 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है。 इस संबंध में रूपसपुर थाना कांड संख्या 92/26, दिनांक 10.02.2026, धारा 8(C)/21(b)/31 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है。 गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: वीर कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता – तुफानी राय, निवासी – बकसीकंदर, थाना – राजापाकड़, जिला – वैशाली。 सावित्री देवी, उम्र 22 वर्ष, पति – लक्ष्मण कुमार, निवासी – डुगैनी कल्याणपुर बरती, थाना – गेहदीनगर, जिला – समस्तीपुर。 वंवल देवी, उम्र 28 वर्ष, पति – नंदन पासवान, निवासी – बकसीकंदर, जिला – वैशाली。 पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं。
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 12, 2026 05:16:51
Bhagalpur, Bihar:एंकर- भागलपुर की पहचान, पूर्वी बिहार की जीवनरेखा और सीमांचल को पूर्वांचल से जोड़ने वाला विक्रमशीला सेतु आज खुद अपनी मजबूती पर सवाल खड़ा कर रहा है। क्या यह पुल सुरक्षित है? क्या रोज इस पर सफर करने वाले हजारों लोगों की जान जोखिम में है? और अगर खतरा साफ दिख रहा है तो आखिर जिम्मेदार एजेंसियां खामोश क्यों हैं? सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट में बढ़ता गैप अब गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। जो गैप पहले एक से दो इंच हुआ करता था, वह अब बढ़कर सात इंच से भी अधिक हो गया है। सात इंच का यह अंतर सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि संभावित खतरे की बड़ी चेतावनी है। भारी ट्रक, हाइवा और कंटेनर जब इस पुल से गुजरते हैं तो पुल में स्पष्ट कंपन महसूस किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि तेज रफ्तार में गुजरते समय झटका साफ महसूस होता है। सवाल यह है कि क्या यह कंपन आने वाले किसी बड़े हादसे की आहट नहीं है? जानकारी के मुताबिक, पुल के दस से ज्यादा एक्सपेंशन जॉइंट में गैप लगातार बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लिया। NHAI के मुख्य अभियंता ने भी पुल निर्माण निगम को कई बार पत्र लिखकर जांच और दुरुस्तीकरण की मांग की। लेकिन सवाल जस का तस है। जब खतरा दस्तक दे रहा है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या फाइलों में दबकर रह गई हैं ये चेतावनियां? यह पुल वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उद्घाटित किया गया था। तब इसे विकास की बड़ी कड़ी माना गया था। आज भी यह पुल पूर्वी बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। रोजाना लगभग 30 हजार छोटे-बड़े वाहन इस पर से गुजरते हैं। हजारों ट्रक माल ढुलाई करते हैं। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र की आवाजाही इसी पुल पर निर्भर है। ऐसे में यदि इस संरचना की अनदेखी की गई तो परिणाम कितने भयावह हो सकते हैं, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है。 Zee Media ने पिछले एक साल में चार बार इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, प्रशासन को आगाह किया, जनता की चिंता सामने रखी। बावजूद इसके अगर हालात जस के तस हैं तो यह लापरवाही नहीं तो और क्या है? सबसे बड़ा सवाल क्या पुल निर्माण निगम और संबंधित एजेंसियां किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही हैं? क्या किसी अनहोनी के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? आज जरूरत है त्वरित तकनीकी जांच की, विशेषज्ञों की रिपोर्ट की और तत्काल मरम्मत की। क्योंकि यह सिर्फ लोहे और कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा भरोसा है। और अगर यह भरोसा दरक गया, तो जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 12, 2026 05:15:37
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। दसवीं का पहले दिन अंग्रेजी और बाहरवीं का मनोविज्ञान का पर्चा है। इस बार जिले में कुल 89 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 41 हजार 234 विद्यार्थी उच्च माध्यमिक तथा 47 हजार 766 विद्यार्थी माध्यमिक परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के लिए जिल े में 258 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें 256. केंद्र ऐसे हैं, जहां दोनों स्तर की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जबकि 2 केंद्र केवल माध्यमिक परीक्षा के लिए निर्धारित है। परीक्षा व्यवस्था में इस वर्ष आंशिक फेरबदल भी किया गया है। आठ नए केंद्र जोड़े गए हैं, वहीं पांच केंद्रों को सूची से हटाया गया है। संवेदनशीलता को दैखते हुए 6 केंद्रों को संवेदनशील और 8 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए शहरी क्षेत्र के 144 केंद्रों के प्रश्नपत्र 25 पुलिस थानों में तथा ग्रामीण क्षेत्र के 114 केंद्रों के प्रश्नपत्र 13 थानों में सुरक्षित रखे गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण श्री महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिवांची गेट से किया जा रहा है। निगराणी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, उसका दूरभाष नंबर 0291-2510847 है。
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 05:13:02
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा क्षेत्र स्थित परसारा गांव में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। गांव निवासी विक्रम सिंह अपनी दुल्हन गायत्री राघव को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाए। कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। यह शादी परसारा निवासी कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह और मथुरा के तेहरा (मांट) निवासी हरी सिंह की पुत्री गायत्री राघव के बीच तय हुई थी। दुल्हन की विदाई आज दोपहर हेलीकॉप्टर से हुई, जिसे देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया, एडवोकेट अशोक कुमार, पप्पी पहलवान, श्यामवीर सिंह, धारा सिंह, प्रमोद कुमार, सुजान सिंह, अर्जुन सिंह, मोमीन खान, इकरार खान, शीनू परवेज खान सहित काफी व्यक्ति उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Feb 12, 2026 05:03:12
Jammu, :राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के 33 कश्मीरी स्टूडेंट्स को सस्पेंड किए जाने पर एनसी विधायक अल्ताफ कल्लू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरासर गलत है कि अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को suspend किया गया है, अल्ताफ ने कहा कि वे इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे, अल्ताफ ने सभी राज्यों के DGP से अपील की कि कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चत की जाए गौरतलब है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के 33 कश्मीरी स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया गया है। ये स्टूडेंट्स B.Sc. नर्सिंग कोर्स के लिए ज़रूरी मंज़ूरी न मिलने पर यूनिवर्सिटी के प्रोटेस्ट कर रहे थे। स्टूडेंट्स का आरोप है कि प्रोग्राम को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता नहीं मिली है, ये कानूनी संस्थाएं हैं जिनका अप्रूवल नर्सिंग डिग्री की वैलिडिटी, प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन और भविष्य में नौकरी के लिए ज़रूरी है। प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स के मुताबिक, अभी 50 से ज़्यादा कश्मीरी स्टूडेंट्स इस कोर्स में एनरोल्ड हैं, और इन मंज़ूरियों के न होने से उनका एकेडेमिक और प्रोफेशनल भविष्य गंभीर खतरे में पड़ गया है। उनका दावा है कि यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें बार-बार भरोसा दिलाया था कि मान्यता मिल जाएगी। पिछले साल, रजिस्ट्रार ने कथित तौर पर एक लिखित कमिटमेंट जारी किया था जिसमें इस मुद्दे को जल्द सुलझाने का वादा किया गया था। हालांकि, स्टूडेंट्स का कहना है कि अब तक कोई ठोस प्रोग्रेस नहीं हुई है। अनिश्चितता बनी रहने और एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई साफ टाइमलाइन न बताए जाने के कारण, स्टूडेंट्स ने क्लैरिटी और तुरंत एक्शन की मांग करते हुए प्रोटेस्ट किया।
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Feb 12, 2026 05:02:55
Pendra, Chhattisgarh:मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा गांव के धनुहारटोला में पड़ोसी की दिन दहाड़े कुल्हाड़ी मारकर बीच सड़क हत्या करने वाले हत्यारे को मिलीं सजा, जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बाद पड़ोसी ने पड़ोसी की हत्या की। मरवाही थाना में IPC की धारा 302 के तहत दर्ज अपराध में आया फैसला, अपर सत्र न्यायाधीश पेंड़ारोड़ श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया। मामला मरवाही थाना के कटरा गांव के धनुहारटोला का है जहां 23 दिसंबर 2023 को आरोपी बरतू धनुहार पिता जगनलाल 65 वर्ष ने अपने पड़ोसी की दिनदहाड़े बीच सड़क कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। घटना के दिन घीसलू धनुहार सुबह करीब 10:30 बजे रोड से होकर अपने घर जा रहा था, तभी आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर अपने हाथ में लोहे का धारदार टंगिया लेकर आया और वाद विवाद करने के बाद घिसलू धनुहार के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे घिसलू धनुहार की बीच सड़क में ही मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 112 को सूचना दी और जब तक 112 की टीम पहुंची तब तक आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था, वहीं लाश के पास बैठा था। 112 टीम ने पूरे मामले की सूचना मरवाही थाने में दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर मरवाही थाना लेकर पहुंचे एवं उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में हत्यारे बरतू धनुहार के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने फैसला सुनाते हुए हत्यारे को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की अदायगी में चूक होने पर 3 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top