Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
बांग्लादेश में 13वें संसद चुनाव के लिए मतदान शुरू, Hasina के बाद राजनीतिक माहौल गर्म
ARAarti Rai
Feb 12, 2026 05:18:22
Noida, Uttar Pradesh
Bangladesh Elections 2026 - After former Prime Minister Sheikh Hasina was forced to flee the country following the massive students-led anti-government protests and rising demands for parliamentary elections, the country is finally gearing up for the 13th National Parliament elections that are scheduled for today, February 12. The voting starts early at 7:30 am and will continue until 4:30 pm. The Bangladesh Awami League has been barred from contesting the Bangladesh election. The main contenders in the Bangladesh polls are the Bangladesh Nationalist Party (BNP) – which has fielded 291 candidates – and the Islamic conservative party, Bangladesh Jamaat-e-Islami. Bangladesh Jamaat-e-Islami is contesting the polls in alliance with the National Citizens Party (NCP).
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NKNished Kumar
Feb 12, 2026 06:52:31
Patna, Bihar:बिहार में लगातार सुप्रीम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है , इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है….. सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान , कहा की कई सिविल कोर्ट को बिहार में बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है , सरकार एनडीए की है …. हमको लग रहा है बीजेपी का ये खेला हो रहा है , हिंदू मुस्लिम करने के फेर में है ….. जो उड़ाने की बात कर रहे है कोर्ट को उनको सरकार खोजे, बीजेपी वाले नहीं चाहते है साशन प्रसाशन ठीक रहे। जबकि जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने कहा जो ग़लत रहता है उसका सोच भी ग़लत रहता है , विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है…. इनका पृष्ठभूमि अगर देखेंगे तो लाठी घुमावन और तेल पिलवन है …अपराधी को कुचलने का काम हो रहा है , कोई अपराधी न्यायालय नहीं उड़ा पाएगा । वही RLM विधायक माधव आनंद ने कहा आरजेडी के लोग तो नहीं है कहीं जो ऐसा धमकी दे रहे है , ऐसा जितना घटना होता है और पुराना ट्रैक रिकॉर्ड में जो निकला है उसके उनकी के लोग पकड़े जाते है ….किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं की कोर्ट को उड़ा दे । वही कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा सरकार का स्थिति है की सब देखा जा रहा है , न्यायालय को उड़ाने की धमकी दी जा रही है उसपर सीएम नीतीश कुमार कुछ नहीं बोलेंगे。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 12, 2026 06:52:08
Haldwani, Uttar Pradesh:काशी की गलियों में इन दिनों सिर्फ संगीत और आध्यात्म की गूँज नहीं है, बल्कि क्रिकेट का वर्ल्ड कप फीवर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्किल इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' विजन से प्रेरित होकर, लोहता गांव के युवाओं ने अपने हुनर से एक ऐसी कलाकृति पेश की है, जो पूरे देश का दिल जीत रही है। हुनर और उम्मीद का संगम:- वाराणसी शहर से करीब 8 किमी दूर लोहता गांव के सर्वेश श्रीवास्तव और उनकी टीम बनारसी बुनकरी की विरासत को सहेजने का काम कर रहे हैं। यहाँ युवाओं को न केवल प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि उन्हें नवाचार के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इसी टीम के युवाओं ने क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी को हैंडलूम पर उतारने का फैसला किया। उन्होंने रेशम, जरी और चांदी के धागों का उपयोग कर एक विशेष 'वर्ल्ड कप बनारसी साड़ी' तैयार की है। साड़ी की खासियतें * अनोखा डिजाइन: साड़ी के आंचल और बॉर्डर पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को बड़ी बारीकी से उकेरा गया है। * धागों का खेल: इसमें शुद्ध रेशम के साथ-साथ चांदी के धागों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी भव्यता को बढ़ाता है। * पूरी कहानी: यह साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सफर को दिखाने वाली एक कलाकृति है। अधूरे सपने से 'जीत' की उम्मीद तक यह पहली बार नहीं है जब इन कारीगरों ने ऐसा प्रयास किया है। सर्वेश श्रीवास्तव बताते हैं कि: युवाओं ने बातचीत करते हुए बताया कि "हमने 2019, 2020, 2023 और यहाँ तक कि 2025 में भी ऐसी साड़ियां बनाई थीं। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और टीम इंडिया फाइनल की दहलीज पर आकर चूक गई। हमारा सपना खिलाड़ियों को ये साड़ियां भेंट करने का था, जो अधूरा रह गया।" डिजाइनर सनी विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार कारीगरों का जोश दोगुना है। उन्हें पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया विश्व विजेता बनेगी। इस खास मिशन के तहत 11 साड़ियां तैयार की जा रही हैं, जिन्हें भारतीय टीम के सभी 11 खिलाड़ियों को जीत के तोहफे के रूप में भेजने की योजना है। जहाँ एक तरफ मैदान पर खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं, वहीं काशी के इन बंद कमरों में बुनकर अपनी उंगलियों के जादू से जीत की दुआएं बुन रहे हैं। यह 'वर्ल्ड कप साड़ी' इस बात का प्रमाण है कि भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है जो हर हुनरमंद को राष्ट्रवाद से जोड़ती है。 WKT- हैंडलूम पर साड़ी बुनते हुए कारीगर को दिखाते हुए एवं युवाओं से बातचीत करते हुए TT-1- सृजन श्रीवास्तव, युवा साड़ी उद्यमी TT-2-सनी विश्वकर्मा, साड़ी डिजाइनर.
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Feb 12, 2026 06:51:55
Noida, Uttar Pradesh:नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का बयान विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 9 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पास हुआ है-नंदी देश की तरक्की के लिए और प्रदेश के 25 करोड़ जनता के लिए यह बजट बेहतर साबित होगा- नंदी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान विपक्ष चाहता है की सफाई में महोत्सव के नाम पर अश्लीलता की जाए वह नहीं हो सकता है- केशव प्रसाद मौर्य अब धार्मिक स्थलों पर काम होगा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम होगा- केशव प्रसाद मौर्य लेकिन अब सैफई महोत्सव नहीं होगा-केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के विधायक आरके वर्मा का बयान इस बजट ने पूरी तरह से निराश किया है-आरके वर्मा युवा पूछ रहा है जो दिल्ली की सड़कों पर पटरी पर रोजगार करता है उसे इस प्रदेश में नौकरी कब मिलेगी-आरके वर्मा शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है- शिवपाल प्रदेश को लूटने के लिए इतना बड़ा बजट आया है-शिवपाल बीजेपी के पास कोई काम नहीं है आपस में बस लड़ाने का काम करते हैं-शिवपाल आराधना मिश्रा मोना, विधान मंडल नेता कांग्रेस का बयान इस बार जो बजट पेश हुआ है भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से फेल हो चुकी है-आराधना सरकार ने पूरी तरह से किसानों को नौजवानों को महिलाओं को पूरी तरह से निराश किया है-आराधना
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 12, 2026 06:51:16
Siwan, Bihar:सीवान में शादी में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हथियार लहराने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक के सिर पर चाकू से हमला कर दिया है। घायल युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। वहीं ऑर्केस्ट्रा के दौरान हथियार लहराने का आरोपी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चोरौली गांव की है। घायल युवक बड़कागांव का रहने वाला भीम कुमार है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के गांव में शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। जहां आरोपी युवक देशी पिस्टल लहराने लगा। तभी पीड़ित युवक और ग्रामीणों ने हथियार लहराने से उसे मना किया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह सुबह चोरौली बाजार में दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। तभी आरोपी कमर में पिस्टल और हाथ में चाकू लेकर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और चाकू से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो कर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल भीम को ग्रामीणों ने तुरंत भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां घायल का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांक मुख्य आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। वहीं आरोपी वायरल वीडियो में ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराते नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 12, 2026 06:50:56
Ranchi, Jharkhand:आज रांची स्थित ऑड्रे हाउस में 12वां सीएमएस वातावरण इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम ऑन एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रांची में इस तरह का इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित होना भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आयुष विभाग और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं आयोजकों ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी विभिन्न फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही बिजनेस, संस्कृति और पर्यावरण से संबंधित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आयोजन का हिस्सा बनें। आयोजकों ने कहा कि इन फिल्मों के माध्यम से लोगों को प्रकृति और अपनी धरती से जुड़ाव का संदेश दिया जाएगा, जो समाज और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा बाइट: संतोष कुमार गंगवार (राज्यपाल झारखंड) बाइट: विस्मित (मедиа स्टडी अध्यक्ष) बाइट: अजय कुमार रस्तोगी (अध्यक्ष आर्ट कोर्स)
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Feb 12, 2026 06:47:02
Patna, Bihar:पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मौके पर हड़कंप मच गया और आस-पास के लोग दहशत में हैं। मृतक की पहचान मोहम्मद रहिस के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए चौक थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को सील कर लिया। इसके साथ ही FSL टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। चौक थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक मोहम्मद रहिस वर्षों से इसी इलाके में दर्जी का काम करते थे और उनकी किसी से खास दुश्मनी नहीं थी। हत्या के पीछे क्या वजह है इस पर पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना किसने और क्यों की, इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 12, 2026 06:46:44
Pratapgarh, Rajasthan:फील्ड निरीक्षण पर निकलीं जिला कलक्टर, स्कूल व राशन व्यवस्था की जांच प्रतापगढ़ जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राउमा संस्कृत विद्यालय धौलीमगरी पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। देवला क्षेत्र में राशन डीलर से जुड़ी शिकायतों की भी जांच की गई और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता रखने को कहा। साथ ही संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित व संतोषजनक समाधान के निर्देश देते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 12, 2026 06:46:33
Kota, Rajasthan:कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक का गंभीर हालत में हॉस्पिटल में इलाज जारी है। दोनों युवक बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। अनंतपुरा थाना ASI कमल किशोर ने बताया की पवन वर्मा व विक्रम 10 फरवरी को बारात में जगपुरा गए थे। रात को बारात से वापस लौट रहे थे। साढ़े 10 बजे करीब करनेश्वर महादेव रोड उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। पवन के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि विक्रम का इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 12, 2026 06:45:40
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सदन के बाहर बजट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच चर्चा बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य और कांग्रेस विधायक रफीक खान के बीच बजट को लेकर हुई चर्चा बालमुकुंद आचार्य ने रफीक खान से कहा बजट के लिए सरकार को बधाई तो दो रफीक खान ने कहा अशोक गहलोत ने जोधपुर को चमन कर दिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर को चमन कर दिया जयपुर में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हैं फिर भी कुछ नहीं हुआ बालमुकुंद आचार्य ने कहा पूरे राजस्थान को चमन किया जा रहा है बालमुकुंद आचार्य ने कहा गहलोत जोधपुर को कुछ नहीं दे पाए, अभी तक जोधपुर वाले मांग कर रहे हैं रफीक खान ने कहा जयपुर को जोधपुर जैसा ही कर दो
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top