Back
जमीन विवाद में पड़ोसी की हत्या, उम्रकैद नहीं: आजीवन कारावास सुनाया
DBDURGESH BISEN
Feb 12, 2026 05:02:55
Pendra, Chhattisgarh
मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा गांव के धनुहारटोला में पड़ोसी की दिन दहाड़े कुल्हाड़ी मारकर बीच सड़क हत्या करने वाले हत्यारे को मिलीं सजा, जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बाद पड़ोसी ने पड़ोसी की हत्या की। मरवाही थाना में IPC की धारा 302 के तहत दर्ज अपराध में आया फैसला, अपर सत्र न्यायाधीश पेंड़ारोड़ श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया। मामला मरवाही थाना के कटरा गांव के धनुहारटोला का है जहां 23 दिसंबर 2023 को आरोपी बरतू धनुहार पिता जगनलाल 65 वर्ष ने अपने पड़ोसी की दिनदहाड़े बीच सड़क कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। घटना के दिन घीसलू धनुहार सुबह करीब 10:30 बजे रोड से होकर अपने घर जा रहा था, तभी आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर अपने हाथ में लोहे का धारदार टंगिया लेकर आया और वाद विवाद करने के बाद घिसलू धनुहार के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे घिसलू धनुहार की बीच सड़क में ही मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने 112 को सूचना दी और जब तक 112 की टीम पहुंची तब तक आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था, वहीं लाश के पास बैठा था। 112 टीम ने पूरे मामले की सूचना मरवाही थाने में दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर मरवाही थाना लेकर पहुंचे एवं उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में हत्यारे बरतू धनुहार के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने फैसला सुनाते हुए हत्यारे को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की अदायगी में चूक होने पर 3 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 12, 2026 06:38:060
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:37:33Noida, Uttar Pradesh:कानपुर Lamborghini केस: आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी केंद्रीय अतुल श्रीवास्तव की प्रतिक्रिया
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 06:37:110
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 12, 2026 06:37:030
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 12, 2026 06:36:430
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 12, 2026 06:36:170
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 06:36:000
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 06:35:460
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 12, 2026 06:35:310
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 12, 2026 06:35:190
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 12, 2026 06:35:020
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 06:34:37Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami reviews meeting over Power Transmission Corporation Of Uttarakhand Limited (PTCUL) at State Secretariat/ Visuals
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 12, 2026 06:32:460
Report