गुना में विधायक जयवर्धन सिंह का चोर गिरोह के खिलाफ प्रदर्शन
Guna, Madhya Pradesh:गुना जिले के राघौगढ़ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हथियारबंद चोर गिरोह की सक्रियता, मादक पदार्थों का कारोबार और जुए-सट्टे के खिलाफ विधायक जयवर्धन सिंह ने आम नागरिकों के साथ एसबीआई शाखा राघौगढ़ के सामने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हैं और हाल ही में बरखेड़ी, साडा, और विजयपुर में चोरियों की घटनाएं हुई। ये अपराधी पारदी समुदाय से हैं और नर्सरी की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण कर चुके। लोग रात में हाथों में लाठियां लेकर अपनी सुरक्षा कर रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
