455001
धनतेरस पर देवास में बैंक नोट प्रेस में भगवान कुबेर की पूजा
Dewas, Madhya Pradesh:देवास में धनतेरस के अवसर पर पूरे देश की तरह देवास स्थित बैंक नोट परिसर में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बैंक नोट प्रेस के स्टाफ, महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्र और पुलिस अधीक्षक पंडित गहलोत ने भगवान कुबेर की मूर्ति पर पूजा की और आरती उतारी। इस दौरान चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया और बैंक का स्टाफ भी मौजूद रहा। बैंक के सफाई कर्मियों को धनतेरस के मौके पर मिठाई और कंबल भेंट किए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशाम्बी में महिला की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:कौशाम्बी में एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत की जांच कर रही है... जिसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
बड़ीसादड़ी में हत्या के फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात बागेलों का खेड़ा निवासी उंकार जी कुएं के पास बने कच्चे मकान के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी और सरियों से उनके साथ गंभीर मारपीट की, जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने छोटी सादड़ी, धरियावाद और धोलापानी में तलाश के बाद आरोपी कालूराम मीणा निवासी रेला को गिरफ्तार किया। पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है।0
0
Report
बाबा ब्रह्मदास महाराज का श्री श्याम बगीची धाम आगमन, भक्तों में उत्साह बढ़ा
Sirsa, Haryana:एंकर रीड डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज सिरसा की अनाज मंडी में स्थित श्री श्याम बगीची धाम पहुंचे। बाबा ब्रह दास महाराज के श्री श्याम बगीची पहुंचने पर सेवादारों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बाबा ब्रह्मदास महाराज के बगीची धाम पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। बगीची के सेवादारों ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बाबा ब्रह्मदास महाराज पर पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं और सेवादारों में बाबा ब्रह्म दास महाराज के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग और नगर पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सरदाना ने बताया कि इस अवसर पर बाबा ब्रह्मदास महाराज ने श्री श्याम बगीची धाम में निर्माणाधीन सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने संबंधित कार्य को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद बाबा ब्रह्मदास महाराज ने श्री श्याम बगीची धाम में बाबा श्याम के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। बगीची के सेवादारों की ओर से बाबा ब्रह्म दास महाराज का विशेष सम्मान भी किया गया। सेवादारों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा ब्रह्म दास महाराज के दर्शन किए। गौरतलब है कि सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले विशाल सत्संग को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बाबा ब्रह्मदास महाराज का श्री श्याम बगीची धाम पहुंचना भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाबा ब्रह्मदास महाराज के आगमन के दौरान बगीची परिसर में सेवादारों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। स्वागत के दौरान बैंड-बाजों और पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। बाबा श्याम के दर्शन और शीश नवाने के बाद बाबा ब्रह्म दास महाराज अनाज मंडी में आयोजित होने वाले विशाल सत्संग कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। सत्संग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बाइट पवन गर्ग, प्रधान, श्री श्याम बगीची धाम। बाइट राजेंद्र सरदाना, नगर पार्षद प्रतिनिधि।0
0
Report
Advertisement
द्वारका सेक्टर-4 में मजदूर की हत्या, सिर पर डंडे से वार कर शव बरामद
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर 4 में सड़क किनारे बैठे 35 वर्षीय मजदूर की सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से मजदूर के सिर से काफी खून बहने लगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को पीसीआर काल मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोसायटी के गेट के सामने फुटपाथ पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। उसके सिर पर चोट लगी है और वह सांस ले रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। पूछताछ में पता चला कि फुटपाथ पर एक व्यक्ति मुंह के बल पड़ा था और उसके सिर से खून निकल रहा था। वह उस समय होश में था। वहां से गुजर रहे डिलीवरी बॉय मनोज ने ब्लिंकिट एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने पर घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पवन राम मूल निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई। वह आइएसकान मंदिर के पास रहता था और मजदूरी करता था।0
0
Report
तीन साल बाद सिरसा अनाज मंडी में सत्संग, बाबा ब्रह्मदास ने संदेश दिया
Sirsa, Haryana:एंकर रीड एशिया की सबसे बड़ी सिरसा की अनाज मंडी आज आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आई। करीब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद अनाज मंडी में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया और मानवता की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में सत्संग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा , विधायक शीशपाल केहरवाला , पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी , हरियाणा गोशाला आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज , पूर्व चेयरमेन शीशपाल कंबोज , पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा सहित कई नेता रहे मौजूद रहे। वोल 1 सिरसा की अनाज मंडी में आयोजित इस विशाल सत्संग को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंडी परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। सुबह से ही अलग-अलग राज्यों और जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, पूरा मंडी परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। तीन साल बाद सिरसा की अनाज मंडी में इतने बड़े स्तर पर सत्संग का आयोजन हुआ, जिसके चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। लोगों ने बाबा ब्रह्मदास के दर्शन किए और सत्संग में शामिल होकर उनके विचार सुने। वोल 2 कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के आगे शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और नेताओं के बीच भी मुलाकात का सिलसिला देखने को मिला। वोल 3 डेरा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास ने मंच से श्रद्धालुओं को सत्संग सुनाया। उन्होंने मानवता की सेवा, सद्भावना और समाज के हित में कार्य करने का संदेश दिया। बाबा ब्रह्मदास ने श्रद्धालुओं को जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और शांत भाव से बाबा ब्रह्मदास के विचार सुने। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु सत्संग में पूरी तरह से तल्लीन नजर आए। वोल 4 बाबा ब्रह्मदास के संदेश में समाज को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने पर भी जोर दिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा ब्रह्मदास लंबे समय से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए जागरूक करते आ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा ब्रह्मदास हमेशा मानवता की भलाई के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी लगातार जागरूकता का संदेश दिया जाता है। श्रद्धालुओं के मुताबिक बाबा ब्रह्मदास का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सेवा और सद्भावना को मजबूत करना है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे दूर-दूर के क्षेत्रों से बाबा ब्रह्मदास का सत्संग सुनने के लिए सिरसा पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार बाबा ब्रह्मदास के सत्संग से उन्हें जीवन में अच्छे कार्य करने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उनका कहना है कि बाबा ब्रह्मदास हमेशा लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बाइट — श्रद्धालु। वोल 5 कार्यक्रम के आयोजक और सिरसा अनाज मंडी के प्रधान प्रेम बजाज ने बाबा ब्रह्मदास का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद अनाज मंडी में इस प्रकार का विशाल सत्संग आयोजित होना क्षेत्र के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, संत समाज और अतिथियों का भी धन्यवाद किया। प्रेम बजाज ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए मंडी परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सत्संग में हरियाणा के अलावा कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे। अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने बाबा ब्रह्मदास के दर्शन किए और सत्संग का लाभ लिया। कार्यक्रम में बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए।मंडी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। बाइट प्रेम बजाज , प्रधान , सिरसा अनाज मंडी एसोसेशन। बाइट देवराज कंबोज , श्रद्धालु। बाइट सुखदेव सिंह , श्रद्धालु। बाइट सुखदेव कंबोज , श्रद्धालु। सत्संग में शामिल होने पहुंचे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी बाबा ब्रह्मदास से मुलाकात की। नेताओं ने बाबा ब्रह्मदास के आगे शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच से समाज में एकता और मानवता की सेवा का संदेश भी दिया गया। गौरतलब है कि डेरा भूमणशाह का सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। बाबा ब्रह्मदास के सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा ब्रह्मदास द्वारा समय-समय पर मानवता की भलाई, जरूरतमंदों की मदद और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया जाता है। इसी संदेश को लेकर इस बार भी सत्संग में श्रद्धालुओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा ब्रह्मदास महाराज 36 बिराधरी को भक्ति, भाईचारे और सामाजिक एकता का अच्छा संदेश दे रहे हैं। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को जोडऩे और आपसी सद्भाव मजबूत करने का काम करती हैं। बाइट कुमारी शैलजा , सांसद , सिरसा लोकसभा।0
0
Report
सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक शराब पीकर लहराते हुए भगा रहा था चालक, इंटरसेप्टर टीम ने पकड़ा।
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर टीम ने सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक (MP 37 ZL 4367) को अत्यधिक नशे में लहराते हुए भगा रहे चालक को पीछा कर पकड़ा। पुलिस के रोकने पर चालक वाहन तेज गति से भगाने लगा, जिसे टीम ने लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। जांच में चालक के शरीर में 410 मिलीग्राम शराब पाई गई। ज्वलनशील गैस से भरे ट्रक को इस हालत में चलाना गंभीर हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला न्यायालय भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
जनकपुरी-नजफगढ़ रोड पर हिंदू संगठनों का चक्का जाम, 800 धर्म परिवर्तन के आरोप
Delhi, Delhi:दिल्ली का जनकपुरी नजफगढ़ रोड पर हिंदू संगठनों का चक्का जाम कई किलोमीटर लगा लम्बा जाम पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प जनकपुरी के हायत होटल में 800 लोगो के बीच धर्म परिवर्तन का लगा आरोप मौके पर एसीपी एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी लोगो का जनकपुरी हायत होटल के बाहर बढ़ता जा रहा है हुजूम होटल के गेट पर लोग हनुमान चालीसा पाठ करने में जुटे जब तक इंसाफ नहीं तब तक लोग हटेंगे नहीं जनकपुरी स्थित फाइव स्टार हायत होटल में अचानक हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हुआ मौके हालात पर पहुंचने पर इन संगठनों ने आरोप लगाया के इस होटल के अंदर ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदू महिला पुरुष और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था उनके अनुसार इनकी संख्या लगभग 800 के करीब थी और उनसे एक फॉर्म भरनाया जा रहा था जिस पर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र था उस फार्म पर हायत होटल का भी नाम लिखा हुआ है इसी होटल के दूसरे मंजिल पर हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों की एक अलग संस्था की मीटिंग चल रही थी जब उन लोगों को इससे घटना के बारे में पता चला कि वे लोग विरोध करने के लिए उस जगह पर पहुंच गए और ऐसा हिंदू संगठन से जुड़े उन लोगों का आरोप है ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने उन लोगों के साथ वीडियो बनाने पर मारपीट की इसके बाद उनका यह भी आरोप है कि जब उन लोगों ने संगठन से जुड़े लोगों को बुलाकर मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरू किया तो इस बीच होटल प्रशासन ने उन तमाम लोगों को होटल के पिछले द्वार से बाहर निकल दिया पुलिस को भी जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन हिंदू संगठनों का गुस्सा थमनेका नाम नहीं ले रहा था कुछ ही देर में हिंदू संगठनों ने मुख्य नजफगढ़ रोड जाम कर दिया जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया इस दौरान सड़क पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की फिलहाल इन लोगों का कहना है की सबसे सख्त कार्रवाई की जाए वरना धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
रोहतक में कुत्ते के अचानक हमले से युवती घायल, बाद में कुत्ता भागा
Rohtak, Haryana:रोहतक में कुत्ते ने युवती को जमीन पर गिराया दोनों पैरों पर काटा चिल्लाती रही मोबाइल से वार करने पर भागा रोहतक के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सड़क पर बैठे कुत्ते ने एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर उसके दोनों पैरों पर काट लिया। युवती गली में चिल्लाती रही। आखिर में उसने खुद अपने हाथ में लिए मोबाइल से कुत्ते पर हमला किया, जिसके बाद वह भाग गया रोहतक के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में सड़क पर बैठे कुत्ते ने एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को सड़क पर गिराकर उसके दोनों पैरों पर काट लिया। युवती गली में चिल्लाती रही। आखिर में उसने खुद अपने हाथ में लिए मोबाइल से कुत्ते पर हमला किया, जिसके बाद वह भाग गया यह घटना शनिवार शाम की है। दुर्गा भवन की रहन वाली तन्वी खरबंदा ओल्ड हाउसिंग बोर्ड एरिया में नौकरी करती हैं। वह काम करने के बाद घर जा रही थीं। रास्ते में सड़क पर एक कुत्ता बैठा हुआ था। तन्वी जैसे ही उसके पास से गुजरी, कुत्ता अचानक खड़ा हुआ और उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने तन्वी को सड़क पर गिरा दिया और उसके पैर पर काट लिया0
0
Report
श्रेयसी सिंह का दावा: बिहार में खेल सुविधाओं का नया दौर, विपक्ष पर हमला
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ सर्किट हाउस में मंत्री श्रेयसी सिंह का हुआ स्वागत, खेल योजनाओं, सेवा संकल्प अभियान और राहुल गांधी पर रखी अपनी बात। भभुआ स्थित सर्किट हाउस पहुँचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के विकास और 'सेवा संकल्प अभियान' पर विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा छोटी छोटी बच्चियों को सम्मानित किया गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में मौजूदा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है तथा जिला व प्रमंडल स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के नए खेल परिसर बनाए जा रहे हैं। बच्चों को खेल और शिक्षा की बेहतर सुविधा के लिए 'एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल' संचालित हैं। उन्होंने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके तहत खिलाड़ियों को डीएसपी स्तर तक की सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कैमूर जिले में दो रूटों से यात्रा गुजरेगी, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, युवा संवाद और पौधारोपण जैसे सामाजिक कार्यक्रम होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि विरोध करना विपक्ष का काम हो सकता है, लेकिन विरोध के स्तर को लगातार गिराना राहुल गांधी की पहचान बन चुकी है। उन्होंने हाल में सोशल मीडिया पर दिखाए गए अभद्र व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार और देश की जनता, विशेषकर युवा, इसे अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हालिया चुनावों में राहुल गांधी और उनके सहयोगी तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया है, इसलिए अब इन नेताओं पर टिप्पणी करना प्रासंगिक नहीं रह गया है。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच सोशल मीडिया पॉलिटिक्स तेज, मेयर चुनाव चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर कांग्रेस-बीजेपी में जारी है सोशल मीडिया पॉलिटिक्स! कांग्रेस के बाद अब बीजेपी की बाड़ेबंदी का वीडियो आया सामने बाड़ेबंदी में बीजेपी के कई दिग्गज नेता, पार्षदों से कर रहे संवाद मेयर चुनाव से पहले बीजेपी ने भी झोंकी पूरी ताकत निर्गमी पार्षदों के समर्थन के साथ मेयर बनाने का दावा कर रही बीजेपी बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत लगातार फोटो-वीडियो के जरिए पेश कर रहे अपना दावा कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी वीडियो जारी कर दिखाई बाड़ेबंदी की तस्वीर कल होने वाले मतदान से पहले दोनों खेमों में सियासी हलचल तेज अब निगाहें कल के मतदान पर, तस्वीर साफ होने का इंतजार0
0
Report
हाथरस के सदाबाद सीएचसी में 102 एंबुलेंस में आग, दमकल मौके पर नहीं पहुंची
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में अवसान के किनारे खड़ी एक पुरानी, जर्जर और नॉट यूज्ड 102 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एंबुलेंस धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।वही स्वास्थ्य कर्मियों ने 102 एंबुलेंस में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दी।सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची और तब तक एंबुलेंस आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार,सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आज रविवार दोपहर करीब 4:30 बजे सीएचसी परिसर में काफी समय से खड़ी जर्जर 102 एंबुलेंस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। बताया गया कि दमकल की गाड़ी उस समय जयपुर में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सकी। वही 102 एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला सका है।वही स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच करा रहा है,आखिर एंबुलेंस आग की चपेट में कैसे आ गई।वही इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है。0
0
Report
UPI शुल्क के विरोध में अलीगढ़ के बाजार में व्यापारी प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:UPI शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, बाजार में दुकानों पर पोस्टर लगाकर किया विरोध, 15 अक्टूबर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बंद करने का लिया निर्णय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग, अलीगढ़ के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर व्यपारियों का प्रदर्शन. अलीगढ़ में व्यापारियों ने सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करते हुए बाजार में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का आरोप है कि सरकार की नीतियों के कारण छोटे और मध्यम व्यापारियों का आर्थिक शोषण चरम पर पहुंच गया है0
0
Report
Advertisement
अमेठी: संग्रामपुर पुलिस ने चोरियों के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- संग्रामपुर पुलिस ने चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी के 21 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक बैट्री की बरामद। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूरज कोरी और गोकुल मिश्रा को किया गिरफ्तार।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों और ट्रेन में पानी बेचते समय मोबाइल फोन किए थे चोरी। वहीं 13 अगस्त को मौहरिया भावलपुर में एक डंपर से तीन बैटरियां चोरी करने की बात भी सामने आई, जिसमें दो बैटरियां बेचने की आरोपियों ने दी जानकारी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए भेजा जेल।0
0
Report
बरेली स्टेडियम में U-19 ट्रायल; 280 बच्चों के साथ 5 टीमें फाइनल तक
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज अंडर19 स्टेडियम प्रो प्रीमियर लीग का ट्रायल आयोजित किया, ट्रायल में बरेली मंडल के 280 बच्चों ने क्रिकेट में ट्रॉयल दिया, आपको बता दें कि स्टेडियम प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमे कुल 5 टीमें भागीदारी करेंगी जिसमें 10 लीग मैच एक फाइनल मैच होगा0
0
Report
जालौन में 10 लाख रंगदारी मांगने वाली महिला समेत तीन गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कनपटी पर तमंचा लगाकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, जमीन के सौदे में पार्टनरशिप के लेनदेन के आरोप में कनपटी पर तमंचा लगाकर 10 लाख रंगदारी का आरोप, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने उरई क्षेत्र से की आरोपियों की गिरफ्तारी。0
0
Report
Advertisement
