Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dewas455001blurImage

MP News: देवास के अमलतास पहुंची मंत्री सावित्री ठाकुर, किलकारी अभियान के तहत कार्यक्रम में हुई शामिल

Amit Sharma
Jun 09, 2025 16:43:32
Dewas, Madhya Pradesh
देवास में आज सोमवार को अमलतास अस्पताल में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची। जहां पर उन्होंने किलकारी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सभी को संबोधित किया वहीं महिला सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही अमलतास अस्पताल में बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। किलकारी अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य सेवा देकर उन्हें कुपोषण से दूर करना है उसी के चलते यह अभियान चलाया जा रहा है। वही एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। पुनर्वास केंद्र में जो बच्चे भर्ती हैं उनकी मां से भी मंत्री सावित्री ठाकुर ने चर्चा की।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement