icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरा गांव में जमीन के दावे पर दो पक्षों का खूनी संघर्ष, پنج घायल

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी: जिले के खैरा गांव में शुक्रवार शाम जमीन के मालिकाना हक को लेकर जायसवाल परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी ہوئی है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
0
0
Report

NEET के लिए पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर वाहन डाइवर्ट

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पटना शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं, कल यानी 21 जून को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने कई मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा, बस और मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। धनकी मोड़ से शहर की ओर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को अब जीरो माइल, न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर भेजा जाएगा। वहीं भारी एवं मालवाहक वाहनों को न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। मोइनुल हक स्टेडियम और बहादुरपुर आरओबी क्षेत्र में बसों और मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को वैशाली गोलंबर, राजेंद्र नगर पुल और 90 फीट रोड अथवा मीठापुर न्यू बाईपास के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। इसके साथ ही आपको बता दे की इनकम टैक्स चौराहे से नेहरू पद को डायवर्ट किया जाना था यानी कि एक लाइन मेट्रो के काम की वजह से बंद हो जाती लेकिन नीट की परीक्षा को लेकर 20 और 21 जून को होने वाले ट्रायल को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है ELEMENTS -- WT, VISUAL
0
0
Report

NEET UG री-एग्जाम: NTA की मॉक ड्रिल से केंद्रों पर सुरक्षा और समय-घड़ियाँ तैनात

Jaipur, Rajasthan:NEET UG री-एग्जाम को लेकर NTA की मॉक ड्रिल NEET री-एग्जाम से पहले NTA करवा रहा देशभर में मॉक ड्रिल आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई मॉक ड्रिल परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की हो रही जांच सभी वीक्षकों की हो रही मीटिंग, गाइडलाइंस के बारे दी जा रही जानकारी इस बार NTA ने किया एग्जाम में कई बदलाव सभी कक्षों में लगेगीं NTA की भेजी हुई घड़ियाँ समय देखने के लिए एनटीए ने भेजी सभी परीक्षा केंद्रों पर घड़ी घड़ी और फ़्रिक्सिंग का सामान पहुंचा केंद्रों पर सभी केंद्रों पर नए कैमरे किए जा रहे इनस्टॉल साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्र की सुरक्षा और परीक्षा संचालन की हो रही समीक्षा कल होने वाली NEET UG री-एग्जाम को लेकर तैयरियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर पलटवार

Raipur, Chhattisgarh:राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर दिए गए भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- भाजपा को सर्टिफिकेट बांटना बंद करना चाहिए. पंडित नेहरू के वंशज के बारे में टिप्पणी करने का क्या अधिकार है उन्हें. राहुल गांधी के कारण देश में लोकतंत्र बचा हुआ है. देश के युवाओं और महिलाओं की आवाज है राहुल गांधी. भाजपा को शर्म आनी चाहिए ऐसे बयान पर. पुरंदर मिश्रा ने अशिष्टता की सारी हदें पार कर दीं. पुरंदर मिश्रा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से अनुरोध है कि अपने विधायकों को बोलने की सीख दें
0
0
Report
Advertisement

मोहर्रम में अजमेर शरीफ में मर्सिया-ख्वानी और लंगर का खास आयोजन

Ajmer, Rajasthan:माहे मोहर्रामुल हराम इस्लामिक साल का पहला महीना है। मुसलमानों के लिए ये नया साल भी है,लेकिन इस महीने में कोई भी आशिके हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहो तआला अन्हो ख़ुशी नहीं मनाता बल्कि ज़िक्रे कर्बला में मशगूल नज़र आता है। अजमेर शरीफ में भी अय्यामे मोहर्रम में मुस्लिम इलाक़ों में मर्सिया ख़्वानी और मुशायरा का अहतेमाम किया जाता है और कर्बला का ज़िक्र होता है। हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के जद्दা ए अमजद हज़रत इमाम हुसैन और शोहदाये कर्बला की याद में पानी की सबिले और नियाजो नज़र के साथ लंगर का अहतेमाम भी किया जाता है। इस मौके पर मुल्क भर से कसीर तादाद में ज़ायरीन भी अजमेर पहुंचते है और ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाज़री देकर गमे हुसैन में भी शिरकत करते है। देखते है अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की ये खास रिपोर्ट।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार कनखल में क्रिकेट मैच बाद मारपीट; CCTV वीडियो वायरल, आरोपी पहचान की जा रही

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां हरेराम आश्रम के सामने बाइक सवार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की और फरार हो गए। मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। रावली मजदूद स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी निवासी युवक रितिक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वो जमालपुर में क्रिकेट मैच खेलकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कार्तिक अपने पांच से छह साथियों को लेकर आ धमका। हरेराम आश्रम के साथ उसके मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

NEET रीएग्जाम की मॉक ड्रिल: 18 नोडल केंद्रों पर सवाल पत्र पहुँचे, सुरक्षा कड़े

Noida, Uttar Pradesh:NEET री एग्जाम मॉक ड्रिल NEET रीएग्जाम को लेकर NTA ने तैयारी पूरी कर ली है। NEET रीएग्जाम से पहले NTA अपने सभी केंद्र पर मॉक ड्रिल करेगा। देश के अलग-अलग राज्यों की 18 राजधानियों में एयर फोर्स प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएगी। MI 17 हेलीकॉप्टर के जरिए इन 18 नोडल सेंटर पर प्रश्नपत्र पहुँचे जाएंगे। केंद्र पर प्रश्न पत्र पहुँचने के बाद केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा का जिम्मा में सोपा गया है। सीआरपीएफ और सीआईएफ प्रश्न पत्रों की सुरक्षा करेगी और जब तक एग्जाम खत्म नहीं होगा सुरक्षा में तैनात रहेगी। दिल्ली में NEET रीएग्जाम के 97 केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली के सभी केंद्रीय विद्यालय और दिल्ली सरकार के कुछ स्कूलों में NEET रीएग्जाम के सेंटर बनाए गए हैं। शनिवार दोपहर 1:30 बजे के करीब इन सभी केंद्र पर मॉक ड्रिल शुरू होगी। मॉडल के दौरान मीडिया को सेंटर के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। नीट का री एग्जाम सही तरीके से हो और पेपर लीक जैसी घटना दोबारा ना हो उसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने टेलीग्राम पर भेजे गए मैसेज की एडिटिंग भी बंद कर दी है। नीट के री एग्जाम को लेकर NTA ने एक पोर्टल भी शुरू किया है जिसके जरिए अगर किसी के पास NEET रीएग्जाम को लेकर कोई जानकारी है जैसे कोई अफवाह फैला रहा हो या पेपर लीक का दावा कर रहा हो तो कोई भी शख्स यह जानकारी NTA को इस पोर्टल के जरिए साझा कर सकता है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में किराये के मकान में महिला की हत्या, पति फरार

Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांधी नगर में एक किराए के मकान में रह रही महिला का शव पुलिस ने कमरे के अंदर से बरामद किया है बताया जा रहा है कि कि महिला की हत्या उसके पति के द्वारा कर दी गई है और पति मौके से फरार हो गया घटना के संबंध में मृतिका रितिका रानी देवी की मां मंजू देवी ने बताया कि रानी की शादी पहले कराए थे जहां से वह भाग कर दूसरी शादी कर ली जिसमें एक छोटी बच्ची भी है आज पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उसकी हत्या हो गई है सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंची वहीं मकान मालिक सोनू कुमार ने बताया कि आज सुबह जब वह उठा तो देखा कि कमरे का लाइट जला हुआ है अक्सर रानी देवी घर का लाइट जला के रखती थी जिसको माना करते थे जब उनकी मां वहां गई तो देखा कि उनकी बच्ची रो रही है और बच्ची ने बताया की उसके पिता रात को आए थे लड़ाई झगड़ा कर रानी के साथ मारपीट किया और वहां से फरार हो गया फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है हत्या का कारन पता अभी तक नहीं चल पाया है।
0
0
Report

नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल

Nuh, Haryana:Story :- गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल। नूंह जिले के गांधी ग्राम के नाम से प्रसिद्ध घासेड़ा गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो और तस्वीर में दो युवक गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के कंधों पर बैठकर रील बनाते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। घासेड़ा गांव का ऐतिहासिक महत्व रहा है। यह वही गांव है जहां देश के विभाजन के समय महात्मा गांधी ने भारतीय मुसलमानों से भारत में ही रहने और पाकिस्तान न जाने की अपील की थी। इसी वजह से इस गांव को गांधी ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे ऐतिहासिक और सम्मानित स्थल पर गांधी जी की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की हरकत ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो युवक गांधी जी की प्रतिमा के कंधों पर बैठे हुए हैं और रील बनवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। लोगों का कहना है कि महापुरुषों की प्रतिमाएं देश की विरासत, इतिहास और सम्मान का प्रतीक होती हैं तथा उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों और सामाजिक मर्यादाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वायरल तस्वीर और वीडियो कब की है तथा किन परिस्थितियों में बनाई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नूंह पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top