Back
सागर में कांग्रेस–भाजपा भिड़ंत, पुलिस ने वाटर कैनन से भीड़ को तितर-बितर किया
MDMahendra Dubey
Feb 21, 2026 15:47:44
Damoh, Madhya Pradesh
सागर में कांग्रेस–भाजपा आमने-सामने, जूते-चप्पल चले, पुलिस ने वाटर कैनन से भीड़ को किया तितर-बितर
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लेकर खदेड़ा, दोनों दलों ने एक-दूसरे के नेताओं के पुतले जलाने का किया प्रयास
सागर शहर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का सामना कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि जूते-चप्पल, डंडे और अन्य वस्तुएं एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं।दरअसल भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर प्रदर्शन करते हुए बढ़ रहे थे। इसी दौरान पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। कुछ ही देर में नारेबाजी के बीच स्थिति बेकाबू हो गई。
घटनास्थल पर मौजूद मोहन यादव के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया, वहीं जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया。
विवाद के दौरान कांग्रेस की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों ओर से जूते-चप्पल और डंडे फेंके जाने लगे。
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया जा सका। पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मौके पर तैनात की गईं。
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है。
शहर में इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और दोनों दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
बाइट/ शैलेन्द्र जैन, भाजपा विधायक सागर
बाइट/ श्याम तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा सागर
बाइट/ महेश जाटव, कांग्रेस नेता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 17:03:150
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 21, 2026 17:03:010
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 21, 2026 17:02:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:02:040
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 21, 2026 17:01:520
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:01:280
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 21, 2026 17:01:100
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 17:00:410
Report
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 21, 2026 17:00:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 17:00:160
Report
0
Report
1
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 21, 2026 16:47:510
Report