icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
480551
MO. MuzmmilMO. MuzmmilFollow27 Sept 2024, 07:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चूरू में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी, मतदान कल शांतिपूर्ण ढंग से होगा

Churu, Rajasthan:चूरू। जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। कल सुबह 7 बजे से जिले की 7 पंचायत समितियों के होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने आज जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतनसरा, मूंदीताल, चैनपुरा छोटा, चैनपुरा बड़ा व बिरमी खाल्सा आदि क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के क्रम में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, मतदाताओं की सुगम आवाजाही, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं माकूल रहें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समुचित समन्वय रखते हुए मतदान प्रक्रिया से पूर्व सभी तैयारियों का पुनः परीक्षण करें तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाएं। इसी के साथ मतदान दलों के रवानगी के उपरांत मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील बूथों पर मुस्तैदी से निगरानी व सुरक्षा तथा मतदान दलों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए निर्वाचनों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान ASI रिछपाल सिंह, दिनेश कुमार, SHO राजेश सिहाग सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में पुरानी रंजिश पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के उखलिया गांव में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका लेहरी बाई उर्फ सीता बाई गांव में मजदूरी करती थी और अकेली रहती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शंभूलाल भील का महिला से पुराना विवाद था। करीब डेढ़ महीने पहले शराब पीकर हंगामा करने पर महिला ने नोहरे के मालिक से उसकी शिकायत की थी। इसी रंजिश में आरोपी ने रात के समय कमरे में सो रही महिला के चेहरे पर सरिये से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। थानाधिकारी संजय शर्मा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई; 17,868 लीटर बरामद

Sri Ganganagar, Rajasthan:त्योहारी सीजन से पहले नकली घी के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ में 17,868 लीटर घी जब्त करीब आधा दर्जन ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी, 1.23 करोड़ रुपये का घी बरामदगी वाले मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गोदाम सील त्योहारी सीजन से पहले आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ कर नकली घी बेचने के कारोबार के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने जयपुर सीआईडी और डीएसटी टीम के सहयोग से जिले में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की है। इन कार्रवाइयों में श्रीगंगानगर शहर और सूरतगढ़ से कुल 17,868 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया है。 एसपी हरिशंकर ने बताया कि संयुक्त टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए नकली घी के कारोबार का खुलासा किया है। श्रीगंगानगर शहर में अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 16,348 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से 3.50 लाख रुपये नकद और एक मारुति वैन भी बरामद की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर गोदाम सील किया गया है。 वहीं, सूरतगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वार्ड-39 स्थित पारस होलसेल भंडार के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 1520 लीटर घी जब्त किया। गोदाम से बंसरी, गौकेश, वास्तु, बांसली और मायरा सहित विभिन्न ब्रांड के घी के पैकेट मिले हैं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत खुड़िया और एएसआई छोटूराम सहित पुलिस एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे。 एसपी हरिशंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाम ऑयल के नाम पर देसी घी बताकर उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घी की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement

डिस्कॉम बूंदी में सत्यनिष्ठा और ऊर्जा संरक्षण की शपथ, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार संकेत

Jaipur, Rajasthan:डिस्कॉम बूंदी में सत्यनिष्ठा एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सत्यनिष्ठा एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधीक्षण अभियंता सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने और बिजली बचत को बढ़ावा देने की शपथ ली। अधीक्षण अभियंता ने पारदर्शिता, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण, BLDC पंखे और LED बल्ब अपनाने की अपील की। इस दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों और उद्योगों को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
0
0
Report

कैथल की मिठाई फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग टीम का छापा, मक्खियों के बीच माल नष्ट

Kaithal, Haryana:कैथल में मिठाई फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, गंदगी और मक्खियों के बीच तैयार हो रही थी मिठाई; खराब माल मौके पर करवाया नष्ट त्योहारी सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच कैथल में मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जींद रोड स्थित अंकित कुशवास्हा मिष्ठान भंडार पर CM फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके पर मिठाइयों की हालत और सफाई व्यवस्था देखकर टीम ने कार्रवाई की। मीडिया कैमरों में सामने आया कि दुकान में कई तरह की मिठाइयां बिना ढके रखी हुई थीं। कुछ मिठाइयों में मरी हुई मक्खियाँ भी पड़ी दिखाई दीं, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, खराब हालत में मिली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज किया जाता है। विभाग का प्रयास है कि लोगों को साफ-सुथरी और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध हों। अधिकारियों के अनुसार, मौके से खराब मिठाई को नष्ट करवाया गया है और अन्य मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं नकली, मिलावटी या घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयोंां तैयार किए जाने या बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। त्योहारों की मिठास में मिलावट न घुले, इसी उद्देश्य से प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान तेज कर दिया है.
0
0
Report
Advertisement

मुख्य मंत्री ने करोड़ो रुपए के 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow6m ago
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री ने गौरा और मनकापुर को दी 520 करोड़ की सौगात, 69 परियोजनाओं का लोकार्पण गौरा चौकी गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिंगार घाट मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र को 520 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मंच से सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी कुल 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गौरा और मनकापुर सहित पूरे जनपद में विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। आज राशन, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस और आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है। सपा सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सरकार पर गरीबों की अनदेखी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गरीबों के बच्चों की कोई अहमियत नहीं थी। गोंडा, बलरामपुर और बहराइच में अज्ञात बीमारी से सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को बीमारी का पता तक नहीं चल पाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल था। सपा शासनकाल में खाद्यान्न घोटाला होता था, गरीबों का हक लूटा जाता था। जब क्षेत्र के विकास के लिए लखनऊ से पैसा चलता था तो बीच में पैसा लूटकर सैफई पहुंच जाता था। आज प्रदेश के हर जिले का समान रूप से विकास हो रहा है और गोंडा अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री भी हमलावर कार्यक्रम की शुरुआत गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के विवरण से की। वहीं केंद्रीय विदेश एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने भी सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
0
0
Report

बस्तर में राशन विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल से 485 दुकानों पर ताला, असर जारी

Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, इस हड़ताल के चलते बस्तर जिले में 485 राशन दुकानों में ताला जड़ चुका है, जगदलपुर के पुरानी कृषि मंडी में राशन विक्रेता संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा, आंदोलन के जरिए विक्रेता अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं, उनकी प्रमुख मांगों में मार्जिन मनी और कमीशन में वृद्धि, तीन साल का बकाया भुगतान, बारदाना राशि का नियमित भुगतान, ई-पॉस मशीन की समस्याओं का समाधान और राशन दुकानदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है।
0
0
Report

आरा में महादलित मुसहर समाज के 9 सूत्री मांगों के लिए विशाल धरना

Mumbai, Maharashtra:आरा में आज अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर महादलित मुसहर समाज के लोगों ने जिला समाहरणालय के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया । इस धरना प्रदर्शन के दौरान महादलित मुसहर समाज के लोगों ने सरकार से अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी भोजपुर को एक ज्ञापन भी सौंपा है । मुसर समाज के लोगों ने सरकार से मांग रखा है कि उन्हें भी सरकार के द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए । जहां महादलित मुसहर समाज के लोगों को सरकार के तरफ से कई योजनाओं में वंचित रखा गया है उन सभी योजनाओं में जोड़ने का काम किया जाए । इन्हीं मांगों को लेकर आरा में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था । जिसमें हजारों की संख्या में जिले भर से आए महादलित मुसहर समाज के लोगों ने भाग लिया । इस धरना प्रदर्शन के दौरान अनुसार समुदाय के लोगों में एक अलग ही एकजुटता देखने को मिली है ।धरने में भारी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई है।
0
0
Report
Advertisement

जन सुराज ने MLC के दल-बदल पर भाजपा में शामिल को कानून उल्लंघन बताया

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पहुंचे जन सुराज पार्टी के संगठन प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने हाल ही में निर्वाचित दो विधान पार्षदों बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द होने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव जीतने के महज 72 ساعت के भीतर दोनों का भाजपा में शामिल होना संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन है। इसके सारे पुख्ता साक्ष्य विधान परिषद के सभापति को सौंप दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनावों के करीब 4 लाख पदों पर जन सुराज पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। दरअसल शहर के एक निजी मैरेज हॉल में जन सुराज पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के संगठन प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने हालिया एमएलसी चुनाव को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तिरहूत स्नातक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतने के 72 घंटे के भीतर ये दोनों एमएलसी बीजेपी में शामिल हो गए। संवैधानिक की दसवीं अनुसूची साफ कहती है कि कोई निर्दलीय सदस्य किसी दल में शामिल होता है तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है। जब इन्हें लगा कि सदस्यता जा सकती है, तब इन्होंने पलटी मारी। लेकिन इनके बयान और फोटो साक्ष्य के तौर पर सभापति जी को सौंप दिए गए हैं, इनकी सदस्यता रद्द होगी। वहीं 2027 में होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव में 4 लाख पदों पर जन सुराज उम्मीदवार उतारेगी। प्रशांत किशोर जी का स्पष्ट मानना है कि बिना चुनाव लड़े संगठन का विस्तार नहीं हो सकता। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर किशोर कुमार मुन्ना ने पार्टी की रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक 40 से अधिक प्रमुख लोगों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। जन सुराज का लक्ष्य वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद, नगर परिषद सभापति और मेयर तक के हर पद पर मजबूत विकल्प देना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हार के डर से पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराना चाहती। एमएलसी की आठ में से पांच सीटों पर जनता ने सत्ता पक्ष को नकार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलाव सिर्फ विधायक या सांसद बदलने से नहीं, बल्कि पंचायत स्तर पर अच्छे लोगों को चुनकर लाने से ही संभव होगा। Byte - किशोर कुमार मुन्ना, संगठन प्रमुख,जन सुराज
0
0
Report

तेज़ रफ्तार ऑटो पलटने से मधुबनी में आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी की मौत

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक महिला की मौत दो लोग घायल. घटना लौकहा थाना के चन्नीपुर गांव के पास NH सड़क की है. मृतक महिला की पहचान लौकही थाना के महदेवा गांव निवासी सुनीता देवी के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है मृतिका आशा कार्यकर्ता थी और ड्यूटी पर लौकही अस्पताल जा रही थी तभी हादसे की शिकार हो गयी. हादसे में एक महिला और ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सुनीता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और आशा कार्यकर्ताओं में मातम छा गया. हादसे की सूचना मिलते ही लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. सुनीता देवी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं. परिजनों के अनुसार, आशा कार्यकर्ता के रूप में मिलने वाले मानदेय से ही परिवार का भरण-पोषण होता था. लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

घर में धारदार हथियार से पूर्व सरपंच की हत्या, उसकी पत्नी गिरफ्तार—जेल की कहानी सामने

Kondagaon, Chhattisgarh:घर के भीतर धारदार हथियार से पूर्व सरपंच की बेरहमी से हत्या... वारदात के बाद पत्नी फरार... और फिर पुलिस की जांच में हुआ ऐसा खुलासा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की हत्या के मामले में उनकी पत्नी भगनी नेताम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस के अनुसार आरोपी महिला इससे पहले भी अपने पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। दरअसल, पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी का है। जहां बीती रात पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घर के भीतर हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की तलाश आखिरकार बेडमा में जाकर खत्म हुई, जहां से आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच में सामने आया कि गोविंद नेताम की हत्या उसकी पत्नी भगनी नेताम ने ही धारदार हथियार से की थी। लेकिन इस हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, भगनी नेताम पिछले करीब तीन वर्षों से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी। वहीं, ग्रामीणों ने उसके शराब सेवन की बात भी बताई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला इससे पहले अपने पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा क्या हुआ कि बात हत्या तक पहुंच गई? हत्या के पीछे घरेलू विवाद था या कोई दूसरी वजह? फिलहाल पुलिस इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीयों से रामनगरी रोशन, 2100 ड्रोन शो के साथ

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। 7 नवंबर को दसवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर 2,147 अर्चक एक साथ सामूहिक महाआरती करेंगे। लक्ष्मण किला घाट से नया घाट और राम की पैड़ी तक महाआरती का आयोजन होगा। शाम 5:20 से 5:50 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू महाआरती होगी। दीपोत्सव के लिए सरयू नदी के 56 घाटों को विशेष रूप से सजाया और तैयार किया जा रहा है। वर्ष 2024 में 1,121 और 2025 में 2,128 अर्चकों ने सामूहिक सरयू आरती की थी। वर्ष 2025 में 2,128 अर्चकों और वेदाचार्यों ने सामूहिक आरती कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस बार दीपोत्सव में करीब 30 लाख दीये जलाकर रामनगरी को रोशन करने का लक्ष्य है। 2,100 ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंगों का हवाई प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय रामलीला भी आकर्षण का केंद्र होगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 2017 में 1.71 लाख दीयों से शुरू हुआ दीपोत्सव लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।
0
0
Report

2027 विधानसभा: रालोद का दावा, पूर्ण बहुमत संभव—किसानों के मुद्दे पर रणनीति तेज

Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और राष्ट्रीय लोकदल इसमें अपनी पूरी ताकत और योगदान देगा। त्रिलोक त्यागी ने साफ किया कि पार्टी आगामी चुनाव गठबंधन के तहत लड़ेगी, लेकिन फिलहाल रालोद प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ अपनी तैयारी कर रही है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और किसानों के मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। हालांकि पार्टी अभी से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। त्रिलोक त्यागी ने दावा किया कि वर्ष 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और राष्ट्रीय लोकदल इसमें अपनी पूरी मदद और योगदान देगा। वहीं किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रालोद लगातार किसानों की आवाज उठा रहा है। गन्ने के दाम बढ़ाने और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी मांगों को प्रमुखता से रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित पार्टी की प्राथमिकता हैं और उनके अधिकारों के लिए रालोद लगातार संघर्ष करता रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के साथ संवाद के जरिए किसानों की समस्याओं और मांगों को लगातार उठाया जाता रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top