Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Burhanpur450331

शाहपुर के एकझिरा में तालाब लीकेज, किसानों को नुकसान का खतरा

Oct 01, 2024 01:33:05
Burhanpur, Madhya Pradesh

बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में एकझिरा स्थित जल संसाधन विभाग के तालाब में दो जगहों से लीकेज हो गया है जिससे पानी व्यर्थ बह रहा है। इस स्थिति से किसानों में चिंता बढ़ गई है क्योंकि उन्हें फसल नुकसान का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द इस तालाब की मरम्मत नहीं की गई तो तालाब फूटने से बड़े नुकसान और तबाही की आशंका है। यह तालाब खेतों की सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन समय पर ध्यान न देने से हालात बिगड़ सकते हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYeswent Sinha
Dec 23, 2025 04:48:22
Nawada, Bihar:फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने अपराधी को दबोचा, हथियारबंद बदमाश का तांडव रोका, पुलिस ने दिखाई जबरदस्त बहादुरी, अपराधी के पास से हथियार, गोली बरामद बिहार के नवादा जिले में एक कुख्यात अपराधी ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन नवादा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में उसे धर दबोचा। मिर्जापुर इलाके में तांडव मचाने वाला यह शख्स किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। *पुलिस की घेराबंदी और फिल्मी एक्शन: हथियार सहित अपराधी गिरफ्तार* नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार को गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। अपराधी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए कमर से पिस्तौल निकालकर उसे खदेड़ा और पकड़ लिया। मौके से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इलाके में पुलिस के इस फिल्मी स्टाइल को देखकर लोगों में चर्चा का माहौल बन गया कोई इसे बॉलीवुड की एक्शन फिल्म तो कोई रियल लाइफ हीरो की कहानी बता रहा था! *पेशेवर अपराधी राजू मांझी पर हत्या सहित 10 मुकदमे दर्ज* गिरफ्तार अपराधी की पहचान लाइन पार मिर्जापुर के रहने वाले राजू मांझी के रूप में हुई है। वह पेशेवर बदमाश है और हत्या सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि राजू छिटपुट वारदातों से लेकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। लोगों ने पुलिस की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि नवादा पुलिस अब अपराधियों की नींद उड़ा रही है!
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Dec 23, 2025 04:48:05
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की के झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती आज बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आए। विधायक जी पीछे प्लास लगाकर, लाइनमैन के रूप में खंभे पर चढ़े और बिजली विभाग के अधिकारियों के परिसरों की बिजली लाइन काट दी। दरअसल देहात इलाकों में सुबह-सुबह हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर लोग लंबे समय से परेशान हैं। इसी को लेकर विधायक वीरेंद्र जाती ने पहले बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर व्यवस्था सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया था। 20 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज़ विधायक वीरेंद्र जाती आज सुबह खुद मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए अधिकारियों के परिसरों की बिजली सप्लाई काट दी। इस दौरान विधायक वीरेंद्र जाती ने साफ चेतावनी दी कि अगर अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से निजात नहीं मिली, तो जेई, एसडीओ समेत तमाम बिजली विभाग के अधिकारियों की बिजली लाइन काट दी जाएगी। विधायक के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Dec 23, 2025 04:47:30
Jaspur, Uttarakhand:लोकतंत्र की सबसे पहली और मजबूत दहलीज यानी ग्राम पंचायत की चौपाल से आज विकास की एक नई गूँज सुनाई दी है। रामनगर विधानसभा के ग्राम पंचायत मालधनचौड़ की, जहाँ पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद आज पहली बार 'खुली बैठक' का शानदार आगाज हुआ। दसको से , ग्राम पंचायत की इस खुली बैठक का अपना एक ऐतिहासिक महत्व होता है, क्योंकि यही वो मंच है जहाँ गाँव की समस्याओं को किसी दफ्तर की फाइलों में नहीं, बल्कि जनता की मौजूदगी में सीधे पटल पर रखकर पास किया जाता है। मालधनचौड़ की इस बैठक में आज एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, जहाँ शासन-प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का एक पूरा प्रतिनिधिमंडल जनता के सवालों का जवाब देने और उनके गाँव की तस्वीर बदलने के लिए मौजूद रहा। इस खास मौके पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शिरकत की और उन्होंने न केवल जनता की समस्याओं को सुना, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का पिटारा भी खोल दिया। विधायक ने विस्तार से बताया कि कैसे धामी सरकार की योजनाएं आज पहाड़ से लेकर मैदान तक हर गरीब और जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। योजनाओं की जानकारी और विधायक की सक्रियता देख मालधनचौड़ की जनता ने भी खुले दिल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक दीवान सिंह बिष्ट का आभार जताया और विकास की इस रफ्तार पर अपनी मुहर लगाई। आज की यह बैठक इस बात का प्रमाण है कि जब जनप्रतिनिधि और जनता एक साथ बैठते हैं, तो विकास की राह और भी आसान हो जाती है।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Dec 23, 2025 04:45:49
Baruipur, West Bengal:নৌসাদ ও হুমায়ুন কবী একসাথে কি পথ চলতে পারবে ? শওকত মোল্লার দাবি কে কার সাথে কোলাকুলি করলো কার সাথে জাপটে ধরল সেটা বড় কথা নয়। এরকম দল ভারতবর্ষে ৬০০ আছে। হুমায়ুন কবি দল ছাড়ার আগে বিধানসভায় মাঝেমধ্যে কথা হতো। সাংবাদিক এবং শওকত মোল্লা একসাথে পথ চলতে পারে। কিন্তু নরেন্দ্র মোদি, হুমায়ুন, নাওসাদ সিদ্দিকী, সুজন চক্রবর্তী, মোহাম্মদ সেলিম এরা একসাথে পথ চলবে। বিজেপির হাত শক্ত করতে এরা একসাথে পথ চলছে। তাতে অসুবিদা হবে না মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের। মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের যে উন্নয়ন সেই উন্নয়ন কোন মুখ্যমন্ত্রী করতে পারেননি। মানুষের সেই বিশ্বাস মুখ্যমন্ত্রীর প্রতি আছে। এই চার মাসে এখন الكثير কিছু দেখতে হবে। একুশে অনেক কিছু বিজেপি করেছিল, শুভেন্দু অধিকারী তৃণমূল দলের সাথে বিশ্বাসঘাতকতা করেছিল। নিজে বাঁচার জন্য বিজেপির হাত ধরেছিল। একুশে মুখ্যমন্ত্রী হওয়ার স্বপ্ন ছিল। কিন্তু বাংলার মানুষ তার স্বপ্নকে বাস্তবে রূপ দিতে দেয়নি। আমরা জ্যোতিষী নই। তাও এবারে বিজেপির ২৭ টা সিট ছাড়া বেশি পাবে না। দাবি সওকাত মোল্লার。
0
comment0
Report
Dec 23, 2025 04:40:53
Navi Mumbai, Maharashtra:मुंबई लोकल में दिल दहला देने वाली घटना, 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा को चलती ट्रेन से धक्का वीडियो आया सामने नवी मुंबई। हार्बर रेलवे मार्ग पर पनवेल और खांदेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा को चलती मुंबई लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।गुरुवार को हुए इस घटना का वीडियो अभी सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता खारघर स्थित एक प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। वह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अपनी एक सहेली के साथ पनवेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से सीएसटीएम जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सवार हुई थी। रेलवे पुलिस के मुताबिक, यात्रा के दौरान शेख अख्तर नवाज (उम्र 50) नामक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस आया। जब महिला यात्रियों ने उसकी मौ
0
comment0
Report
Dec 23, 2025 04:39:29
Navi Mumbai, Maharashtra:सीवूड में दिनदहाड़े सशस्त्र डकैती सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का लगा सुराग नागमणि पांडेय नवी मुंबई।सीवूड इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप पर सशस्त्र डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हथियारों के बल पर अज्ञात लुटेरों ने दुकान से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, बुर्का गैंग द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है । जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सीवूड के ज्वेलरी शॉप में तीन आरोपी बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ। वे सीधे काउंटर के पास पहुंचे और अचानक हथियार दिखाकर दुकानदार व कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद काउंटर में रखे सोने के
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Dec 23, 2025 04:34:14
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 23, 2025 04:33:46
Bhilwara, Rajasthan:आसींद। मुख्यालय के तहसील कार्यालय परिसर में नागरिक सेवा केंद्र एकल विंडो कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में आसींद विधायक जबर सिंह सांखला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित तहसीलदार जय सिंह ने बताया की नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारीयोजनाओं की लाभ हेतु रियायत पर केंद्र में सुविधा उपलब्ध होगी। तहसीलदार जय सिंह ने बताया की नागरिक सेवा केंद्र की स्थापना से आमजन को कई तरह के फायदे यथा सरकारी योजनाओं के आवेदन, पेंशन, जन्म मृत्यु, प्रमाण पत्र, राजस्व कार्य, बिजली,पानी बिल भुगतान, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार राशन कार्ड जैसी पहचान संबंधी सेवाओं से लेकर शिकायत दर्ज करने और जन आधार से संबंधित कई सुविधा मिलेगी जो डिजिटल रूप से पारदर्शी एवं सुलभ होगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top