icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Mohammad WasimMohammad WasimFollow13 Sept 2024, 01:03 pm

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में जुम्मे की नमाज के बाद शहर की मस्जिदों में कराया गया क्यूआर कोड स्कैन

Burhanpur, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर में मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। जुम्मे की नमाज के बाद शहर की 200 से अधिक मस्जिदों में QR कोड स्कैन कराकर बिल के विरोध में अपनी राय दर्ज कराई गई। युवाओं ने मस्जिदों के गेट पर खड़े होकर नमाज पढ़ने वाले लोगों से QR कोड स्कैन कराया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हुआ व JMC कमेटी के पास भेजा गया। सरकार ने बिल पर आम लोगों से राय मांगी है, जिसे मुस्लिम समुदाय ने इस क्यूआर कोड के माध्यम से व्यक्त किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोसी स्नातक सीट पर NDA ने एनके यादव के नामांकन के साथ ताकत दिखाई

Purnia, Bihar:कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बुधवार को एनडीए ने अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया। एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव ने पूर्णिया स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान एनडीए के कई बड़े नेता और विधायक मौजूद रहे। इससे पहले पूर्णिया के कलाभवन में एनडीए कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। नामांकन के कार्यक्रम में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत एक दर्जन से अधिक एनडीए विधायक और नेता शामिल हुए। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए डॉ. एनके यादव के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की और उनकी जीत का दावा किया। कलाभवन में सभा, कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह। नामांकन के लिए प्रमंडलीय कार्यालय जाने से पहले कलाभवन में एनडीए कार्यकर्ताओं की सभा हुई। सभामें मौजूद नेताओं ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. एनके यादव का लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव रहा है और वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं। सभा के बाद समर्थकों और नेताओं के साथ डॉ. यादव नामांकन के लिए प्रमंडलीय कार्यालय पहुंचे। नामांकन के बाद डॉ. एनके यादव ने कहा कि जनसभा में मिले समर्थन से क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद उनके साथ है और वे प्रतिनिधित्व करेंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. यादव को एनडीए ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है और वे पहले भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मिथिलेश तिवारी ने भी जीत की अग्रिम बधाई दी और कहा कि सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेशी सिंह ने डॉ. यादव को सरल और मृदुभाषी बताया और कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए काम कर रही है। श्रवण कुमार ने कहा कि चार स्नातक सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है और सभी नेता एकजुट होकर चुनावी तैयारी कर रहे हैं। नामांकन के दौरान एनडीए के कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और गठबंधन ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारी और एकजुटता का संदेश दिया।
0
0
Report
Advertisement

पटना में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, 9 अक्टूबर तक प्रभावित परिवारों को सहायता

Patna, Bihar:पटना बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर मुख्य सचिव के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष मल्ल ने बैठक कर राज्य के बाढ़ प्रभावित, संवेदनशील जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, सामुदायिक रसोई शुरू करने से लेकर राहत बचाव के हर एहतियाती कदम उठाए गए हैं साथ ही 9 अक्टूबर को प्रभावित परिवार को सात सात हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी इसके लिए भी सर्वे का काम किया जा रहा है
0
0
Report

राजस्थान में किसान ब्रांड एम्बेसेडर बना मोतीलाल कुमावत; जैविक खेती को मिलेगा नया प्रयास

Jaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान में जैविक, परंपरागत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को गौ-आधारित, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने ग्राम बिचून, तहसील मौजमाबाद के प्रगतिशील किसान मोतीलाल कुमावत को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। राज्य में जैविक, परंपरागत एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए ‘किसान ब्राण्ड एम्बेसेडर एवं ट्रेनर’ नियुक्त किया है। कृषि आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर दौरे के दौरान किसानों के साथ चौपाल में संवाद के दौरान पहल की गई थी। प्राकृतिक एवं गौ-आधारित खेती के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सफल प्रयासों को प्रोत्साहन देने की दिशा में प्रेमचंद कपाया को ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मोती लाल कुमावत को भी राज्य स्तर पर किसान ब्राण्ड एम्बेसेडर एवं ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमावत राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं में मास्टर ट्रेनर के रूप में सेवाएं देंगे। वे किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों, गौ-आधारित कृषि, स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के संबंध में अपने खेत-स्तरीय अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान साझा करेंगे。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

अररिया के फारबिसगंज में स्मैक के साथ महिला कारोबारी समेत चार गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज में स्मैक के साथ पुलिस ने एक महिला कारोबारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के जोकीहाट थानाक्षेत्र में भी पुलिस ने 110 ग्राम स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अररिया के फारबिसगंज में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला के बैग से 152 ग्राम स्मैक जब्त किया और वाहन चला रहे उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगो से स्मैक के सप्लायर के बारे में पूछताछ की और महिला की निशानदेही पर सप्लायर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर-डीग कांग्रेस में विश्वेन्द्र सिंह के बयानों पर संगठन का पलटवार

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur भरतपुर-डीग कांग्रेस में विश्वेन्द्र सिंह बनाम संगठन का विवाद और गहराया. भरतपुर कांग्रेस में बयानबाजी पर घमासान पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयानों पर कांग्रेस संगठन का पलटवार भरतपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा ने विश्वेन्द्र सिंह के बयानों पर जताई आपत्ति बोले- व्यक्तिगत या राजनीतिक मतभेद हैं तो पार्टी मंच पर बातचीत से सुलझाएं डोटासरा पर टिप्पणी को लेकर भी जताई नाराजगी डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर ने भी विश्वेन्द्र सिंह के बयानों को बताया अनुचित निकाय चुनाव में कांग्रेस की भूमिका और संगठन की सक्रियता का किया जिक्र भरतपुर मेयर चुनाव को लेकर भी लगाए राजनीतिक आरोप राजीव सिंह बोले, कांग्रेस संगठन को कमजोर करने वाली बयानबाजी उचित नहीं प्रदेश कांग्रेस वॉररूम चेयरमैन जसवंत गुर्जर का भी पलटवार बोले, सोशल मीडिया पर विश्वेन्द्र सिंह के नाम से चल रहे बयान पार्टी परंपरा के अनुरूप नहीं आरोप, पोस्ट बीजेपी के फैलाए जा रहे झूठ के टूलकिट का हिस्सा कहा- पार्टी में हर बात रखने का निर्धारित मंच होता है PCC जिला प्रभारी से निकाय चुनाव और भरतपुर में कांग्रेस समर्थित मेयर को लेकर रिपोर्ट मांगी गई
0
0
Report

फर्रुखाबाद में आशा वर्कर्स यूनियन ने 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फतेहगढ़ स्थित CMO कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। यूनियन की जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने CMO डॉ. आनंद उपाध्याय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को भी मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आशा वर्कर्स ने भुगतान बढ़ाने, बीमा कवर समेत लंबे समय से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की। आशा वर्कर्स ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट के साथ बातचीत में स्वस्थ्य बीमा और मातृत्व अवकाश आदि मुद्दों पर जोर दिया गया। यूनियन जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी ने बताया कि आशा और संगिनी के आधारभूत भुगतान में मिलने वाले राज्यांश को 1500 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किए जाने की मांग है। मातृत्व अवकाश, जीवन बीमा राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने और स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा देने की मांग उठाई गई है। वर्ष 2018 से लंबित आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान गोल्डन कार्ड से जुड़े भुगतान भी मांगे गए।इसके अलावा प्रोत्साहन राशि के पुनरीक्षण, मूल वेतन तय करने आदि मांगों पर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान सपना कटियार, संगिनी शिप्रा सक्सेना, सुनीता देवी, रामा, कुशमा, उर्मीला, राधा, पूजा आदि बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में हत्या के मुकदमे में आरोपी को आजीवन कारावास, 45 हजार रुपये जुर्माना

Azamgarh, Uttar Pradesh:हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा। इसे विशेष सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्रा ने आज बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुन्ना पांडेय निवासी शाहपुर कानूनगो थाना तरवां अपने पुत्रों इन्द्रसेन व चंद्रमणि के साथ 29 नवंबर 2019 को सुबह 9 बजे दीवाल की सुरक्षा के लिए मिट्टी डाल रहे थे। तभी पड़ोसी संजय, मृत्युंजय, पंकज पांडेय, सरोज पांडेय तथा उपेंद्र पांडेय वहां आ गए और गाली गलौज देने लगे। वादी के एतराज करने पर संजय ने चंद्रमणि पांडेय को गोली मार दी, जिससे अस्पताल जाते-जाते चंद्रमणि की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद मुकदमे में चार्जशीट दाखिल किया। जहां अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने कुल दस गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी संजय को हत्या तथा अवैध असलहा रखने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि आरोपी मृत्युंजय तथा पंकज को साधारण मारपीट का दोषी पाते हुए उन्हें 6 महीने के कारावास तथा प्रत्येक को एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं पर्याप्त सबूत के अभाव में सरोज पांडेय तथा उपेंद्र को दोषमुक्त कर दिया गया।
0
0
Report

उदयमंदिर थाना क्षेत्र में युवक सद्दाम की मौत पर पुलिस के खिलाफ विरोध

Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरजोधपुर उदयमंदिर थाना क्षेत्र का मामला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप युवक सद्दाम को पकड़ने घर पहुंची थी पुलिस की टीम पुलिस को देखकर सद्दाम ने तीन मंजिल से लगाई छलांग नीचे गिरते समय बिजली के तारों में फंसा युवक बिजली के तारों की चपेट में आने से लगा करंट एमजीएच में उपचार के दौरान घायल सद्दाम की हुई मौत एमजीएच अस्पताल की इमरजेंसी में मृत युवक सद्दाम के परिजन कर रहे विरोध मौके पर जमा हुई भीड़। गुस्सा परिजनों ने। पुलिस के गाड़ी में के तोड़फोड़。 मौके एडीसीपी नरेंद्र देवड़ा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
0
0
Report

दिल्ली नारायणा के इंटरनेशनल कॉल सेंटर से ठगों का पर्दाफाश; सात गिरफ्तारी

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला AATS ने नारायणा में चल रहे नकली Apple टेक-सपोर्ट इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली में बैठकर US नागरिकों को बना रहे थे अपना शिकार कॉल सेंटर के मालिक और उसके पार्टनर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक ऑडी कार पांच लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, 10 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 05 चेक बुक दो राउटर छह हैडफ़ोन बरामद किए हैं। विदेश के लोगों को टेक्निकल-सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बताकर अपने जाल में फंसाते थे और पीड़ितों में यह बताकर डर पैदा किया कि उनके डिवाइस/सिस्टम में वायरस, मैलवेयर या पोर्नोग्राफिक कंटेंट मिला है और उसके बाद वे डर जाते थे और उनके झांसे में आ जाते थे। दिल्ली में बैठकर US नागरिकों को बना रहे थे अपना शिकार। पकड़ाए गए आरोपियों की पहचान अरुण जो कॉल सेंटर का मालिक सलीम पार्टनर दोनों दिल्ली के ककरोला के निवासी हैं, निखिल ककरोला, दिल्ली मॉन्टू सिंह निवासी पीतमपुरा, तनिलो निवासी किशनगढ़, दिल्ली, करण निवासी उत्तम नगर, विशाल निवासी सागरपुर, दिल्ली, के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला डीसीपी हररेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल एसीपी राजेश एटीएस इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रीज एरिया में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा मारा और सात आरोपियों को पकड़ा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top