Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313002

गोगुंदा गणगौर मेले का तीन दिवसीय शुभारंभ, गुलाबी गणगौर सवारी आकर्षण

AJAvinash Jagnawat
Mar 21, 2026 17:00:31
Udaipur, Rajasthan
गोगुंदा में तीन दिवसीय गणगौर मेले का शुभारंभ, गुलाबी गणगौर की निकली सवारी लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का संगम—मेले में उमड़ी भारी भीड़ गोगुंदा। मेवाड़ अंचल के प्रमुख लोक पर्व गणगौर के अवसर पर गोगुंदा कस्बे में तीन दिवसीय गणगौर मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, विधायक प्रताप गमेती, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया और गणगौर माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान आतिशबाजी से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। गुलाबी गणगौर की शाही सवारी आकर्षण का केंद्र मेले के पहले दिन चारभुजा नाथ मंदिर से गुलाबी गणगौर की भव्य शाही सवारी निकाली गई। बैंड-बाजों, ऊंट-घोड़ों और पारंपरिक साज-सज्जा के साथ सवारी कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड स्थित गणगौर घाट पहुंची। यहां सर्व समाज की महिलाओं ने सिर पर गणगौर रखकर पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। कित्रर समाज की गादीपति आशा कुंवर के नेतृत्व में दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। 300 से अधिक दुकानों से सजा मेला मेले में 300 से अधिक दुकानें और स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आइसक्रीम, खिलौने, चाट-पकौड़ी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पहले दिन ही मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। झूले बनाए आकर्षण का केंद्र मेले में बड़े झूले, ड्रैगन झूले, डोलरे, चकरी और ब्रेक डांस जैसे आकर्षक झूले लगाए गए हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के लिए मनोरंजन के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे मेले में रौनक बनी हुई है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेशभर से आए लोक कलाकारों ने तेरहताली नृत्य, सहरिया स्वांग और भपंग वादन जैसी प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। ऐतिहासिक परंपरा से जुड़ा है मेला पूर्व सरपंच करण सिंह झाला के अनुसार गणगौर मेले की परंपरा उदयपुर के महाराणा सज्जन सिंह के समय से चली आ रही है। गोगुंदा के ठिकानेदार लाल सिंह झाला कोटा से गणगौर लेकर आए थे। स्वतंत्रता के बाद कुछ समय के लिए सवारी बंद हो गई थी, जिसे वर्ष 1955 में पुनः शुरू किया गया। पहले मेले में तीरंदाजी, कुश्ती जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती थीं और लापसी व घूघरी का वितरण किया जाता था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी श्याम सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से पूरे आयोजन पर नजर रखी जा रही है, जिससे मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARUN SINGH
Mar 21, 2026 18:01:58
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा फर्रुखाबाद के नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा ईद की खुशियां मातम में बदली गलती भले ही किसी की हो क्या उसे 9 साल की बच्ची का कोई कसूर था जिसकी मौत हुई यह समझना जरूरी कार में सवार था पूरा परिवार पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल दो बच्चे और एक पत्नी को हायर सेंटर रेफर किया गया एक बच्चे की मौके पर मौत पति की हालत भी नाजुक रफीक अपने परिवार के साथ अपने घर जाने के लिए निकला था फर्रुखाबाद जिला अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन चुका है। बरेली-इटावा राजमार्ग यानी NH-730C पर एक और भयानक हादसा हो गया। बेगनार कार ट्रैक्टर के बिजली के खंभे में जा घुसी। नौ साल की मासूम की मौत, चार घायल। यह हादसा कादरीगेट थाना क्षेत्र के पापियापुर गांव के पास हुआ। बरेली से इटावा जा रही वेगनार कार (HR-38A D4010) में चार लोग सवार थे। अंधेरे में बिना रिफ्ल्लेक्टर और लाइट के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के बिजली के खंभे में कार घुस गई। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही साफ दिख रही है। नौ साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है। फर्रुखाबाद की सीमा में NH-730C पर पिछले एक साल (मार्च 2025 से मार्च 2026) में 10-15 बड़े हादसे हुए। इनमें 20-30 मौतें और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। अंधेरा, खराब लाइटिंग और वाहनों की लापरवाही मुख्य कारण।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 21, 2026 18:01:45
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- पत्नी ने 40 हजार रूपये सुपारी देकर पति की कराई हत्या। एंकर - खबर, उन्नाव से है जहां , तीन दिन पहले गेहूँ के खेत में रक्तरंजित हालत में मिले युवक की हत्या का अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पति के अवैध संबंधों व घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने दो युवकों को 40 हजार की सुपारी देकर अपनी मौजूदगी में हत्या करवा दी और शव को गेहूं के खेत में छिपाकर दोनों सुपारी किलर के साथ भाग गई । SSP जेपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने SOG व सर्विलांस टीम की मदद से हत्या आरोपी पत्नी व दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर खुलासा किया है । आरोपियों को जिला कारागार भेजा गया है । FIR दर्ज कर पुलिस की जांच जारी है। Vo- अजगैन कोतवाली क्षेत्र के थानखेड़ा गांव के रहने वाले श्रीकांत लोधी 17 मार्च की शाम घर से लापता हो गए, वहीं परिजनों ने 18 मार्च को अजगैन कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 19 मार्च को UP 112 पर सूचना आई की राजेश यादव निवासी चमरौली थाना अजगैन जनपद उन्नाव के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई । पुलिस शिनाख्त में शव श्रीकांत का निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर PM कराया और जांच शुरू की। म्रतक की मां सुन्दारा की तहरीर पर FIR दर्ज कर पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो पुलिस को चौकानें वाले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हांथ लगे, वहीं SSP जेपी सिंह ने SOG व सर्विलांस टीम को खुलासे में लगाया । साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुखरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की । पुलिस की पूछताछ में सुखरानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है । सुखरानी ने बताया कि मैं पति से परेशान थी । जिसका सम्बन्ध किसी दूसरी महिला से था जो आये दिन शराब के नशे में मेरे साथ व मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर अंकित यादव व मोहित सिंह से संपर्क कर पति को जान से मारने की बात कही। हत्या के लिए अंकित यादव व मोहित सिंह से 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ । 17 मार्च को रात करीब 8.30 बजे श्रीकांत को लेकर चमरौली गांव निवासी राजेश यादव के गेहूँ के खेत के पास लेकर पहुंची । जहां पर पहले से मौजूद मोहित सिंह व अंकित यादव ने मेरे सामने मेरे पति श्रीकांत उर्फ जंगली के दोनों हाथ पीछे के तरफ करके कपडे से बाँध दिये और हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार हो गए । साजिशकर्ता सुखरानी ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद दोनों को 40 हजार की रकम देकर वहां से चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्नाव जिला कारागार भेज दिया है पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार से ज्यादा की नगदी व मोबाइल बरामद किए हैं। बाईट- टीबी सिंह, सीओ पुरवा।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 21, 2026 18:01:23
Noida, Uttar Pradesh:2103ZBJ_JDU_XPOST_R आज पटना में श्री निशांत कुमार जी ने जद(यू) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रवक्ताओं तथा मीडिया पैनलिस्टों के साथ संवाद किया。 उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टी के विचारों के सच्चे ध्वजवाहक हैं。 इन विचारों को सुनना उनके लिए नीतीश जी के राजनीतिक दर्शन को समझने की एक महत्वपूर्ण यात्रा जैसा रहा। श्री निशांत कुमार जी ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कई वरिष्ठजनों की बातों को गंभीरता से सुना और समझा。 सभी के अदम्य एवं अद्भुत उत्साह ने उनकी वैचारिक यात्रा को नई शक्ति प्रदान की。 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जद(यू) के विशाल परिवार को सभी मिलकर और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।इस संवाद के दौरान प्रदेश महासचिव सह जद(यू) आईटी के मुख्यालय प्रभारी श्री मनीष कुमार जी भी उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 21, 2026 18:01:14
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 21, 2026 17:31:55
Noida, Uttar Pradesh:Head stabilisation of a hawk
910
comment0
Report
Advertisement
Back to top