450331
बुरहानपुर में किसानों ने कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन कर रखीं मांगें
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले में प्रदेश स्तरीय किसान संघ ने त्रीस्तरीय मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पर रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सोयाबीन पर ₹1200 प्रति किलोग्राम अनुदान और समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की। कपास का समर्थन मूल्य ₹10,000 करने की मांग की गई, ताकि बढ़ती कृषि लागत और गुलाबी इल्ली के प्रकोप को संभाला जा सके। मक्का का समर्थन मूल्य ₹2500 करने और इसकी समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धान की आवक शुरू: पानीपत मंडियों में व्यवस्थाएं चेक, मजदूरी बढ़ाने की मांग तेज
Panipat, Haryana:धान की आवक शुरू मंडियों में व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे DC सफाई और मजदूरी के मुद्दे उठे मजदूरी बढ़ाने और उठान की मांग पानीपत। अनाज मंडियों में धान की आवक शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन ने मंडियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ पानीपत अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों के लिए सफाई, कैंटीन, खरीद व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले की सभी मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने मंडी में हेल्प डेस्क भी शुरू किया है। ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ से संबंधित किसी समस्या का मौके पर समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जबकि निजी खरीदी बाजार के भाव के अनुसार होती है। मंडी में व्यवस्थाओं को सामान्य बताते हुए उन्होंने कहा कि आढ़तियों की ओर से सफाई और सीवर की समस्या की शिकायत मिली है, जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। मंडी प्रधान दिनेश ने बताया कि धान की आवक शुरू हो गई है और कुछ ढेरियों की खरीद भी शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि मंडी में सीवर बैक मारने और सफाई से जुड़ी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी गई है, जिस पर समाधान का आश्वासन मिला है। मंडी में मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी का मुद्दा भी उठाया गया। आढ़ती संगठन के प्रधान ने कहा कि मजदूरी की दरें पूरे हरियाणा के लिए निर्धारित हैं, लेकिन मौजूदा दरों में बढ़ोतरी की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में धान की खरीद के बाद उठान की समस्या सामने आ सकती है। जब तक मिलरों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होगी, तब तक खरीदा गया धान मंडी में पड़ा रहने से परेशानी बढ़ सकती है। बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त बाइट दिनेश आढ़ती संगठन प्रधान0
0
Report
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की 17 मांगें पूरी, बेदी बोले गरीबों का हक सुरक्षित
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण बेदी 'गरीब और शोषित वर्ग के हकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है हरियाणा सरकार' कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि आश्रम में हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा एक भव्य 'धन्यवाद एवं सम्मान कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों तथा यूनियन के पदाधिकारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। मांगों पर बनी सहमति के बाद जताया आभार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में बीते दिनों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चली थी। सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद मांगों पर सहमति बनी और समझौता पत्र जारी किया गया। उन्होंने बताया कर्मचारियों की कुल 18 मुख्य मांगें थीं, जिनमें से सरकार ने 17 मांगों को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। इसी समझौते के उपलक्ष्य में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान और पदाधिकारी स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 'गरीबों का हक नहीं मारेगी सरकार' कृष्ण बेदी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य की भारतीय जनता party सरकार किसी भी गरीब या शोषित वर्ग के अधिकारों को दबने नहीं देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी सफाई कर्मचारियों की जो भी जायज मांगें होंगी, उन पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक कदम उठाएगी। एशियन गेम्स के पदक विजेताओं को दी बधाई कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों, विशेषकर हरियाणा के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद भारतीय हॉकी और कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी खेल नीति के कारण ही राज्य के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार की खेल नीति के तहत सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
वजीराबाद मदरसे से 14 साल के अबू कलाम लापता; CCTV फुटेज की जांच जारी
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में 14 साल के छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. मिलन विहार स्थित मदरसे से बाहर निकला छात्र अब तक वापस नहीं लौटा. छात्र के बाहर निकलने का CCTV फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तस्वीरों में CCTV फुटेज उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके का है और उसमें 14 साल का अबू कलाम नजर आ रहा है. अबू कलाम बिहार का रहने वाला है और पिछले डेढ़ साल से मिलन विहार स्थित दरूल उलूम इनामुल रफीकिया मदरसे में रहकर कुरान हिफ्ज कर रहा था. बताई जा रही है कि बुधवार सुबह लगभग 11 बजे अबू कलाम किसी काम से मदरसे से बाहर निकला था. बाहर निकलने के बाद वह कुछ देर इलाके में दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गया. काफी समय बीतने के बाद जब वह मदरसे में वापस नहीं पहुंचा तो संचालक और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. मदरसे के संचालक मौलाना मोहम्मद कारी अब्दुल राहुस ने मामले की सूचना वजीराबाद थाना पुलिस को दी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी. परिवार के अनुसार अब तक अबू कलाम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. बेटे के अचानक गायब होने की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. अबू कलाम के पिता का नाम नौशाद आलम बताया गया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 14 साल का अबू कलाम मदरसे से निकलने के बाद कहां चला गया? क्या वह किसी के साथ गया या रास्ते में उसका किसी अनहोनी हुई? इन सब सवालों के जवाब पुलिस की जांच से मिलेंगे. फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और अबू कलाम की तलाश में जुटी है. पुलिस CCTV फुटेज के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द उनके लापता बेटे का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस घर पहुंचाएगी.0
0
Report
Advertisement
देवरिया मेडिकल कॉलेज में वार्ड खिड़की से गिरने से मरीज की मौत; जांच शुरू
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात दूसरी मंजिल स्थित वार्ड की खिड़की से गिरकर 60 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। मृतक गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र स्थित महादेवा बाजार निवासी रामानुज चौहान थे, जो लीवर की बीमारी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भर्ती थे। घटना के बाद उन्हें इमरजेंसी ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव गोपालगंज चले गए। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि मरीज के मल्टीपल ऑर्गन इश्यूज थे और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी दी गई है। घटना की जांच के लिए तहसीलदार सदर, सीएमएस, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों को शामिल किया गया है। डीएम ने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।0
0
Report
शराबी ट्रैक्टर चालक ने बीच सड़क दबंगई मचाई, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर सवार ने बीच सड़क की जमकर दबंगई, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पहले कार सवार में मारी टक्कर फिर जब कैंटीन संचालक ने विरोध किया तो उसपर ही ट्रैक्टर चढ़ाने की करी कोशिश, ट्रैक्टर लेकर कभी आरोपी आगे लेकर जाता कभी विरोध करने वालो पर चढ़ाने की कोशिश करता, कैंटीन संचालक की तरफ से पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की करी गयी मांग, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर दोनों पक्षो को बुलाया थाने, मामले के संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह बोले दोनों पक्ष आपस मे समझौता करने की कर रहे कोशिश, वही एसपी सिटी बोले दोनों पक्षो के बातचीत के बाद की जाएगी आगे कार्यवाही।0
0
Report
बिजनौर: विग पहन कर बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइक्स बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:एजलगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। इसके साथ ही एक जली हुई अपाचे बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विग पहनकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सबूत मिटाने और चोरी की बाइक बरामद होने से संबंधित धाराओं में भी बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर के स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से दर्जनों बच्चे घायल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मधुमक्खियों के हमले से दर्जनों स्कूली छात्र हुए घायल घायल छात्रों को इलाज के लिए लाया गया रामानुजगंज अस्पताल 4 गंभीर छात्रों को इलाज के लिए भेजा गया बलरामपुर जिला चिकित्सालय क्लास के अंदर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला विजयनगर हाई स्कूल का मामला0
0
Report
छत्तीसगढ़ के टीईटी शिक्षक दुर्ग में प्रदर्शन कर पदोन्नति की मांग
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में 41 हजार टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक पदोन्नति नहीं मिलने से आक्रोशित हैं. सरकार ने टीईटी पास को पदोन्नति के लिए अनिवार्य किया है, पर 2011-2013-2015 में पास शिक्षकों को अब तक प्रमोशन नहीं मिला. लगभग 15 साल से टीईटी पास शिक्षक. आज दुर्ग में लगभग 10 हजार शिक्षकों ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. यदि भविष्य में भी पदोन्नति नहीं मिली तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी.0
0
Report
झॉलाना रिजर्व में फ्लोरा और चारों शावकों की फैमिली आउटिंग वायरल
Jaipur, Rajasthan:झालानों के जंगलों में फ्लोरा की "फैमेली आउटिंग"! एक साथ दिखे 4 लैपर्ड जयपुर- जयपुर के झालाना रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खास वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक साथ चार दिखाई दे रहे हैं। इनमें मादा फ्लोरा और उसके तीन शावक शामिल हैं। चारों सफारी ट्रैक पर चलते हुए सफारी जिप्सी के सामने से गुजरते नजर आ रहे हैं। इस को देखने के बाद यही कहा जा रहा है कि फ्लोरा सुबह सुबह फैमिली आउटिंग के लिए निकली थी। नए पर्यटन सीजन का सबसे रोमांचक नजारा देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। कुछ दूरी तक चारों एक साथ चलते हैं और फिर जंगल की ओर जाते दिखाई देते हैं। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में परिवार को जिप्सी के काफी करीब से गुजरते देखा जा सकता है। हालांकि, चारों जानवरों के बीच सुरक्षित दूरी बनी हुई नजर आती है। पर्यटक जिप्सी में बैठे हुए इस दुर्लभ दृश्य को रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। झालाना रिजर्व जयपुर शहर के बीच स्थित प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है। यहां सफारी के दौरान सहित कई वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। रिजर्व में की मौजूदगी के कारण यह क्षेत्र पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है। सफारी के दौरान एक साथ चार का दिखाई देना पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय रहा। वीडियो में फ्लोरा और उसके तीनों शावक बिना किसी जल्दबाजी के ट्रैक पार करते नजर आते हैं। कुछ तक वे जिप्सी के सामने दिखाई देते हैं और इसके बाद वन क्षेत्र की ओर बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा में है।0
0
Report
Advertisement
धर्मपाल सिंह की नई तस्वीर सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:धर्मपाल सिंह का फोटो0
0
Report
झालाना रिजर्व में फ्लोरा के साथ चार लेपर्ड एक साथ दिखे: वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:झालाना के जंगलों में फ्लोरा की फैमिली आउटिंग! एक साथ दिखे 4 लेपर्ड आशीष चौहान, जयपुर- जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खास वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक साथ चार लेपर्ड दिखाई दे रहे हैं। इनमें मादा लेपर्ड फ्लोरा और उसके तीन शावक शामिल हैं। चारों लेपर्ड सफारी ट्रैक पर चलते हुए सफारी जिप्सी के सामने से गुजरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यही कहा जा रहा है कि फ्लोरा सुबह सुबह फैमिली आउटिंग के लिए निकली थी। नए पर्यटन सीजन का सबसे रोमांचक नजारा देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लोरा अपने तीनों शावकों के साथ ट्रैक पर आगे बढ़ रही है। कुछ दूरी तक चारों एक साथ चलते हैं और फिर जंगल की ओर जाते दिखाई देते हैं। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में लेपर्ड परिवार को जिप्सी के काफी करीब से गुजरते देखा जा सकता है। हालांकि, चारों जानवरों के बीच सुरक्षित दूरी बनी हुई नजर आती है। पर्यटक जिप्सी में बैठे हुए इस दुर्लभ दृश्य को रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। झालाना लेपर्ड रिजर्व जयपुर शहर के बीच स्थित प्रमुख वन्यजीव क्षेत्रों में शामिल है। यहां सफारी के दौरान लेपर्ड सहित कई वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। रिजर्व में लेपर्ड की मौजूदगी के कारण यह क्षेत्र पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है। सफारी के दौरान एक साथ चार लेपर्ड का दिखाई देना पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय रहा। वीडियो में फ्लोरा और उसके तीनों शावक बिना किसी जल्दबाजी के ट्रैक पार करते नजर आते हैं। कुछ क्षणों तक वे जिप्सी के सामने दिखाई देते हैं और इसके बाद वन क्षेत्र की ओर बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा में है。0
0
Report
चंदौली के निर्माणाधीन फ्लैट में चौकीदार की मौत, परिवार ने जांच की मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली..... - निर्माणाधीन फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले चौकीदार पुनवासी चौहान की मौत - निर्माणाधीन फ्लैट में चौकीदारी करते थे पुनवासी, बीती रात गंभीर घायल अवस्था में मिले थे - सिर में गंभीर चोट के बाद परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में कराया था भर्ती, हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर किया गया था रेफ - वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान पुनवासी चौहान की मौत, परिवार में पत्नी और तीन बच्चे रो रो कर बुरा हाल - परिजनों ने मुगलसराय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की - परिजनों के मुताबिक पुनवासी के साथ क्या हुआ और चोट कैसे लगी, इसकी जांच की मांग - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महाल पानी टंकी के पास निर्माणाधीन फ्लैट में हुई घटना。0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत के जन संवाद यात्रा जसपुर पहुंची, समर्थक-कार्यकर्ताओं में उत्साह
Jaspur, Uttarakhand:जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जन संवाद यात्रा के तहत जसपुर पहुंचे। हरिश रावत के जसपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इस जनसंवाद यात्रा को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी ने नाराजगी जताई है उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना पड़ता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी मनमानी करते हुए जनसंवाद यात्रा शुरू कर दी जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व में नाराजगी देखी जा रही है इसके बाद जसपुर के अफजलगढ़ रोड से हरीश रावत ने जन संवाद यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद करते हुए हरीश रावत आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि यह जन संवाद यात्रा जसपुर से शुरू होकर काशीपुर पहुंचेगी, जिसके बाद यात्रा रामनगर, कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी मे पहुंचने के बाद जन संवाद यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के स्वागत के चलते माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। वहीं, इस जन संवाद यात्रा को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यात्रा के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच पहुंच बनाने के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर संवाद किया जा रहा है। हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री ने जन संवाद यात्रा को लेकर कहा कि लोगो को धन्यवाद देने निकला हूँ लोगो का आशीर्वाद था यहाँ के देवी देवताओं में आशीर्वाद था कि बड़ी विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य फंस गया था वँहा से उभर सका हूँ। इसलिए लोगो को धन्यवाद देने निकला हूँ वही कदम …0
0
Report
संभल: साइबर गिरोह ने पेट्रोल पंप खातों से करोड़ों उड़ाए, 5 गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली .. साइबर फ्रॉड की रकम को ख़पाने बाले साइवर गिरोह का चौंकाने वाला खुलासा । साइबर ठगी की लाखों की रकम पेट्रोल पंप के खातों में खपाने बाले गिरोह का भड़ाफोड । गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार । साइबर अपराधियों का गिरोह पेट्रोल पंप ऑपरेटर के साथ मिलकर संचालित कर रहा गिरोह .. गिरोह जियो पेट्रोल पंप समेत 4 पेट्रोल पंप के अकाउंट में डलवाता था ठगी की रकम .. पेट्रोल पंप ऑपरेटर कैश ले लेते थे .. 3 पेट्रोल पंप से 5 आरोपी गिरफ्तार .. भारी मात्रा में सिम कार्ड और फर्जी KYC दस्तावेज बरामद . पेट्रोल पंप के खातों में फ्रॉड के मामले में हैदराबाद और साउथ इंडिया में 4 FIR दर्ज है । दिल्ली-राजस्थान का बताया जा रहा है गिरोह का मास्टरमाइंड ..पुलिस तलाश में जुटी । एसपी विकास चन्द्र ने किया खुलासा ।0
0
Report
NH 44 पर PTO के खिलाफ ट्रक-पिकअप चालक ने जाम लगाया, वसूली के आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परिवहन विभाग की PTO द्वारा अवैध पैसों की उगाही और गाड़ियों का जबरन चालान किये जाने के आरोप लगाते हुये ट्रक और पिकअप चालकों ने एकत्रित होकर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर जाम लगा दिया । जाम की वजह से करीब 5 - 6 किलो मीटर दूरी तक वाहनों की लंबी कतारे लग गई , जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा । चार पहिया वाहन चालकों का आरोप है कि परिवहन विभाग की PTO लिली चौधरी द्वारा जबरन वाहनों का चालान किया करती हैं और उसके बदले अवैध रूप से धन की वसूली भी करती हैं । भारी भरकम चलान की वजह से आम ट्रक और पिकअप चालक काफी परेशान हो चुके हैं , वहीं रोंग तरफ से गाड़ियों का पीछा करने से आये दिन भारी वाहनों को दुर्घटना का भी सामना करना पड़ रहा है । आज भी एक पिकअप ट्रैक्टर से टकरा गई ,जिसकी वजह से परेशान होकर ट्रक और पिकअप चालकों ने NH 44 पर जाम लगा दिया ,जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद चालकों आश्वासन देकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगे रहे हाईवे के जाम को खुलवाया जा सका ।0
0
Report
Advertisement
