भिंड में होकर्स जोन हटाने पर उठे सवाल, पूर्व मंत्री ने जताई आपत्ति
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत होकर्स जोन में बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई पर पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नगरपालिका ने रेलवे पटरी के किनारे होकर्स जोन बनाया था, जिसे अब रेलवे की आपत्ति पर तोड़ा जा रहा है। चतुर्वेदी ने जनता के टैक्स के रूप में जमा किए गए लाखों रुपयों की बर्बादी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को कांग्रेस के आंदोलन में यह मुद्दा उठाया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP NEWS : विधवा महिला से मारपीट,दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के सुहेला गांव में मामूली कहा सुनी होने पर एक विधवा महिला को लाठी डंडों और लात घूंसो से मारपीट करने का कई लोगों पर आरोप लगा है। पीड़िता के परिजन जिसे थाने लेकर पहुंचे जहां से पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दरअसल थाना बिलसंडा क्षेत्र के सुहेला गांव की रहने वाले बृजेश कुमार उर्फ दीपक पुत्र बृजपाल ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी मां राजेश्वरी देवी सुबह सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी तभी गांव के रहने वाले आशु और उसका छोटा भाई अंशुल पुत्र रामसनेही ने उसके घर की तरफ शीशा फेंका। आरोप है जब राजेश्वरी ने शीशा फेंकने का विरोध किया फेंकने का विरोध किया तभी रामसनेही और उनके बेटे आशु और अंशुल ने बेरहमी से पीटा। जिससे पिता के माथे,आंख और शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपने बेटे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया है और घटना की जांच में जुटी है। वहीं थाना बिलसंडा के चौकी इंचार्ज विपुल मोतला का कहना है वीरता से मारपीट करने वाले आशु और अंशुल पुत्र रामसनेही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।गोरखपुर जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को पीठ पर लादना वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में एक्सरे के लिए मरीज को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर न मिल पाने पर तीमारदार ने उसे अपनी पीठ पर लादा और करीब 300 मीटर दूर एक्सरे कक्ष तक पहुंचाया। वीडियो वायरल हो गया और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे। सवाल उठते हैं कि अगर जिला अस्पताल में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर की व्यवस्था है तो गंभीर हालत वाले मरीज को आखिर पीठ पर लादकर क्यों ले जाना पड़ा? क्या अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं थी कि एक्सरे कक्ष तक जाने के लिए तत्काल सहायता की जरूरत पड़ सकती है? इस वीडियो के बाद अब अस्पताल प्रशासन पर जिम्मेदारी के सवाल उठ रहे हैं और बुनियादी सुवधाओं की कमी का मुद्दा फिर से सामने आ गया है।अलीगढ़ के चामुण्डा मंदिर में पूजा के दौरान भक्तों के बीच मारपीट, घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग गांधी पार्क बस स्टैंड के सामीप चामुंडा मंदिर में पूजा करने पहुंचे दो भक्तों में हुई मारपीट, पूजा करने के दौरान दोनों के बीच हुआ बाद विवाद, एक भक्त ने दूसरे भक्त के सर पर मारा घंटा, सर पर घंटा लगने से सर फटा,निकला खून, मारपीट की सूचना पर पहुंची इलाका का पुलिस, पुलिस के साथ की गई बदसलूकी, पुलिस हमलावर को अपने साथ ले गई, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके के गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर की घटना।टोंक में ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर वाश जब्त
Jaipur, Rajasthan:ड्राई डे पर आबकारी विभाग की टोंक में बड़ी कार्रवाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के जीरो टॉलरेंस के निर्देशन पर कार्रवाई। टोंक DEO विकास शर्मा व AEO उमेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई रेड। टोंक, नटवाडा, दूनी, नगर फोर्ट हथकढ़ कसीदगी स्थानों पर रेड की। कार्यवाही के दौरान 1500 लीटर वाश, 3 बंद भट्टियों को नष्ट किया। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक कर्णिका मेहता, रामकृष्ण मीणा, अनिल भाटी व सुखविंदर सिंह जादौन, PO शिवकुमार शर्मा व हेमराज रहे शामिल। कुल 121 पव्वे देशी शराब, दो पेटी बीयर, 28 अद्धे अंग्रेजी शराब व 17 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई। कुल पांच प्रकरण किए गए दर्ज।छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई की एक अलग कहानी सामने आई
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई की एक अलग कहानी है.बोकारो में चार युवकों मौत के विरोध में 8 घंटे सड़क जाम; मुआवजे पर आश्वासन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में शुक्रवार देर रात चार दोस्तों की मौत के बाद परिजनों ने आज मुआवजे को लेकर 8 घंटे सड़क जाम किया. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बोकारो पुरुलिया सड़क पूरी तरह से जाम रहा. मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा.\n\nबोकारो में शनिवार को जहाँ देशभर के बच्चे और बुजुर्ग स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे, वहीं बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत पौखन्ना पंचायत के आमाडीह गांव के चार युवकों के परिजनों ने दुर्घटना में मौत के लिए सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे. अंचलाधिकारी सेवाराम साहु और थाना प्रभारी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से जाम स्थल पहुंचकर नियम अनुसार सभी अधिकार मृतक के परिजन को दिलाने की सहमति पर जाम हटाया. इस जाम से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क बंद रही. पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव के 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, 17 वर्षीय डॉक्टर महतो और 18 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत बंगाल की ओर से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही हो गई. घायल युवकों को इलाज हेतु बोकारो के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बादपरिजनों, ग्रामीण व शुभचिन्तकों ने सड़क जाम रखा. अफसरों के आश्वासन के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द करने की कानूनी प्रक्रिया की गई.माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा स्थित माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक रामसागर यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ इस आजादी को संजोएं तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
